फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events

World: पाकिस्तान में गोलीबारी, सात सैनिक और आठ आतंकी मारे गए; फ्लोरिडा में एक महिला और तीन बच्चों की मौत

Fri, 28 Mar 2025 12:07 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Mar 2025 12:07 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events
world updates - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अभियान के दौरान गोलीबारी हुई। इस दौरान सात पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और आठ आतंकवादी मारे गए। यह अभियान खुफिया सूचना के आधार पर सुबह सुबह लक्की मरवत जिले के सरकती माची खेल इलाके में चलाया गया। सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी में तीन हवलदार और चार सिपाहियों की मौत हुई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। मारे गए आठ आतंकवादी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े थे। हालांकि, सेना ने अब तक इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन


फ्लोरिडा में गोलीबारी में एक महिला और तीन बच्चों की मौत
साउथ फ्लोरिडा में हुई गोलीबारी की एक घटना में एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई है। ब्रोवार्ड शेरिफ कार्यालय के अग्निशमन बचाव बटालियन प्रमुख माइकल केन ने इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पेम्ब्रोक पार्क में गोलीबारी बुधवार रात करीब 8 बजे हुई। जिसके बाद एक वयस्क पुरुष और एक लड़की को अस्पताल ले जाया गया।  हालांकि अभी शेरिफ कार्यालय ने पीड़ितों के नाम या उम्र जारी नहीं की है। अधिकारियों ने यह भी नहीं बताया है कि हमलावर उन लोगों में से था जो मारे गए या घायल हुए।

विज्ञापन

एम्स्टर्डम में चाकू से हमला करने वाले 5 लोग गंभीर रूप से घायल, संदिग्ध हिरासत में
वहीं, एम्स्टर्डम में चाकूबाजी की एक घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एम्स्टर्डम की एक व्यस्त शॉपिंग स्ट्रीट पर एक आदमी ने चाकू से हमला करके पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि उसे हिरासत में ले लिया गया है। अभी तक इसका कोई कारण पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

पाकिस्तानी जेल में फंदे से लटका मिला भारत के मछुआरे का शव
पाकिस्तान की जेल में बंद एक भारतीय मछुआरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार रात अपनी बैरक के शौचालय में फंदे से लटका मिला। हालांकि, जेल अधिकारियों ने दावा किया कि 52 वर्षीय गौरव राम आनंद ने खुदकुशी की है।

वह कराची की मलीर जेल में बंद था। जेल अधीक्षक के मुताबिक, मंगलवार की रात के लगभग 2.30 बजे जांच के बाद डॉक्टर ने आनंद को मृत घोषित किया। उसका शव ईधी ट्रस्ट की मोर्चरी में रखा दिया गया है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को उसके परिवार को सौंपा जाएगा। आनंद, फरवरी 2022 से मलीर जेल में बंद था। पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान में लगभग 190 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में बंद हैं।

विज्ञापन

इस्राइली हमलों में दो बच्चों सहित एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
गाजा पट्टी में बृहस्पतिवार रात से लेकर सुबह हुए इस्राइली हवाई हमलों में हमास प्रवक्ता और दो बच्चों सहित एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हमास अधिकारी बासम नईम ने उत्तरी गाजा के जबालिया क्षेत्र में तंबू में रह रहे हमास प्रवक्ता अब्देल-लतीफ अल-कनौआ के हमले में मारे जाने की पुष्टि की है।

वहीं, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन सेवा के मुताबिक, गाजा शहर के पास एक अन्य हमले में चार बच्चे और उनके माता-पिता मारे गए। बताते चलें कि इस्राइल ने बीते हफ्ते ही हमास के साथ अपना युद्ध विराम खत्म कर दिया था। इसके बाद से ही गाजा पट्टी पर इस्राइली हवाई हमलों में तेजी आ गई है। इसमें सैकड़ों फलस्तीनी मारे गए है। इस्राइल ने चेतावनी दी है कि अगर हमास बंधकों को रिहा नहीं करता, हथियार नहीं डालता और इलाके से नहीं हटता, तो वह अपने सैन्य अभियान को और तेज करेगा। 

न्यूयॉर्क ने 1984 सिख दंगा को नरसंहार घोषित किया
अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य की सीनेट ने 1984 के सिख दंगे को नरसंहार घोषित किया है। सीनेट सदस्य जेसिका रामोस ने इस प्रस्ताव को पेश किया, जिसमें उन्होंने सिखों के साथ हुई क्रूरता और अन्याय को उजागर किया।

रामोस ने सिख समुदाय को न्याय दिलाने के लिए अपना समर्थन दिया है। रामोस ने सदन को बताया कि कैसे 1984 में सिखों को जिंदा जलाया गया, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया और हज़ारों निर्दोष लोगों को मार डाला गया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह हिंसा आकस्मिक नहीं थी, बल्कि एक योजनाबद्ध नरसंहार था, जो न केवल दिल्ली में, बल्कि अन्य राज्यों में भी हुआ। रामोस ने उल्लेख किया कि विश्व भर के मानवाधिकार संगठनों, इतिहासकारों और सरकारों ने इसे सिख नरसंहार कहा है। जेसिका रामोस ने अमेरिकी समाज में सिखों के योगदान की सराहना की और बताया कि सिख लगभग 120 वर्षों से अमेरिका का अभिन्न अंग रहे हैं। अमेरिका में सिख समुदाय ने इस फैसले का स्वागत किया है। रंजीत सिंह टुट जैसे प्रमुख व्यापारियों ने इस कदम को सिखों के घावों को भरने का प्रयास बताया है।  
 

मिस्र : पनडुब्बी डूबने से  रूस के 6 पर्यटकों की मौत
मिस्र के हर्गड़ा शहर के पास लाल सागर में हुए हादसे में एक पर्यटक पनडुब्बी डूबने से बृहस्पतिवार को छह लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए।  आपातकालीन दल ने हर्गड़ा के लाल सागर रिसॉर्ट में पर्यटक सैरगाह क्षेत्र के एक समुद्र तट पर डूब रही इस पनडुब्बी से 29 लोगों को बचाया।

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में 11 आतंकवादियों को मार गिरा
पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने 26-27 मार्च को खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न क्षेत्रों में चार मुठभेड़ों में कम से कम 11 आतंकवादियों को मार गिराया। सैन्य मीडिया विंग के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान चलाया। अभियान के दौरान, सैनिकों ने आतंकवादियों के ठिकाने को निशाना बनाया, जिसमें पांच आतंकवादी मारे गए। इसके बाद, उसी क्षेत्र में किए गए दूसरे अभियान में तीन और आतंकवादी मारे गए।

पाकिस्तान में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 11 की मौत 
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। पहली दुर्घटना स्वात और मनसेहरा जिलों की सीमा से लगे शांगला के मलक खेल कोटके में हुई, जहां एक कार सड़क पर फिसलने के कारण नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में एक परिवार के छह सदस्य अपनी जान गंवा बैठे। पुलिस ने बताया कि बचाव टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दूसरी दुर्घटना मलकंद जिले के दरगई तहसील में हुई, जहां एक कार सड़क से उतरकर नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में एक परिवार के पांच सदस्य मारे गए।

कॉर्नेल विश्वविद्यालय के छात्र को अमेरिकी अदालत से झटका
कॉर्नेल विश्वविद्यालय के एक छात्र मोमोदोउ ताल को अपने छात्र वीज़ा की रद्दीकरण के बाद निर्वासन का सामना करना पड़ रहा है। छात्र ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ कानूनी चुनौती दी थी, लेकिन गुरुवार को एक संघीय न्यायाधीश ने उसे राहत देने से इनकार कर दिया। न्यायाधीश एलिजाबेथ कूम्बे ने ताल के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया, जिसमें उसने राष्ट्रपति ट्रम्प के दो कार्यकारी आदेशों के प्रवर्तन को रोकने की मांग की थी।

युद्ध के खतरे के बीच EU की नागरिकों से बड़ी अपील

यूरोपीय संघ के आयोग ने कहा है कि यूरोपीय संघ के नागरिकों को संकट की स्थिति में कम से कम 72 घंटे तक जीवित रहने के लिए पर्याप्त खाद्य और अन्य आवश्यक आपूर्ति का भंडारण करना चाहिए। सीएनन के अनुसार, बुधवार को जारी नए मार्गदर्शन में, आयोग ने यूरोप को अपनी मानसिकता बदलने, तैयारी और लचीलेपन की संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। 18-पन्नों के दस्तावेज में चेतावनी दी गई है कि यूरोप जोखिम और अनिश्चितता से भरी एक नई वास्तविकता का सामना कर रहा है, जिसमें यूक्रेन में रूस के पूर्ण पैमाने पर युद्ध, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की तोड़फोड़ और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध को प्रमुख कारक बताया गया है।

जॉन अब्राहम की फिल्म दि डिप्लोमैट की स्क्रीनिंग करेगा इस्राइली विदेश मंत्रालय
भारत के नए राजदूत जेपी सिंह के स्वागत के प्रति गर्मजोशी दिखाते हुए इस्राइल का विदेश मंत्रालय जॉन अब्राहम अभिनीत द डिप्लोमैट की स्क्रीनिंग की योजना बना रहा है। फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है जिसे जेपी सिंह ने सुलझाया था। यह कदम दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों का प्रमाण है।

इस्राइली विदेश मंत्रालय के सांस्कृतिक प्रभाग की प्रमुख नूरित तिनारी ने कहा कि फिल्म भारतीय कूटनीति की ताकत और गरिमा को दर्शाती है। यह एक ऐतिहासिक प्रीमियर होने वाला है। भारत के बाहर फिल्म का विश्व प्रीमियर। इस्राइल इस स्क्रीनिंग की मेजबानी करने वाला पहला देश होगा। इस्राइली विदेश मंत्री गिदोन सा’आर भी चुनिंदा दर्शकों के लिए आयोजित स्क्रीनिंग में शामिल होंगे। इस मौके पर विदेशी राजनयिकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

यूएई ने बड़े पैमाने पर कैदियों को दिया क्षमादान

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने रमजान माह में बड़े पैमाने पर कैदियों को माफी देने का एलान किया है। राष्ट्रपति नाहयान ने 1295 कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। वहीं प्रधानमंत्री शेख महोम्मद बिन राशिद अल मखतूम ने 1518 कैदियों को माफी देने का फैसला किया है। रिहा किए गए कैदियों में से 500 से अधिक भारतीय नागरिक शामिल हैं, जो भारत के साथ यूएई के मजबूत होते संबंधों का सबूत है। 

किंग चार्ल्स की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

किंग चार्ल्स तृतीय कैंसर उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती
बकिंघम पैलेस ने गुरुवार को जानकारी दी कि किंग चार्ल्स तृतीय को उनके कैंसर उपचार के साइड इफेक्ट के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैलेस ने बताया कि किंग चार्ल्स का आज और कल का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। किंग चार्ल्स अब क्लेरेंस हाउस लौट आए हैं और डॉक्टर की सलाह पर उनके कल के कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित किया जाएगा। पैलेस ने यह भी बताया कि किंग चार्ल्स उन सभी से माफी मांगना चाहते हैं, जिनकी असुविधा या निराशा हुई है।

काठमांडू के तीन इलाकों में लगा कर्फ्यू
नेपाल में काठमांडू के तिनकुने, सिनामंगल और कोटेश्वर इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस कर्मियों ने कर्फ्यू आदेश जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आपसे अनुरोध है कि आप जल्द से जल्द इस इलाके से बाहर निकल जाएं।' आज एयरपोर्ट के पास राजतंत्र समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने एक टीवी स्टेशन के साथ-साथ सीपीएन (एकीकृत समाजवादी) पार्टी कार्यालय पर भी हमला किया।
 

जलियावाला हत्याकांड की सालगिरह से पहले माफी मांगे सरकार: सांसद बॉब ब्लैकमैन

ब्रिटेन में विपक्षी खेमे- कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने जलियांवालाबाग हत्याकांड को लेकर माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर जारी वीडियो में कहा, 'आज मैंने देश की संसद में जलियांवाला बाग हत्याकांड का मुद्दा उठाया। मैंने सरकार से कहा कि वह इस हत्याकांड की सालगिरह से पहले भारत की जनता से औपचारिक रूप से माफी मांगे। खास बात ये है कि उन्होंने बॉलीवुड फिल्म- केसरी चैप्टर 2 का टीजर रिलीज होने के कुछ दिनों बाद ही ब्रिटिश संसद में जलियांवाला बाग हत्याकांड पर माफी मांगने का मुद्दा उठाया।
 

ट्रंप प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट से वेनेजुएला के प्रवासियों को निर्वासित करने की अनुमति मांगी
ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को सुप्रीम कोर्ट से 18वीं सदी के युद्धकालीन कानून का इस्तेमाल करते हुए वेनेजुएला के प्रवासियों को अल साल्वाडोर में निर्वासित करने की अनुमति मांगी। यह अपील तब की गई जब वाशिंगटन के संघीय अपील न्यायालय ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। अपील न्यायालय ने 2-1 के वोट से विदेशी शत्रु अधिनियम के तहत प्रवासियों के निर्वासन पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश दिया। न्याय विभाग ने कहा कि संघीय अदालतों को संवेदनशील राजनयिक वार्ताओं में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए और प्रवासियों को टेक्सास में अपनी स्थिति को चुनौती देनी चाहिए, जहां उन्हें हिरासत में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed