फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events

Updates: अमेरिकी कोर्ट से ट्रंप को 'सुप्रीम' राहत, पोप फ्रांसिस की सेहत में सुधार; म्यूनिख एयरपोर्ट पर हड़ताल

Thu, 27 Feb 2025 11:06 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 27 Feb 2025 11:06 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events
world updates - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक न्यायाधीश के उस आदेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन को अन्य देशों के लिए अरबों डॉलर की अमेरिकी सहायता जारी करने के संबंध में मध्य रात्रि तक की समय सीमा दी गई थी। प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कहा कि यू.एस. डिस्ट्रिक्ट जज आमिर एच. अली द्वारा जारी आदेश पर तब तक रोक रहेगी जब तक कि उच्च न्यायालय इस पर पूरी तरह से विचार नहीं कर लेता। अली ने संघीय सरकार को विदेशी सहायता पर अस्थायी रोक लगाने के उनके फैसले का अनुपालन करने का आदेश दिया था। यह फैसला गैर-लाभकारी समूहों और व्यवसायों द्वारा दायर मुकदमे में सुनाया गया था। एक अपीली पैनल ने हस्तक्षेप करने के प्रशासन के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था।

विज्ञापन


पोप फ्रांसिस की सेहत में सुधार: वेटिकन
वेटिकन ने बुधवार को बताया कि डबल निमोनिया से पीड़ित पोप फ्रांसिस की सेहत में हल्का सुधार हुआ है, लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि उनकी स्थिति अब भी पूरी तरह स्थिर नहीं है। सीटी स्कैन में संक्रमण के उपचार की "सामान्य प्रगति" दिखी जबकि रक्त परीक्षणों से भी सुधार की पुष्टि हुई है। सीटी स्कैन मंगलवार को किया गया था। पोप की गुर्दे की समस्या अब कम हो गई है और उनकी सांस संबंधी फिजियोथेरेपी की जा रही है। यह पहली बार है जब वेटिकन ने पुष्टि की है कि पोप को फेफड़ों से द्रव निकालने में मदद के लिए फिजियोथेरेपी दी जा रही है। उन्होंने दोपहर में अपना काम फिर से शुरू किया।
विज्ञापन


म्यूनिख एयरपोर्ट पर अधिकांश उड़ानें रद्द करनी पड़ीं
जर्मनी के दूसरे सबसे बड़े म्यूनिख एयरपोर्ट पर कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल गुरुवार को शुरू हुई। इस वजह से अधिकांश उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। एयरपोर्ट संचालक के मुताबिक, एयरलाइनों ने म्यूनिख से आने-जाने वाली अपनी लगभग 80% उड़ानें रद्द कर दी हैं और आगे भी रद्द होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इससे पहले सोमवार को वर्डी सर्विस वर्कर्स यूनियन ने हड़ताल का आह्वान किया था। औद्योगिक हड़ताल शुक्रवार आधी रात को समाप्त होगी। ग्राउंड हैंडलिंग सेवाओं के कर्मचारी इसमें भाग लेने वालों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तांबुल में बैठक करेंगे रूसी-अमेरिकी राजनयिक
रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के राजनयिक मॉस्को और वाशिंगटन में अपने-अपने दूतावासों के संचालन पर चर्चा करने के लिए आज इस्तांबुल में बैठक करेंगे। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार इस बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही अंकारा में अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी ने भी पुष्टि की है कि अमेरिकी और रूसी प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को इस्तांबुल में बातचीत करेंगे। इस दौरान राजनयिक मिशनों के संचालन को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर चर्चा होगी। दूतावास के अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि वार्ता के एजेंडे में यूक्रेन नहीं होगा।

ताइवान ने चीन को घेरा
इस बीच ताइवान ने उसके दक्षिण-पश्चिम तट पर सैन्य अभ्यास के लिए चीन की निंदा की। चीन ने स्व-शासित द्वीप के दक्षिण-पश्चिमी तट पर गोलीबारी अभ्यास करने के लिए एक क्षेत्र निर्धारित किया है। चीन इस द्वीप को अपना प्रांत मानता है, जिसे जरूरत पड़ने पर बलपूर्वक लिया जा सकता है और हाल के वर्षों में उसने ताइवान के जल एवं हवाई क्षेत्र के आसपास सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं।

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, 'चीन क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए सबसे बड़ा संकट है तथा ताइवान जलडमरूमध्य और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए वह एकमात्र और सबसे बड़ा खतरा है।'

सेना को एआई-क्लाउड बेचने पर माइक्रोसॉफ्ट में प्रदर्शन
इस्राइली सेना को एआई व क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाएं देने के लिए हुए अनुबंधों के विरोध में माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों ने कंपनी के सीईओ सत्य नडेला की एक बैठक के दौरान प्रदर्शन किया। पिछले सप्ताह खुलासा हुआ था कि हाल में गाजा और लेबनान युद्ध के दौरान बमों से निशाना बनाने के लिए इस्राइल के सैन्य कार्यक्रम के तहत माइक्रोसॉफ्ट के महत्वपूर्ण एआई मॉडलों और ओपनएआई का इस्तेमाल किया गया था। इसके विरोध में कर्मचारियों ने उस वक्त प्रदर्शन किया जब सीईओ नडेला एक बैठक में नए उत्पादों पर बात कर रहे थे। कर्मचारियों ने अपनी टी-शर्ट पर लिखा, ‘क्या हमारे कोड ने बच्चों की जान ली।

पश्चिमी जर्मनी में कोर्ट हाउस के पास गोलीबारी में 4 लोग घायल हो गए 
पश्चिमी जर्मनी में बुधवार को एक अदालत के पास गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, दोपहर के समय बेलेफेल्ड शहर में राज्य अदालत के पास एक सड़क पर कई गोलियां चलाई गईं। जिसके बाद घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बाद में बुधवार को कहा कि उन्हें एक हथियार मिला है जो संभवतः घटना में इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि वे फिलहाल पीड़ितों या संदिग्धों के बारे में जानकारी नहीं दे सकते।

फिलीपींस में आवासीय इमारत में लगी भीषण आग, आठ की मौत
फिलीपींस में आवासीय इमारत में लगी आग में 8 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को तड़के तीन मंजिला आवासीय इमारत में लगी आग में आठ लोगों की मौत हो गई। अग्निकांड में एक शख्स के घायल होने की भी खबर है। जिस वक्त हादसा हुआ, लोग सोए हुए थे। जिसके चलते वह आग में फंस गए। 

अधिकारियों ने बताया कि इमारत में आधी रात के बाद आग लगी। इमारत का अधिकांश हिस्सा लकड़ी से बना था। मृतकों में से दो लोग भूतल पर और छह अन्य दूसरी मंजिल पर मिले।

कांगो : विस्फोट में 11 की मौत, 65 घायल
पूर्वी कांगो के बुकावु शहर में आयोजित रैली में हुए विस्फोटों में 11 लोगों की मौत हो गई और 65 अन्य घायल हो गए। रैली एम-23 नामक विद्रोही गठबंधन ने निकाली थी। इस दौरान कांगो रिवर अलायंस (एएफसी) के नेता कॉर्नेल नांगा ने बताया कि विस्फोट में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा मरने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
 

 अमेरिका: सीनेट समिति ने श्रम विभाग के प्रमुख के लिए किया मतदान
सीनेट की एक समिति ने श्रम विभाग के प्रमुख के पद के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पसंद के नामांकन को आगे भड़ाने के लिए गुरुवार को मतदान किया। सीनेट की स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम और पेंशन समिति के सदस्यों ने 13-9 मतों से लॉरी चावेज-डीरेमर को श्रम विभाग का प्रमुख बनाने की सिफारिश की। हालांकि, चावेज-डीरेमर को श्रमिक समर्थक माना जाता है। डेमोक्रेकिट पार्टी के कुछ सीनेटर ने कहा कि वे ट्रंप के बाकी कैबिनेट उम्मीदवारों का विरोध करेंगे, ताकि ट्रंप प्रशासन को सरकार में बदलाव करने प्रयासों को रोका जा सके। 

जापान में नौ वर्षों से लगातार गिर रही जन्म दर: स्वास्थ्य मंत्रालय
जापान में बीते नौ वर्ष से जन्म दर लगातार गिर रही है और यह 2024 में और गिर गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले साल 2023 की तुलना में पांच फीसदी कम बच्चे पैदा हुए। अनुमान से अधिक तेजी से हुई गिरावट से पता चलता है कि सरकारी उपायों ने देश की तेजी से बूढ़ी होती आबादी और घटती जनसंख्या का प्रभावी ढंग से निदान नहीं किया है।

स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 2024 में जापान में 720,998 बच्चे पैदा हुए, जो 2023 की तुलना में पांच प्रतिशत कम हैं। 1899 में जब से जापान ने जन्म दर के आंकड़े एकत्रित करने शुरू किए, उसके बाद से पैदे होने वाले बच्चों की यह सबसे कम संख्या थी। मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने संवाददाताओं से कहा, "हमारा मानना है कि जन्म दर में गिरावट को प्रभावी ढंग से नियंत्रित नहीं किया जा सका है।"
 

नीरव मोदी का 'गोपनीय' प्रक्रिया के कारण ब्रिटेन से प्रत्यर्पण में देरी
भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी पिछले करीब छह साल से लंदन की जेल में है। ब्रिटेन की एक अदालत ने गुरुवार को कहा कि भारत में धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों का सामना करने के लिए अपने प्रत्यर्पण की लड़ाई हार चुके नीरव को अब एक गोपनीय प्रक्रिया के परिणाम का इंतजार है, जो जल्द ही समाप्त होने की संभावना है। नीरव मोदी लंदन हाईकोर्ट की सुनवाई में वीडियो लिंक जरिए शामिल हुआ, जिसमें उसने बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उसकी दुबई स्थित कंपनी के आठ मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण की वसूली के प्रयासों पर रोक लगाने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed