फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Trump China Paris Politics Crime and Global events

World: ट्रंप बोले- पूर्व सीनेटर पर्ड्यू चीन में अमेरिकी राजदूत होंगे; पाकिस्तान में दो दिन में 22 आतंकी ढेर

Sun, 08 Dec 2024 03:27 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 08 Dec 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Trump China Paris Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व सीनेटर डेविड पर्ड्यू को चीन में अमेरिकी राजदूत के तौर पर चुना है। पर्ड्यू के पास 40 साल का अंतरराष्ट्रीय व्यापार का अनुभव है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, अमेरिका के पूर्व सीनेटर डेविड पर्ड्यू को चीन का राजदूत नियुक्त करने पर खशी हो रही है। डेविड पर चीन और अमेरिका के संबंधों को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होगी। उनके पास एशिया और चीन के मामलों की अच्छी समझ है। वह क्षेत्र में शांति बनाए रखने और चीन के नेताओं के साथ बढ़िया कारोबारी संबंध बनाने की मेरी रणनीति को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बता दें कि 2015 से 2021 तक सीनेट के सदस्य के तौर पर डेविड पर्ड्यू ने चीन के प्रति कड़ा रुख अपनाया था।
विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा मंत्री ने यूक्रेन को करोड़ों की मदद का एलान किया
रूस और यूक्रेन का हिंसक संघर्ष बीते 33 महीने से अधिक समय से जारी है। अब तक 10 लाख से अधिक लोगों के मारे जाने की बात सामने आ चुकी है। यु्द्धविराम की वैश्विक अपीलों के बीच ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 988 मिलियन डॉलर के सुरक्षा सहायता पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज की मदद से यूक्रेन की सेना गोला-बारूद, रॉकेट सिस्टम, मानव रहित हवाई प्रणाली जैसी जरूरतें पूरी कर सकेगी। रक्षा मंत्रालय- पेंटागन की तरफ से जारी बयान के मुताबिक रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ाई में जीतने के लिए अत्याधुनिक उपकरण आवश्यक हैं। सुरक्षा सहायता पैकेज के तहत यूक्रेन सुरक्षा सहायता पहल (यूएसएआई) के माध्यम से अतिरिक्त 988 मिलियन डॉलर  दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर कतर यात्रा के बाद बहरीन पहुंचे
दो देशों की चार दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में विदेश मंत्री डॉ जयशंकर शनिवार को बहरीन पहुंचे। बहरीन में उनके समकक्ष डॉ. अब्दुल्लातिफ बिन राशिद अल जयानी ने जयशंकर का स्वागत किया। विदेश मंत्री यहां मनामा वार्ता में भाग लेंगे। इसके अलावा मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता करने का भी कार्यक्रम है। मनामा वार्ता का 20वां संस्करण 8 दिसंबर को आयोजित होगा। इस बार इसका विषय 'क्षेत्रीय समृद्धि और सुरक्षा को आकार देने में मध्य पूर्व नेतृत्व' की भूमिका रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने दो दिन में मारे 22 आतंकी
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में दो दिनों में सुरक्षा बलों ने 22 आतंकवादियों को मार गिराया। हालांकि इस दौरान छह सैनिक भी मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बल ने खुफिया जानकारी पर 6 से 7 दिसंबर के बीच खैबर पख्तूनख्वा के टैंक, उत्तरी वजीरिस्तान और थल जिलों में आंतकरोधी अभियान चलाया था। टैंक जिले में 9, उत्तरी वजीरिस्तान में 10 और थल जिले में तीन आतंकवादी मारे गए। हालांकि, भीषण गोलीबारी के दौरान छह सैनिक भी मारे गए। प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने छह सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

अमेरिका के नेब्रास्का प्रांत में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

अमेरिका के नेब्रास्का प्रांत में 6 को दिसंबर को महात्मा गांधी स्मृति दिवस घोषित किया गया। यहां के लिंकन शहर में स्थित सरकारी कार्यालय स्टेट कैपिटल परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। नेब्रास्का के गवर्नर जिम पिलेन ने शुक्रवार को ‘स्टेट कैपिटल’ परिसर स्थित अपने कार्यालय में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया। यह सिएटल में भारतीय वाणिज्य दूतावास के क्षेत्राधिकार में आने वाले नौ राज्यों में से किसी राज्य के ‘स्टेट कैपिटल’ परिसर में स्थापित गांधी की पहली प्रतिमा है। वाणिज्य दूतावास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि गर्वनर पिलेन ने छह दिसंबर को पूरे नेब्रास्का में महात्मा गांधी स्मृति दिवस के रूप में मनाए जाने की आधिकारिक घोषणा की। इसमें कहा गया कि शांति, अहिंसा और न्याय के वैश्विक प्रतीक गांधी ने सत्य और मानवीय गरिमा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता से दुनिया भर में अनेक लोगों और आंदोलनों को प्रेरणा दी है। यह प्रतिमा न केवल मानवता के लिए गांधी के योगदान के प्रति सम्मान को दर्शाती है, बल्कि नेब्रास्का के विविध समुदायों के बीच सांस्कृतिक समझ और एकता की भावना को भी बढ़ावा देती है।

नीदरलैंड के हेग में विस्फोट मकानों के मलबे में दबे लोग

नीदरलैंड के हेग शहर के एक इलाके में शनिवार को जबरदस्त विस्फोट हुआ। विस्फोट में आस-पास की कई इमारतें धराशायी हो गईं, जिनमें कई लोग दब गए तो सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं।
आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि मलबे से चार लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अधिकारी स्पष्ट तौर पर यह नहीं बता पाए कि मलबे के नीचे अभी भी कितने लोग हो सकते हैं। घटनास्थल के आस-पास कई एम्बुलेंस देखी गईं। हेग के उत्तरपूर्वी इलाके मारियाहोवे के निवासियों ने तड़के एक जोरदार धमाका और चीखें सुनीं। एक महिला ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उसे लगा कि भूकंप आ गया है। अधिकारियों ने घटनास्थल पर एक विशेष खोज और बचाव दल तैनात किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

नेपाल-चीन के बीच बीआरआई पर भारत को नुकसान नहीं : महासेठ

नेपाल में सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री रघुबीर महासेठ ने कहा कि भारत को नेपाल और चीन द्वारा हस्ताक्षरित ‘बेल्ट एंड रोड’ समझौते पर  आपत्ति नहीं जतानी चाहिए क्योंकि इस संपर्क परियोजना से  नई दिल्ली को भी लाभ हो सकता है। नेपाल-चीन के बीच कई अरब डॉलर के बीआरआई’ समझौते पर बुधवार को हस्ताक्षर किए गए, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

आइवरी कोस्ट में दो बसों के हादसे में 26 मौतें, 28 घायल

पश्चिम अफ्रीका स्थित कोत दिव्वार (आईवरी कोस्ट) में दो बसों की भीषण टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। परिवहन मंत्रालय ने कहा, देश के मध्य-पश्चिम में ब्रोकोआ गांव में दो वाहनों की टक्कर हो गई। मारे गए 26 लोगों में से दस की मौत टक्कर के बाद लगी आग में झुलसने से हुई। खस्ताहाल सड़कों और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण पश्चिमी अफ्रीकी देश में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। यहां ऐसे हादसों में प्रतिवर्ष 1,000 से अधिक लोग मारे जाते हैं।

ट्रंप बोले- सीरिया के संघर्ष से अमेरिका को कई मतलब ही नहीं

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया में दो गुटों के बीच जारी टकराव के बीच बयान दिया। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, 'सीरिया में रूस को कभी कोई खास लाभ नहीं हुआ... सीरिया की परिस्थितियों को बेहद जटिल और उलझी हुई बताते हुए ट्रंप ने कहा, वह हमारा मित्र नहीं है। उन्होंने दो टूक लहजे में कहा, 'अमेरिका को सीरिया से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए। यह हमारी लड़ाई नहीं है। इसे चलने दें। इसमें शामिल न हों।' 
ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की नीतियों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ओबामा वाकई बेवकूफ़ नज़र आए। किसी भी स्थिति में रूस को इस संघर्ष से दूर रहना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
 

गोलान हाइट्स के बफर जोन पर इस्राइली सेना ने कब्जा किया: बेंजामिन नेतन्याहू

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को घोषणा की कि इस्राइली सेना ने गोलान हाइट्स में एक बफर जोन पर कब्जा कर लिया है। यह कार्रवाई सीरिया में जारी अशांति के बाद की गई है।

बुर्किना फासो के सैन्य शासन ने नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की
पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो की सत्तारूढ़ सैन्य सरकार ने नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की है। एक दिन पहले सैन्य सरकार ने बिना कोई कारण बताए सरकार को भंग कर दिया था। जुंटा (सैन्य शासन) के नेता इब्राहिम ट्रोरे ने शनिवार को सरकारी टेलीविजन पर राष्ट्रपति के आदेश में बताया कि संचार मंत्री व सरकार के प्रवक्ता रिमताल्बा जीन इमैनुएल ओउएड्रागो पश्चिमी अफ्रीकी देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। बुर्किना फासो में जुंटा ने सितंबर 2022 में लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल हेनरी सैंडागो दामिबा के सैन्य शासन को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था। सैंडागो ने सत्ता से बेदखल किए जाने से करीब आठ महीने पहले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति रोश मार्क काबोरे को सत्ता से बेदखल किया था।

फैले न अराजकता, सऊदी अरब रख रहा सीरिया पर नजर
सऊदी अरब सीरिया के हालात को लेकर तुर्किये जैसे सभी अहम पक्षों से बात कर रहा है ताकि राष्ट्रपति बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद अराजकता न फैले। एक सऊदी अधिकारी ने रविवार को कहा कि असद ने क्षेत्रीय नेताओं और सीरियाई विपक्ष के साथ दोबारा संबंध नहीं बनाए, जिसकी वजह से वे सत्ता से बाहर हुए। तुर्किये और अन्य देशों ने उनकी सरकार के साथ काम करने की कोशिश की, लेकिन असद ने इन कोशिशों को नजरअंदाज कर दिया। शांति वार्ता में भाग लेने से उनकी इनकार ने मौजूदा संकट को जन्म दिया। राष्ट्रपति बशर अल-असद ने 2023 में सऊदी अरब में अरब लीग सम्मेलन में हिस्सा लिया। यहां उन्हें वर्षों के अलगाव के बाद बुलाया गया था। सऊदी अरब ने उम्मीद की थी कि यह बैठक उन्हें सीरिया की समस्याओं को हल करने के लिए दूसरों के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगी, लेकिन उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अधिकारी ने कहा कि सीरिया के राष्ट्रपति असद का हटना शांतिपूर्ण ढंग से हुआ और सीरिया के संस्थानों, संप्रभुता और अल्पसंख्यक अधिकारों की रक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। सऊदी अरब इस दिशा में काम जारी रखना चाहता है और वह शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए कोशिश करेगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed