World News: द.अफ्रीका G20 अध्यक्षता का सकारात्मक उपयोग करेगा; पाकिस्तान में पूर्व ISI चीफ अवैध कृत्यों के दोषी
पाकिस्तान : पूर्व आईएसआई प्रमुख अवैध सियासी गतिविधियों में शामिल होने के दोषी
पाकिस्तान के पूर्व आईएसआई प्रमुख लेफ्टि. जनरल (रिटायर्ड) फैज हमीद पर मंगलवार को सियासी गतिविधियों में शामिल होने व गोपनीयता अधिनियम तोड़ने के दोषी पाए गए हैं। हमीद को राज्य की सुरक्षा हितों के लिए हानिकारक अधिकृत गोपनीयता अधिनियम के उल्लंघन, अधिकार और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग और व्यक्तियों को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने के विभिन्न गतिविधियों में भी दोषी पाया गया है।
ईरान के साथ रिश्ते रखने पर सीरिया को अंजाम भुगतना होगा
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सीरिया को ईरान के साथ रिश्ते रखने का खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस्राइल सीरिया के आंतरिक मामलों में 'हस्तक्षेप करने का कोई इरादा नहीं रखता। हालांकि, अगर वर्तमान शासन ईरान को सीरिया में फिर से जगह बनाने की अनुमति देता है या हिजबुल्ला को हथियार देता है तो 'आवश्यक' कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे सीरियाई सेना की छोड़ी गई सामरिक सैन्य क्षमताओं पर हमला करने के लिए इस्राइल की वायु सेना को बम बरसाने की मंजूरी देने की बात भी कही, ताकि सैन्य संसाधन जिहादियों के हाथों में न पड़ें।
अदालत लाए जाने पर चीखने-चिल्लाने लगा हत्यारोपी, अधिकारियों से उलझा#WATCH | Israel Prime Minister Benjamin Netanyahu says, "If the new regime in Syria allows Iran to re-establish itself, or allows the transfer of Iranian weapons to Hezbollah - we will respond forcefully and we will exact a heavy price "
(Video source - Twitter account of the… pic.twitter.com/3yioCcm0jc — ANI (@ANI) December 10, 2024
अमेरिका में यूनाइटेड हेल्थ केयर के सीईओ की हत्या के आरोपी को पेन्सिलवेनिया की एक अदालत में पेश किया गया। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक हत्यारोपी को जब पेन्सिलवेनिया के न्यायालय में लाया गया तो वह चीखने-चिल्लाने लगा। आरोपी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संघर्ष भी किया।
डोनाल्ड ट्रंप की दोषसिद्धि पर फैसला कर सकती है अदालत
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल 20 जनवरी को शपथ लेंगे। पिछली बार चुनाव हारने के बाद ट्रंप के खिलाफ कई मुकदमे हुए हैं, जिसमें धन-संग्रह का मामला भी चर्चित है। अदालत इस मामले में ट्रंप को दोषी करार चुकी है। अब जबकि ट्रंप दोबारा राष्ट्रपति बनने वाले हैं, उन्हें दोषसिद्धि से मुक्त किया जा सकता है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक अभियोजकों ने सुझाव दिया है कि अदालत अगर चाहे तो ट्रंप के खिलाफ धन-संग्रह के मामले को उनकी दोषसिद्धि को पलटे बिना ही समाप्त किया जा सकता है।
संकट में फंसे ट्रंप के प्रत्याशी हेगसेथ और गाबार्ड ने सीनेट में समर्थन मांगा
ट्रंप के दो विवादास्पद प्रत्याशी, पीट हेगसेथ व तुलसी गाबार्ड ने अमेरिकी सीनेटरों से उनके पद पर पुष्टि के लिए समर्थन मांगा है। रक्षा मंत्री के रूप में नामित हेगसेथ ने जहां सीनेटर जोनी अर्न्स्ट के साथ दूसरी बैठक की, वहीं गाबार्ड ने राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी प्रमुुख पद की पुष्टि के लिए सीरिया में बशर अल-असद के बाद ट्रंप के दृष्टिकोण का समर्थन किया। हिंदू-अमेरिकी गाबार्ड को 2017 की सीरिया यात्रा पर सवालों का सामना करना पड़ सकता है, जहां उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति बशर अल-असद से भेंट की थी। हेगसेथ पर यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं।
पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा पर ईरान का फोकस: राजदूत इलाही
सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार के पतन के बाद भारत में ईरान के राजदूत ईराज इलाही ने बुधवार को कहा कि अभी सीरिया की मौजूदा स्थिति में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान का फोकस सीरिया या ईरान की सुरक्षा पर नहीं बल्कि, पूरे (पश्चिम एशिया) क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा पर है।
ईरानी खाद्य महोत्सव के दौरान राजदूत इलाही ने भारत और ईरान के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नए युग की शुरुआत हो रही है। राजदूत ने यह स्पष्ट किया कि सीरिया में हो रही घटनाओं को लेकर ईरान का मुख्य उद्देश्य सिर्फ उस देश की स्थिति नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया और आसपास के क्षेत्रों की स्थिरता बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का हल सिर्फ उस विशेष देश तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि इसका प्रभाव पूरे क्षेत्र पर पड़ता है।
पीएम मोदी- जिनपिंग की मुलाकात दोनों के संबंधों में नई शुरुआत का संकेत: लियू जियानचाओ
चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा है कि अक्टूबर में रूस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई सफल बैठक भारत-चीन संबंधों में ‘नई शुरुआत’ का संकेत है। सीपीसी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के मंत्री लियू जियानचाओ रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर मोदी व चिनफिंग के बीच हुई बैठक का जिक्र कर रहे थे। सरकारी मीडिया ने बुधवार को खबर दी कि उन्होंने यह टिप्पणी चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत के साथ बातचीत में की।
उन्होंने कहा कि चीन-भारत संबंधों की फिर से शुरुआत करना दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के मौलिक हितों को पूरा करता है और यह ‘ग्लोबल साउथ’ की आम अपेक्षाओं के अनुरूप है तथा इतिहास की सही दिशा के अनुरूप भी है। लियू ने कहा कि चीन की इच्छा भारत में सभी राजनीतिक दलों के साथ मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को मजबूत करने, दोनों देशों के नेताओं में अहम मुद्दों पर बनी सहमति को संयुक्त रूप से लागू करने और द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर एवं स्वस्थ विकास पथ पर शीघ्र वापस लाने को बढ़ावा देने की है।
भारत ने श्रीलंका से हिरासत में लिए गए मछुआरों की जल्द रिहाई का आग्रह किया है। भारत ने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने बुधवार को श्रीलंका के मत्स्य पालन और महासागर संसाधन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मत्स्य पालन क्षेत्र में विकासात्मक सहायता परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। भारतीय मिशन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारतीय उच्चायुक्त ने मछुआरों के मुद्दे को सुलझाने में मानवीय और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया है। साथ ही हिरासत में लिए गए मछुआरों की जल्द रिहाई का भी अनुरोध किया है।