फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Canada Russia Politics Crime and Global events

Updates: भारतवंशी कैटलिन को मिस इंडिया यूएसए 2024 का खिताब; ब्लिंकन को उम्मीद- ट्रंप में ईरान को रोकने का दम

Thu, 19 Dec 2024 09:33 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 19 Dec 2024 09:33 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Canada Russia Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
चेन्नई में जन्मीं भारतवंशी कैटलिन सैंड्रा नील ने न्यूजर्सी में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस इंडिया यूएसए’ 2024 जीत ली है। कैटलिन (19) डेविस के कैलिफोर्निया विवि में द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने कहा, मैं अपनों पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ना चाहती हूं और महिला सशक्तीकरण तथा साक्षरता पर ध्यान रखना चाहती हूं। वह 14 वर्षों से अमेरिका में रह रही हैं और वेब डिजाइनर के अलावा मॉडलिंग, एक्टिंग में भी करियर चाहती हैं।
विज्ञापन


अमेरिका के पास ईरान से बातचीत का अवसर: ब्लिंकन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दावा किया है  कि नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को परमाणु बम हासिल करने से रोक सकते हैं। उनके पास ईरान से बातचीत करने का अवसर है। उन्होंने कहा सैन्य क्षेत्र में असफल होने के बाद ईरान परमाणु हथियार को लेकर विचार कर रहा है। मुझे नहीं लगता है कि अनिवार्य है। ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल में ईरान के साथ परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था। ब्लिंकन ने कहा कि कोई भी अमेरिकी प्रशासन ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देगा। 
विज्ञापन


रूसी सैन्य अफसर हत्या मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार
रूसी खुफिया एजेंसी ने कहा कि उसने मॉस्को में लेफ्टि. जनरल इगोर किरिलोव की हत्या केस में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उसे उज्बेकिस्तानी नागरिक बताया गया है, जिसे यूक्रेन की खुफिया सेवा ने भर्ती किया था। 1995 में जन्मे संदिग्ध ने मंगलवार को जनरल के अपार्टमेंट के बाहर स्कूटर में विस्फोटक लगाया था। उसे हत्या के बदले में एक लाख डॉलर का इनाम देने का वादा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राष्ट्रपति दिसानायके भारत के बाद चीन की यात्रा पर जाएंगे
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके भारत यात्रा के बाद चीन की यात्रा पर जाएंगे। उनके स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। एक वरिष्ठ चीनी अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिसानायके इस सप्ताह की शुरुआत में तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए थे। राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी। चीनी पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस (सीपीपीसीसी) की राष्ट्रीय समिति की उपाध्यक्ष किन बोयोंग ने बुधवार को दिसानायके से मुलाकात की और कहा कि उनकी आगामी चीन यात्रा के दौरान उनके स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। दिसानायके ने किन से कहा कि श्रीलंका ऋण पुनर्गठन में चीन की सहायता और श्रीलंका के सामने आई आर्थिक चुनौतियों के दौरान दिए गए ऋणों की सराहना करता है।

नेपाल की विदेश मंत्री देउबा आज से तीन दिवसीय भारत दौरे पर आएंगी
नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, जर्मनी की यात्रा पर गईं देउबा बुधवार को बर्लिन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। नई दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान, वह ईजीआरओडब्ल्यू फाउंडेशन और काठमांडो विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित भारत-नेपाल सम्मेलन को संबोधित करेंगी। शुक्रवार को होने वाले इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत की आर्थिक वृद्धि को प्रदर्शित करना, क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना और क्षेत्र के देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना है। इसके अलावा वह मार्च में की गई अपनी सर्जरी की जांच जांच भी कारएंगी। देउबा 21 दिसंबर को अपनी यात्रा समाप्त कर काठमांडो लौट जाएंगी।

अमेरिका ने 4 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया, पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में सहायता का आरोप

पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में योगदान देने वाली चार संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया। बुधवार को अमेरिका के इस फैसले के बारे में विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, हम अपनी चिंताओं के बारे में स्पष्ट और सुसंगत रहे हैं। इन मुद्दों पर पाकिस्तान के साथ रचनात्मक रूप से बातचीत जारी रहेगी। अमेरिका  ने कार्यकारी आदेश (ईओ) 13382 के तहत प्रतिबंध लगाए हैं। बयान में कहा गया है कि ये संस्थाएं सामूहिक विनाश के हथियारों का प्रसार करती हैं।

ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को 4 साल की जेल

भारतीय मूल के व्यक्ति परवेज पटेल (34) को लंदन में एक महिला पर उसके ही घर में भयानक हमला करने के लिए 4 साल की जेल की सजा सुनाई गई। उसे गंभीर शारीरिक क्षति पहुंचाने का दोषी पाया गया है। पटेल को शहर के वेस्टमिंस्टर इलाके में घटनास्थल से गिरफ्तार किया था। पड़ोसियों ने 29 जनवरी की देर शाम महिला की चीखें सुनने के बाद पुलिस को बुलाया था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि पटेल एक सेक्स वर्कर के घर पहुंचा था। उस दौरान उसने 40 वर्षीय सेक्स वर्कर महिला पर हमला कर दिया। हमले में पीड़िता को नाक टूट गई थी और कट लगे थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, पीड़िता को उसके ही घर में एक भयानक हमला झेलना पड़ा।

ग्रीस नाव हादसे में 5 पाकिस्तानियों की मौत, 35 को मृत माना गया 
बीते सप्ताह ग्रीस के गावडोस द्वीप के पास प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के डूब जाने से पांच पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई है। इसके अलावा 35 अन्य लोगों को भी मृत मान लिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। ग्रीस के अधिकारियों ने बताया कि हादसे का शिकार हुई नाव में 200 से अधिक प्रवासी मौजूद थे। इसमें कुल सात लोगों की मौत हुई वहीं, 150 से अधिक लोगों को बचाया गया। वहीं अभी भी कई लोग लापता हैं। 

अधिकारियों ने यह भी बताया कि उन्होंनें 35 लापता पाकिस्तानियों सहित जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए बचाव अभियान बंद कर दिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने मंगलवार को पंजाब प्रांत के पांच लोगों की मौत की पुष्टि की। रिपोर्ट में कहा गया है कि 35 अन्य लापता नागरिकों को बुधवार को मृत मान लिया गया। पांच मृतकों में से दो सियालकोट की एक तहसील पसरूर के थे; जबकि एक-एक व्यक्ति गुजरात, नरोवाल और मंडी बहाउद्दीन जिलों से था।

ट्यूनीशिया के तट पर जहाज हादसे में 20 प्रवासियों की मौत

ट्यूनीशिया के अधिकारियों ने 20 लोगों के शव बरामद किए हैं। यह लोग देश के भूमध्यसागरीय तट पर एक जहाज हादसे के बाद डूब गए थे। यह हादसा नाव से यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रवासियों के लिए एक मशहूर प्रस्थान बिंदु के पास हुआ। ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड ने बुधवार के एक बयान में कहा कि डूबते जहाज पर भेजे गए तट रक्षक सदस्यों ने पांच लोगों को बचाया और स्फैक्स के उत्तरी तट से 15 मील दूर 20 अन्य लोगों के शव बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed