फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Middle East Israel Iran US China Myanmar Pakistan Russia Ukraine UK UN Global News

World Updates: US में ट्रेन और पिकअप वैन की टक्कर, चार की मौत; चीन में नाव पलटने से 12 लोगों की मौत

Mon, 15 Apr 2024 07:14 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 15 Apr 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Middle East Israel Iran US China Myanmar Pakistan Russia Ukraine UK UN Global News
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
अमेरिका के इडाहो के ग्रामीण इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से पिकअप वैन में सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि हादसा शनिवार सुबह नोटस के पास हुआ। यह बोइसे के उत्तर-पश्चिम में 56 किलोमीटर दूर है। दुर्घटना में 38 वर्षीय एक व्यक्ति और 36 वर्षीय महिला सहित दो बच्चे सवार थे। सभी नम्पा के रहने वाले थे। 
विज्ञापन


चीन में नाव पलटने से 12 लोगों की मौत; नाव मालिक समेत दो गिरफ्तार
उत्तर-पूर्वी चीन की एक नदी में पर्यटक नौका पलटने 12 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना शनिवार दोपहर हेबेई प्रांत के तट के पास किनहुआंगदाओ शहर के बाहरी इलाके में हुई। हादसे के समय नौका में 31 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, इस नौका को स्थानीय ग्रामीणों ने बनाया था और इसमें लाइफ जैकेट या अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं थे। दुर्घटना की जांच के दौरान नाव के मालिक व ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


भारत, फ्रांस ने आतंकवाद रोधी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की
भारत और फ्रांस ने सोमवार को आतंकवाद रोधी सहयोग को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। दोनों देशों के बीच विशेष रूप से आतंकवादियों द्वारा नई और उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग और आतंक के वित्तपोषण को रोकने के लिए तौर-तरीकों पर चर्चा हुई। दिल्ली में आतंकवाद रोधी भारत-फ्रांस संयुक्त कार्यसमूह की 16वीं बैठक में इन मुद्दों पर बात हुई। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने आतंकवाद रोधी चुनौतियों का आकलन किया, जिसमें आतंकवादियों के नयी एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग, आतंकवादी उद्देश्यों के लिए इंटरनेट के दुरुपयोग, कट्टरपंथ तथा आतंकी वित्तपोषण शामिल है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकागो में पारिवारिक समारोह में गोलीबारी, बच्ची की मौत
अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी की घटना में सात वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। बैक ऑफ द यार्ड्स नामक इलाके में हुई इस गोलीबारी में कई लोग भी घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। सभी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम सात लोगों को गोली लगी है, इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। फिलहाल उनकी स्थिति के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

ब्राजील के तट पर मछुआरों को एक नाव में 20 शव मिले
ब्राजील के उत्तर-पूर्वी तट पर मछुआरों को 20 शवों से भरी एक नाव मिली। हालांकि, लोगों की मौत के कारणों का पता नहीं चला है। इसके पीछे कई आशंकाएं जताई जा रही हैं। ऐसी घटना 2021 में भी हुई थी। उस समय भी एक लावारिस नाव पर शव पाए गए थे। स्थानीय खबरों के अनुसार ब्राजील के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने एक बयान में कहा, हमने यह पता लगाने के लिए क्षेत्र में एक फोरेंसिक टीम भेजी है कि शव और नाव कहां से आए।

रूसी नियंत्रण वाले जापोरिज्जिया में यूक्रेनी हमला, 16 की मौत

World News Hindi Updates Middle East Israel Iran US China Myanmar Pakistan Russia Ukraine UK UN Global News
यूक्रेन पर रूस का घातक हमला - फोटो : ani
रूस के नियंत्रण वाले जापोरिज्जिया में यूक्रेनी हमले में लगभग 16 लोगों की मौत हो गई। क्षेत्र के शीर्ष अधिकारी येवगेनी बालित्स्की ने सोशल मीडिया संदेश में बताया कि तोकमाक में शुक्रवार रात हुई गोलाबारी में 20 लोग घायल हो गए। इनमें से 12 की हालत गंभीर है। जापोरिज्जिया उन चार यूक्रेनी क्षेत्रों में से एक है, जिन पर आंशिक रूप से रूसी सेना का कब्जा है। रूस यूक्रेन युद्ध में दो साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है, जिसमें 31 हजारक से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

चुनावी रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने जज पर साधा निशाना, बताया भ्रष्ट

World News Hindi Updates Middle East Israel Iran US China Myanmar Pakistan Russia Ukraine UK UN Global News
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान अपने पहले आपराधिक मुकदमे की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश न्यायमूर्ति जुआन मर्चन और मैनहट्टन जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग पर पर निशाना साधते हुए उन्हें भ्रष्ट करार दिया।

उन्होंने दोनों पर उनके खिलाफ राजनीतिक पूर्वाग्रह रखने का आरोप लगाया। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देने से जुड़े मामले की सुनवाई की शुरुआत के लिए ट्रंप की सोमवार को मैनहट्टन में पेश किया जा सकता है। ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया के श्नेक्सविले में समर्थकों से कहा, मेरे सामने एक कुटिल न्यायाधीश है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, और ये बात आप यह जानते हैं। उन्होंने जज को बेहद विवादित और भ्रष्ट करार देते हुए कहा कि वे टीडीएस से पीड़ित है।

मानसिक रोग से पीड़ित था सिडनी का हमलावर

ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी के शॉपिंग सेंटर में चाकू से हमला करने के आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि हमलावर जोएल कौची मानसिक रोग से पीड़ित था। हालांकि, वह किस मानसिक बीमारी से पीड़ित था, अभी साफ नहीं है।

सहायक पुलिस आयुक्त एंथनी कूक ने कहा, हम इसे आतंकी वारदात नहीं मान रहे। अभी हमें कोई जानकारी, सुबूत या खुफिया सूचना नहीं मिली है, जिससे यह साबित होता हो कि यह वारदात किसी विचारधारा से प्रेरित हो। बता दें कि शॉपिंग सेंटर में शनिवार को हुई चाकूबाजी की घटना में पांच महिलाओं समेत छह लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed