World Updates: जेलेंस्की ने पुतिन से फिर बातचीत की पेशकश; यूनेस्को से फिर अलग होगा अमेरिका
जेलेंस्की ने टेलीग्राम पोस्ट में कहा, यूक्रेन कभी युद्ध नहीं चाहता था। रूस को ही इस युद्ध को समाप्त करना होगा, जो उसने खुद शुरू किया था। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को कहा कि उच्चस्तरीय बैठकों की संभावना पर विस्तृत चर्चा करने से पहले बहुत काम करना है, जिससे निकट भविष्य में शिखर सम्मेलन की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। यूक्रेनी और पश्चिमी अधिकारियों ने क्रेमलिन पर अपनी बड़ी सेना को यूक्रेनी भूमि पर कब्जा करने के लिए वार्ता में बाधा डालने का आरोप लगाया है। रूस के पास यूक्रेन का 20 प्रतिशत हिस्सा है। सोमवार देर रात जेलेंस्की की घोषणा कि वार्ता होगी। यह ट्रंप प्रशासन द्वारा शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद है। दरअसल, पुतिन अपनी मांगों से पीछे हटने को इच्छुक नहीं हैं।
रुस्तम उमरोव करेंगे यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव करेंगे, जो अब यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद के सचिव हैं। जेलेंस्की ने बताया कि इसमें यूक्रेनी खुफिया विभाग, विदेश मंत्रालय और राष्ट्रपति कार्यालय के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
पेंटागन ने लॉस एंजिलिस से 700 सैनिक वापस बुलाए
अमेरिका के रक्षा विभाग- पेंटागन ने लॉस एंजिलिस से 700 सैनिक वापस बुला लिए हैं। पेंटागन ने यह आदेश ऐसे समय में दिया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्थानीय नेताओं की आपत्तियों के बावजूद उन्हें शहर में तैनात करने को कहा था। अब लगभग एक महीने से अधिक समय बाद पेंटागन ने अमेरिकी मरीन को सोमवार को लॉस एंजिल्स छोड़ने का आदेश दिया। बता दें कि अमेरिका के 700 मरीन सैनिकों को 9 जून को लॉस एंजिल्स शहर में आव्रजन पर प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के चौथे दिन तैनात किया गया था। चार हज़ार नेशनल गार्ड के सैनिक भी तैनात किए गए थे।
पाकिस्तान के सीनेट चुनाव में इमरान खान की पार्टी को छह सीटें
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सीनेट सीटों के लिए कराए गए चुनाव में 11 में से 6 सीटें जीती हैं। विपक्षी दलों को 5 सीटें मिलीं। चुनाव में 145 सदस्यों ने मतदान किया। सात सामान्य सीटों में से PTI ने चार पर जीत दर्ज की, जबकि तीन विपक्ष के हिस्से गईं। महिला सीटों पर PTI की रुबिना नाज़ और PPP की रुबिना खालिद विजयी रहीं। तकनीकी सीटों में PTI के आज़म स्वाती और JUI के दिलावर खान ने जीत हासिल की। आधिकारिक नतीजे कुछ दिनों में चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए जाएंगे।
अमेरिका में 'कॉस्बी शो' के अभिनेता मैल्कम-जमाल वार्नर का निधन
"द कॉस्बी शो" में किशोर बेटे थियो हक्सटेबल की भूमिका निभाकर चर्चित हुए अमेरिकी अभिनेता मैल्कम-जमाल वार्नर का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि कोस्टा रिका में दुर्घटनावश डूबने से वार्नर की मौत हो गई। वार्नर रविवार दोपहर (स्थानीय समय) कोस्टा रिका के कैरिबियन तट पर डूबे। वार्नर लिमोन प्रांत के प्लाया ग्रांडे डे कोकल्स में तैर रहे थे, तभी एक तेज समुद्री लहर की चपेट में आ गए।
ईरान ने सोमवार को एक उप-कक्षीय परीक्षण उड़ान के तहत अपने सैटेलाइट ले जाने वाले रॉकेट 'घासेद' का परीक्षण किया। यह परीक्षण जून में ईरान-इज़राइल युद्ध और अमेरिका द्वारा ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हमले के बाद पहला ऐसा परीक्षण है। सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, यह परीक्षण अंतरिक्ष तकनीक में नई उभरती तकनीकों का मूल्यांकन करने के लिए किया गया था। घासेद रॉकेट ठोस और तरल ईंधन से संचालित होता है और इसे पहली बार 2020 में प्रक्षेपित किया गया था। यह परीक्षण ईरान के अंतरिक्ष कार्यक्रम और उपग्रह क्षमताओं को बेहतर बनाने में सहायक होगा।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने अमेरिका की एक संघीय अदालत में अहम मुकदमे की सुनवाई के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। हार्वर्ड ने दलील दी कि ट्रंप प्रशासन ने उसके 2.6 अरब डॉलर के फंड को अवैध रूप से काटा गया है। प्रशासन ने हार्वर्ड पर उदारवाद और यहूदी विरोध का अड्डा होने का आरोप लगाया है। हार्वर्ड ने इसका विरोध किया है और फंड कटौती के खिलाफ यह मुकदमा उच्च शिक्षा जगत में ध्यान आकर्षित कर रहा है। विश्वविद्यालय का कहना है कि इससे अनुसंधान, करियर और प्रयोगशालाओं को नुकसान होगा। सरकार ने कहा कि ट्रंप के आदेशों का उल्लंघन होने पर वह फंड रोकने का अधिकार रखती है।
अमेरिका में न्यूयॉर्क सिटी के डेमोक्रेटिक नेता का युगांडा दौरा चर्चा में है। न्यूयॉर्क सिटी में मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी अपनी शादी का जश्न मनाने जन्मस्थान युगांडा गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया और कहा कि यह निजी यात्रा पर इस पूर्वी अफ्रीकी देश में आए हैं और जुलाई के अंत तक न्यूयॉर्क सिटी लौट आएंगे। आगामी नवंबर में होने वाले चुनाव में 33 वर्षीय ममदानी का मुकाबला एंड्रयू कुओमो और मौजूदा मेयर एरिक एडम्स जैसे उम्मीदवारों से है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर वीडियो में ममदानी ने मजाक में कहा, ऑनलाइन ट्रोल की सलाह मानकर वे अफ्रीका लौट रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कथित तौर पर घृणा करने वाले लोगों से माफी मांगते हुए ये भी कहा कि वे वापस जरूर आएंगे।
ब्रिटेन में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर फेंके पत्थर और अंडे
लंदन के पास एक होटल में रह रहे शरणार्थियों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान ब्रिटेन की पुलिस पर पत्थर और अंडे फेंके जाने की खबर है। पुलिस ने कहा कि रविवार को यौन शोषण के शक में गिरफ्तारी के बाद 100 से अधिक प्रदर्शनकारी जमा हुए। प्रदर्शनकारियों ने “सेव अवर किड्स” और “सेंड देम होम” जैसे नारे लगाए। विरोध उग्र होने पर पुलिस की गाड़ियों पर हमला हुआ। ऐसे प्रदर्शन पिछले सप्ताह भी हुए थे। पुलिस ने हिंसा से सख्ती से निपटने की चेतावनी दी है।
पंजाब प्रांत में ईशनिंदा का केस, ईसाई गिरफ्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ईसाई व्यक्ति को ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना पिछले हफ्ते लाहौर की निशात कॉलोनी में घटी। आरोपी का नाम आमिर मसीह है और उसे एक मुस्लिम, सनूर अली की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। जानकारी के मुताबिक एक दिन मसीह अली की किनारे की दुकान पर आया और आर्थिक तंगी के चलते पाकिस्तान छोड़ने की बात करते हुए अचानक पैगंबर साहब के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी की। अली ने पुलिस को बताया कि मैंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। पुलिस अधिकारी जुल्फकार अली ने कहा कि बाद में अली ने पुलिस से संपर्क किया और मसीह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295-सी के तहत केस दर्ज किया गया। मालूम हो कि पाकिस्तान में पहले भी खैबर पख्तूनख्वा जैसे राज्यों से ईशनिंदा के मामले सामने आते रहे हैं।
अमेरिका में विमान ने अचानक मोड़ लिया
नॉर्थ डकोटा के ऊपर उड़ान भर रहे डेल्टा फ्लाइट 3788 के पायलट ने एक अचानक रास्ता बदल लिया। अचानक तेज गति से मुड़ने के कारण विमान में सवार सभी यात्री सहम गए। विमान के पायलट ने माइक पर यात्रियों को सूचित किया कि उन्होंने ऐसा हादसे को टालने के लिए किया। पायलट के मुताबिक अमेरिका का एक सैन्य विमान- B-52 बॉम्बर, यात्री विमान के मार्ग में दिखा। घटना शुक्रवार को मिनियापोलिस-सेंट पॉल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद की है। माइनोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यात्री विमान को तेज गति से मोड़ा गया।
विमान के एक यात्री ने वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें पायलट को कहते सुना गया.. 'माफ कीजिए, विमान का तेज गति से मुड़ना अप्रत्याशित था। मुझे भी आश्चर्य हुआ। मुझे नहीं पता कि हमें पहले से सूचना क्यों नहीं दी गई।' इस मामले में डेल्टा और अन्य बड़ी एयरलाइनों के लिए क्षेत्रीय उड़ानें संचालित करने वाली कंपनी SkyWest एयरलाइन ने बताया कि पायलट ने 'गो-अराउंड' मनुवर उस समय किया जब एक अन्य विमान एक ही रास्ते पर दिखा। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और SkyWest दोनों इस घटना की जांच कर रहे हैं। पायलट ने बताया कि माइनोट एयरपोर्ट में रडार नहीं है। विमानों को मैनुअल तरीके से निर्देश देकर नियंत्रित किया जाता है। टावर से दाहिने मुड़ने का निर्देश मिलने पर पायलट की नजर B-52 बॉम्बर पर पड़ी। टकराव से बचने के लिए उन्होंने तेज गति से विमान का रास्ता बदल लिया।
एपस्टीन मामले को लेकर ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के खिलाफ कार्रवाई तेज की
ट्रंप प्रशासन ने न्यूयॉर्क शहर पर साधा निशाना
पाकिस्तान दौरे पर जाएंगे ईरानी राष्ट्रपति
अमेरिका ने मंगलवार को घोषणा की कि वह संयुक्त राष्ट्र की शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक एजेंसी से फिर से अलग हो रहा है, क्योंकि वाशिंगटन इसे इस्राइल विरोधी पूर्वाग्रह मानता है। यह कदम उसने सिर्फ दो साल पहले ही उठाया था। व्हाइट हाउस की उप प्रवक्ता एना केली ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने यूनेस्को से अमेरिका को अलग करने का फैसला किया है - जो जागरूकता, विभाजनकारी सांस्कृतिक और सामाजिक मुद्दों का समर्थन करता है और उन व्यावहारिक नीतियों से बिल्कुल अलग है जिनके लिए अमेरिकियों ने नवंबर में मतदान किया था।' यूनेस्को और व्हाइट हाउस ने अमेरिका के इस कदम की तुरंत पुष्टि नहीं की।
यह तीसरी बार होगा जब अमेरिका पेरिस स्थित यूनेस्को से अलग होगा, और ट्रंप प्रशासन के दौरान यह दूसरी बार होगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले कार्यकाल के दौरान ही इससे अलग हो गए थे और बाइडेन प्रशासन की तरफ से संगठन में फिर से शामिल होने के लिए आवेदन करने के बाद अमेरिका पांच साल की अनुपस्थिति के बाद वापस लौटा। यह निर्णय दिसंबर 2026 के अंत में प्रभावी होगा।
पेस्कोव ने कहा कि मई और जून में हुई वार्ताओं के बाद कई युद्धबंदियों और शहीद सैनिकों के शवों का आदान-प्रदान हुआ, लेकिन अन्य समझौता नहीं हो सका। इस बीच रूस 1,000 किलोमीटर लंबी अग्रिम पंक्ति के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी बिंदुओं पर घुसपैठ करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। वह यूक्रेनी शहरों पर हर रात 700 से ज्यादा ड्रोन भी दाग रहा है। इस बीच रूसी सेना ने सोमवार रात में यूक्रेन के चार शहरों पर बमबारी की। एक बच्चे की मौत और 41 लोग घायल हो गए। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वायु रक्षा प्रणालियों ने रातभर में कई क्षेत्रों में 35 यूक्रेनी लंबी दूरी के ड्रोन मार गिराए, जिनमें से तीन मॉस्को क्षेत्र में थे।
रूस की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश इरिना पोदनोसोवा का मंगलवार को निधन हो गया। वे 71 वर्ष की थीं और कैंसर से जूझ रही थीं। पोदनोसोवा को उनके पूर्ववर्ती जस्टिस व्याचेलाव लेबेदेव के निधन के बाद अप्रैल 2024 में सर्वसम्मति से रूसी संघ के सर्वोच्च न्यायालय का चीफ जस्टिस चुना गया था। जस्टिस लेबेदेव 1989 से फरवरी 2024 में अपने निधन तक मुख्य न्यायाधीश रहे थे।