फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Canada Singapore Politics Crime and Global events

World Updates: अमेरिका में लागू होगी नेशनल इमेरजेंसी ; PM मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति को भेंट किया खास कलश

Mon, 18 Nov 2024 08:13 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 18 Nov 2024 08:13 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Canada Singapore Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका ने सोमवार को अपनी नई सरकार में 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति की। श्रीलंका की सत्ता में आई दिसानायके की नेशनल पीपुल्स पॉवर (एनपीपी) जनता के लिए लागत कम करने के वास्ते एक लघु सरकार की वकालत करती रही है। सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से, सरकार राष्ट्रपति सहित सिर्फ 3 मंत्रियों के साथ काम कर रही थी। श्रीलंका के संविधान के अनुसार, 30 सदस्यीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति का प्रावधान है।

विज्ञापन


दिसानायका ने वित्त और रक्षा विभागों को अपने पास ही रखा है, जबकि 12 नए संसद सदस्यों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया। उन्होंने वर्ष 2000 से सेवाएं दे रहे आठ अनुभवी सदस्यों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कैबिनेट में नए चेहरों में पांच प्रोफेसर भी हैं। कैबिनेट में दो महिला सदस्य हैं, जिनमें प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या के पास शिक्षा विभाग है और सरोजा सावित्री पॉलराज के पास महिला और बाल मामलों के विभाग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


इस बीच पड़ोसी देश बांग्लादेश बीते कई साल से डेंगू के भयंकर प्रकोप झेल रहा है। यहां लंबे वक्त के मानसूनी मौसम और बढ़ते तापमान ने संक्रमण में बढ़ोतरी की है। स्थिति यह है कि डेंगू से मौतों का आंकड़ा 400 पार जा पहुंचा है। यहां के खासकर शहरी क्षेत्रों के अस्पतालों को मरीजों के इलाज के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। बांग्लादेश के नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में कम से कम 407 लोगों की डेंगू बीमारी से मौत हो गई है। वहीं, देश भर में 78,595 मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। नवंबर के मध्य तक कुल 4,173 मरीज इस बीमारी का इलाज करा रहे थे। बीते साल देश में डेंगू से 1,705 मौतें हुईं और 321,000 से अधिक संक्रमण हुए थे। जहांगीरनगर विश्वविद्यालय में प्राणी विज्ञान के प्रोफेसर कबीरुल बशर कहते हैं कि जलवायु परिवर्तन की वजह से एडीज एजिप्टी मच्छर के लिए अनुकूल हालात बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


16.9 करोड़ में बिकी टाइटैनिक जहाज के कैप्टन की घड़ी
टाइटैनिक जहाज हादसे में 700 लोगों को बचाने वाले कैप्टन को दी गई सोने की पॉकेट घड़ी नीलामी में करीब 20 लाख डॉलर (16.9 करोड़ रुपये) में बिकी। जहाज के मलबे से मिली यादगार वस्तुओं के लिए यह एक रिकॉर्ड है। कैप्टन आर्थर रोस्ट्रॉन ने 1912 में टाइटैनिक को हिमखंड से सीधे टकराने से बचाया था। उन्होंने जहाज को अंतिम क्षणों में इस तरह मोड़ा कि सीधी टक्कर नहीं हो पाई। उनके इस प्रयास से करीब 700 लोगों की जान बची थी।

खैबर पख्तूनख्वा में बम विस्फोट, 2 लोगों की मौत, 6 घायल
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को हुए बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। बम विस्फोट शहजादा मस्जिद के पास आजम वारसाक बाजार में हुआ। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। विस्फोट की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं ली है।

पीएम मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति को भेंट किया सिलोफर पंचामृत कलश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति को सिलोफर पंचामृत कलश भेंट किया, जो कोल्हापुर, महाराष्ट्र की पारंपरिक शिल्पकला का एक अद्भुत उदाहरण है। यह सिलोफर पंचामृत कलश उच्च गुणवत्ता वाली चांदी से बना है, जिसे कौशल और सटीकता के साथ आकार दिया गया है। इसमें कोल्हापुर के प्रसिद्ध धातुकर्म की विशिष्ट सुंदर नक्काशी है, जिसमें अक्सर पुष्प पैटर्न, देवता और पारंपरिक कोल्हापुर डिजाइन शामिल होते हैं। कलश के हैंडल और ढक्कन को धार्मिक समारोहों के दौरान उपयोग में आसानी प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जहां पंचामृत - दूध, दही, घी, शहद और चीनी का एक पवित्र मिश्रण - परोसा जाता है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने IMF से आर्थिक सुधार कार्यक्रम में संतुलन बनाने का आग्रह किया

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से द्वीप राष्ट्र के लोगों के सामने आने वाली आर्थिक कठिनाइयों पर विचार करने और आर्थिक सुधार कार्यक्रम में संतुलन बनाने का आग्रह किया। करीब 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बेलआउट सुविधा की तीसरी समीक्षा करने के लिए आईएमएफ की टीम रविवार को श्रीलंका पहुंची। तीसरी समीक्षा के बाद 4 साल की सुविधा की चौथी किस्त शुरू हो जाएगी। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि यह पिछले तीन किस्तों की तरह करीब 330 मिलियन डॉलर होगी।

श्रीलंका के आर्थिक सुधार कार्यक्रम को आईएमएफ की विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) का समर्थन प्राप्त है। राष्ट्रपति दिसानायके ने आईएमएफ के श्रीलंका मिशन प्रमुख पीटर ब्रेउर और प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने आईएमएफ की टीम से लोगों के सामने आने वाली आर्थिक कठिनाइयों पर विचार करने और आर्थिक सुधार कार्यक्रम में संतुलन बनाने का आग्रह किया। अपने राष्ट्रपति चुनाव अभियान में, राष्ट्रपति दिसानायके ने पुनर्प्राप्ति के लिए निर्धारित कठोर शर्तों को कम करने के लिए आईएमएफ के साथ पुनः बातचीत करने की प्रतिज्ञा की थी।

दिसंबर में भारत का दौरा करेंगे श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके दिसंबर के मध्य में भारत सरकार के निमंत्रण पर भारत आएंगे, विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति दिसानायके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया था।

अमेरिका में लागू होगी नेशनल इमेरजेंसी 
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में अवैध प्रवासियों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने इस मामले को लेकर देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने का भी संकेत दिया है। ट्रंप ने कहा है कि उनके शासनकाल में देश में अवैध रूप से रहने वाले प्रवासियों को बाहर किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो सेना को भी तैनात किया जाएगा। निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने यह एलान एक्स पर टॉम फिटॉन नामक एक यूजर की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए आया। 

दरअसल, टॉम ने अपनी पोस्ट में दावा किया था कि खबरें है  कि ट्रंप सेना तैनातकर और नेशनल इमेरजेंसी लागूकर घुसपैठियों से निपटेंगे। जिस पर ट्रंप ने यह प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed