फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Russia Ukraine Politics Crime and Global events

World Updates: चीन तीन अंतरिक्षयात्रियों को स्पेस भेजेगा; यूरोपीय संघ ने पहलगाम हमले की निंदा की

Wed, 23 Apr 2025 03:16 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 23 Apr 2025 03:16 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Russia Ukraine Politics Crime and Global events
world updates - फोटो : अमर उजाला

पूर्व हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन के खिलाफ दुष्कर्म के मामले की दोबारा सुनवाई बुधवार (स्थानीय समयानुसार) से शुरू होगी। इस बार 12 सदस्यीय मुख्य जूरी में ज्यादातर महिलाएं हैं। ये जूरी यह तय करेगी कि वीनस्टीन दोषी हैं या नहीं। जूरी की चयन प्रक्रिया कई दिनों तक चली। सोमवार (स्थानीय समयानुसार) तक सात महिलाएं और पांच पुरुष जूरी में चुने गए। इसके अलावा, अभियोक्ताओं और वीनस्टीन के वकीलों ने मंगलवार को छठे और अंतिम वैकल्पिक जूरी सदस्य का चुनाव भी पूरा कर लिया। अगर किसी मुख्य जूरी सदस्य को हटाना पड़े, तो वैकल्पिक सदस्य उसकी जगह लेंगे। पांच साल पहले जब वीनस्टीन को दोषी ठहराया गया था, तब मुख्य जूरी में पांच महिलाएं और सात पुरुष थे। यह फैसला यौन दुराचार के खिलाफ MeToo आंदोलन के लिए बहुत अहम था, जो 2017 में वीनस्टीन के खिलाफ कई महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद शुरू हुआ था। लेकिन पिछले साल न्यूयॉर्क की सर्वोच्च अदालत ने MeToo कार्यकर्ताओं को निराश किया और वीनस्टीन की 2020 की सजा और 23 साल की जेल की सजा को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि उस मुकदमे में न्यायाधीश ने पक्षपात किया था, जिनका कार्यकाल 2022 में समाप्त हो गया और अब वह बेंच पर नहीं हैं। 73 वर्षीय वीनस्टीन ने दोषी न होने की दलील दी है और किसी के साथ दुष्कर्म या यौन उत्पीड़न से इनकार किया है।

विज्ञापन


मई से टेस्ला को अधिक समय देंगे एलन मस्क
अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने कहा है कि वे मी से टेस्ला को अधिक समय देंगे, क्योंकि कंपनी को पहली तिमाही के मुनाफे में बड़ा घाटा हुआ है। कंपनी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है, क्योंकि मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) ने संघीय सरकार की नौकरियों में कटौती की है। टेक्सास के ऑस्टिन में स्थित टेस्ला ने मंगलवार को कहा कि तिमाही मुनाफा 71 फीसदी घटकर 409 मिलियन अमरीकी डॉलर या 12 सेंट प्रति शेयर रह गया। यह विश्लेषकों के अनुमान से बहुत कम है। जनवरी से मार्च की अवधि में टेस्ला का राजस्व 9 फीसदी घटकर 19.3 बिलियन अमरीकी डॉलर रह गया, जो वॉल स्ट्रीट के पूर्वानुमान से कम है।

विज्ञापन

फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष को हटाने का कोई इरादा नहीं: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल को हटाने का उनका कोई इरादा नहीं है। इससे पहले, ट्रंप ने कहा था कि वे अमेरिकी केंद्रीय बैंक के प्रमुख को हटाना चाहते हैं, क्योंकि वे फेड द्वारा अल्पकालिक ब्याज दरों में कटौती पर रोक लगाने से निराश हैं। ट्रंप के इस बयान के बाद शेयर बाजार में बिकवाली हुई। फेड अध्यक्ष पॉवेल ने कहा कि ट्रंप के टैरिफ धीमी वृद्धि और उच्च मुद्रास्फीति दबावों के बारे में अनिश्चितता पैदा कर रहे हैं, जबकि राष्ट्रपति का कहना है कि मुद्रास्फीति संबंधी चिंताएं अनिवार्य रूप से अस्तित्वहीन हैं। ट्रंप ने कहा कि ऊर्जा और किराने की कीमतें गिर रही हैं। इसलिए फेड को अपनी बेंचमार्क दरों में कटौती करनी चाहिए, क्योंकि मुद्रास्फीति अब अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए खतरा नहीं है।

विज्ञापन

अमेरिका से निकाले प्रवासियों को तीन महीने तक देश में रहने की अनुमति देगा कोस्टा रिका
कोस्टा रिका ने मंगलवार को घोषणा की कि वह अमेरिका से निर्वासित और मध्य अमेरिकी देश में हिरासत में रखे गए लगभग 200 प्रवासियों में से कुछ को तीन महीने तक स्वतंत्र रूप से रहने और घूमने की अनुमति देगा। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब मानवाधिकार वकीलों ने कोस्टा रिका पर कुछ दिनों पहले मुकदमा दायर किया है। वकीलों ने आरोप लगाया है कि सरकार ने 81 प्रवासी बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन किया है। उन्हें बिना किसी कानूनी उपाय, शिक्षा या मनोवैज्ञानिक सेवाओं तक पहुंच के ग्रामीण शिविर में हिरासत में रखा है। हालांकि, इस बात की तत्काल कोई जानकारी नहीं है कि कितने प्रवासियों को परमिट दिए जाएंगे, जो ज्यादातर अफगानिस्तान, रूस, चीन, पाकिस्तान, भारत और अन्य देशों से हैं। सरकार ने कहा है कि परमिट 'मानवीय कारणों से' दिए जाएंगे और तीन महीने तक चलेंगे। जब तक कि प्रवासी कोस्टा रिका में शरण नहीं ले लेते या देश छोड़ने के तरीके नहीं तलाश लेते।

विज्ञापन

चीन के बीजिंग में पुल ढहा

चीन के बीजिंग में एक पुल ढहने की खबर है। बीजिंग म्यूनिसिपल कमीशन ऑफ ट्रांसपोर्ट ने यह जानकारी दी है। गनीमत है कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे की वजहों की जांच की जा रही है। 

 

J&K Terror Attack: यूरोपीय संघ ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लियेन ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई बेगुनाहों की जान गई है। मेरी हर भारतीय से लेकर पीएम मोदी तक सभी के प्रति संवेदनाएं हैं। मुझे पता है कि भारत के विश्वास को तोड़ा नहीं जा सकता। आप इस संकट से मजबूत होकर उभरेंगे और पूरा यूरोप आपके साथ खड़ा है। 
 

चीन गुरुवार को अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन नए अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेगा

चीन गुरुवार को अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेगा। ये अंतरिक्षयात्री पिछले छह महीनों से स्टेशन पर तैनात अपने सहयोगियों की जगह लेंगे। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (सीएमएसए) के प्रवक्ता लिन ज़िकियांग ने मीडिया को बताया कि शेनझोउ-20 चालक दल के अंतरिक्ष यान को गुरुवार (बीजिंग समय) शाम 5:17 बजे उत्तर-पश्चिम चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। अंतरिक्ष यान में तीन अंतरिक्ष यात्री होंगे - चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जी, जिनमें चेन डोंग कमांडर होंगे। लिन ने कहा कि चालक दल ज़ेब्राफ़िश, प्लैनेरियन और स्ट्रेप्टोमाइस से जुड़े नए जीवन विज्ञान प्रयोग करेगा।
 

जॉर्डन ने मुस्लिम ब्रदरहुड पर प्रतिबंध लगाया
जॉर्डन ने बुधवार को मुस्लिम ब्रदरहुड पर एक बड़ा प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। इस कदम से देश के सबसे बड़े विपक्षी दल को खत्म किया जा सकता है। मुस्लिम ब्रदरहुड पर हमले करने की योजना बनाने का आरोप लगाया गया है।

इसी क्षेत्र की एक राजनीतिक पार्टी इस्लामिक एक्शन फ्रंट ने पिछले साल इस्राइल से युद्ध के खिलाफ चल रहे बड़े विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुए चुनावों में सबसे ज्यादा सीट जीतीं। जॉर्डन ने दस साल पहले मुस्लिम ब्रदरहुड पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन उसने एक अलग समूह को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दी और इस्लामिक एक्शन फ्रंट को कुछ गतिविधियां सीमित कर इसे बर्दाश्त किया। यह अभी तक साफ नहीं है कि नए प्रतिबंध कब तक लागू रहेंगे। प्रतिबंध लगाने के एलान के बाद पुलिस ने पार्टी के मुख्यालय को घेर लिया और उसकी तलाशी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed