फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Canada Singapore Politics Crime and Global events

World: ताइवान ने मिसाइल हमले को लेकर उत्तर कोरिया की निंदा की, फिलीपींस में जमीन विवाद को लेकर 14 की मौत

Thu, 31 Oct 2024 02:59 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 31 Oct 2024 02:59 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Canada Singapore Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय पर्यटकों की आमद बढ़ाने के लिए एक नई योजना शुरू की है। उसने भारत के टूर ऑपरेटरों को इस योजना में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इसका उद्देश्य पर्यटन में वृद्धि से रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों में भारतीयों की हिस्सेदारी सिर्फ 3.9 प्रतिशत है। गृह मंत्री डॉ. लियोन श्रेबर ने इस योजना की परिकल्पना दो महीने पहले ही की थी। उनके विभाग ने मंगलवार को ट्रस्टेड टूर ऑपरेटर स्कीम (टीटीओएस) की घोषणा की। इसके तहत चीनी पर्यटकों को भी आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन


अभी 3.9 फीसदी है भारतीय पर्यटकों की हिस्सेदारी
फिलहाल दक्षिण अफ्रीका जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों में भारतीयों की हिस्सेदारी सिर्फ 3.9 प्रतिशत, जबकि चीन की सिर्फ 1.8 फीसदी है। एक अध्ययन से पता चलता है कि प्रति वर्ष केवल 10 प्रतिशत पर्यटकों की आमद में वृद्धि हो जाने से वार्षिक आर्थिक वृद्धि में 0.6 फीसदी का इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन

ब्रिटेन: परमाणु पनडुब्बी शिपयार्ड अग्निकांड में दो झुलसे; सुनक ने विपक्ष के नेता का पद छोड़ा

World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Canada Singapore Politics Crime and Global events
ब्रिटेन के परमाणु शिपयार्ड में भीषण आग और ऋषि सुनक (फाइल) - फोटो : एएनआई

ब्रिटेन में पनडुब्बियों का निर्माण करने वाले शिपयार्ड में आग लगने के बाद दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। ब्रिटिश परमाणु अधिकारियों ने परमाणु खतरे के अंदेशे के सवाल पर ऐसे किसी रिस्क से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पनडुब्बी में आग के चलते कोई परमाणु खतरा नहीं है। ‘कम्ब्रिया कांस्टेबुलरी’ (पुलिस बल) ने कहा कि उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के ‘बैरो-इन-फर्नेस’ में ‘बीएई सिस्टम्स शिपयार्ड’ में आधी रात के तुरंत बाद भीषण आग लग गई। इससे चालक दलों में अफरातफरी मच गई। रात में सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में ‘डेवोनशर डॉक हॉल’ इमारत से आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही थीं। यह देखने में बहुत ही भयावह है।

समय रहते दो लोग निकाले गए
शिपयार्ड के पास रहने वाले डोना बटलर ने कहा, जब मैंने दरवाजा खोला तो काले धुएं का गुबार उठते हुए देखा। आग और धुएं में फंसे दो लोगों का दम घुटने लगा। लेकिन समय रहते उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ब्रिटेन की संसद में विपक्ष के नेता का पद छोड़ा
इसी देश की एक अन्य अहम घटना में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ब्रिटेन की संसद में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दे दिया। बुधवार को दिवाली के पर्व की कुछ यादों का जिक्र करते हुए सुनक ने कहा कि दो साल पहले प्रकाश के त्योहार के दौरान वह भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए थे। उन्होंने कहा, मुझे प्रथम ब्रिटिश एशियाई प्रधानमंत्री बनने पर गर्व है, और इससे ब्रिटिश लोगों, हमारे देश और इस संसद के मूल्यों के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। बता दें कि 44 साल के सुनक को जुलाई में प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। ब्रिटेन के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की हार के बाद अब कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री हैं।

विज्ञापन

कनाडा के विपक्षी नेता ने रद्द किया दिवाली समारोह, हिंदू भड़के
कनाडा के विपक्षी नेता पियरे पोलीवरे ने दिवाली समारोह को रद्द कर दिया। इससे हिंदू समुदाय के लोग नाराज हो गए। कनाडा में हिंदू फोरम ने कहा कि यह कदम हिंदू समुदाय को हाशिये पर डाले जाने का स्पष्ट संदेश है। फोरम ने कहा, यह कदम कनाडा के सांस्कृतिक ताने-बाने में गहराई से जुड़े समुदाय को बहिष्कार का स्पष्ट संदेश देता है। दिवाली प्रकाश व एकता का त्योहार है, जिसे दुनिया भर में मनाया जाता है। सीपीसी नेता पियरे ने कनाडाई हिंदुओं, सिखों, बौद्धों व जैनियों के प्रति चिंताजनक उपेक्षा दिखाई है। यह निर्णय तुष्टिकरण की राजनीतिक का उदाहरण है। 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया : कैनबरा से चोरी हुए 40,000 सिक्के बरामद
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने बच्चों की एनिमेटेड सीरीज 'ब्लू' के आधार पर चोरी हुए 40,000 सिक्के बरामद किए हैं। यह करीब तीन महीने पहले कैनबरा से चोरी हुए थे। इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसमें एक महिला भी शामिल है। वहीं, चौथे संदिग्ध की पुुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

ईरान ने नए आईफोन मॉडल के आयात पर लगा प्रतिबंध हटाया
ईरान ने पिछले साल आईफोन के नए मॉडल के आयात पर लगा प्रतिबंध हटा लिया। अमेरिकी मोबाइल कंपनी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। ईरान के दूरसंचार मंत्री सतार हाशमी ने कहा कि प्रशासन नए मॉडल के पंजीकरण को अनुमति दे रहा है। ईरानी बाजार में आईफोन के नए मॉडल पंजीकृत करने की समस्या सुलझ गई है।

सिंगापुर : धोखाधड़ी के मामले में भारतीय मूल के युवक को जेल
सिंगापुर में भारतीय मूल के एक युवक को कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड से निजी लेन-देन कर आपराधिक विश्वासघात करने के मामले में बुधवार को चार महीने की जेल की सजा सुनाई गई। राउल रंधावा (44) एक बीमा कंपनी में जोखिम एवं नियंत्रण अधिकारी था। उसका मासिक वेतन 11,000 सिंगापुरी डॉलर (लगभग सात लाख रुपये) से अधिक था। रंधावा ने व्यक्तिगत खर्चों के भुगतान के लिए कंपनी के कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया और कुल 29,674 सिंगापुरी डॉलर के 27 अनधिकृत लेनदेन किए। 

अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार सुलिवन ने अजीत डोभाल से फोन पर की बात
व्हाइट हाउस ने कहा, 'राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने आज भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा के घटनाक्रम पर चर्चा की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र तथा वैश्विक स्तर पर स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए और प्रयास करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने द्विपक्षीय साझेदारी में प्रगति का स्वागत किया, जिसमें आगामी महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी पहल (आईसीईटी) अंतर-सत्रीय और हिंद महासागर संवाद शामिल है। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला और रक्षा सहयोग सहित प्रमुख डोमेन में निकट सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की।'

दक्षिणी फिलीपीन में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, 14 लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस के एक शहर में दो मुस्लिम गुरिल्ला कमांडर व उनके समर्थकों के बीच लंबे समय से जारी भूमि विवाद को लेकर खूनी झड़प में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।

सैन्य व स्थानीय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को मागुइंडानाओ डेल सुर प्रांत में पगालुंगन क्षेत्र के एक गांव में मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट के दो कमांडरों के बीच झड़प हुई, लेकिन सेना, पुलिस व विद्रोही मोर्चे के नेताओं ने बाद में समझौता करा दिया। यह झड़प दो विरोधी कमांडरों के गुटों के बीच लंबे समय से जारी भूमि विवाद के कारण शुरू हुई व इसका मुस्लिम चरमपंथ से कोई सीधा संबंध नहीं है। मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट दक्षिण फिलीपिन सबसे बड़ा मुस्लिम अलगाववादी सशस्त्र संगठन है। छठे इन्फैंट्री डिविजन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रोडेन ऑर्बन ने कहा, गांव में रुक-रुक कर हुई कई झड़पों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए सरकारी बलों को तैनात किया गया है। सैनिकों ने झड़प वाली जगह से पांच राइफल बरामद की हैं।

उत्तर कोरिया ने मिसाइल लॉन्च को लेकर ताइवान की आलोचना की
ताइवान के विदेश मंत्रालय (एमओएफए) ने गुरुवार सुबह प्योंगयांग के पास उत्तर-पूर्व की ओर से दागी गई मिसाइल को लेकर उत्तर कोरिया की निंदा की। रिपोर्ट के मुताबिक, यह मिसाइल जापा के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरी। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में 'उत्तर कोरिया की अस्थिर करने वाली गतिविधियों' की गंभीर चिंता जताई और कहा कि इस तरह की कार्रवाईयां क्षेत्रीय शांति और अस्थिरता को खतरे में डालती हैं। ताइमान समान विचारधारा वाले देशों के साथ मिलकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्रता, स्थिरता और समृद्धि को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। 
 

पाकिस्तान: 150 से ज्यादा सांसदों ने अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों के पत्र की आलोचना की
पाकिस्तान के डेढ़ सौ से अधिक सांसदों ने अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों के उस पत्र की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति बाइडन से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया है। बाइन को 62 सदस्यों ने पत्र भेजा है। इमरान खान एक साल से ज्यादा समय से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उनके समर्थक उनकी रिहाई के लिए लगातार अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस प्रयास उस समय बल मिला, जब पिछले हफ्ते अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के करीब 60 डेमोक्रेट सांसद ने खान की रिहाई के लिए बाइडन को पत्र लिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed