फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US Uganda Politics UK UN West Asia Unrest Crime and Global events

World: रूस में सैन्य घोटाले से मचा हड़कंप, उप रक्षा मंत्री इवानोव जांच के घेरे में

Tue, 01 Jul 2025 02:10 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 01 Jul 2025 02:10 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US Uganda Politics UK UN West Asia Unrest Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और हमास के बीच गाजा में चल रहे युद्ध को खत्म करने और बंधकों की रिहाई के लिए इस्राइल पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसी के चलते इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अगले सोमवार को अमेरिका जाएंगे। इस दौरान ट्रंप व्हाइट हाउस में वार्ता के लिए नेतन्याहू की मेजबानी करेंगे। एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी। क्योंकि यह यात्रा अभी औपचारिक रूप से घोषित नहीं की गई है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बारिश से 18 की मौत, 57 घायल
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मानसून की बारिश ने 11 बच्चों सहित 18 लोगों की जान ले ली, जबकि 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 57 लोग घायल हो गए। अब तक मानसूनी बारिश में कुल 45 लोग मारे गए हैं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) पंजाब ने सोमवार को कहा, अधिकांश मौतें जीर्ण शीर्ण इमारतों और उनकी छतें ढहने से हुईं। बारिश से 50 घर क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली गिरने से खानेवाल, ओकारा में दो वयस्क और मंडी बहाउद्दीन में दो बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन

सेना ने कैलिफोर्निया में तैनात 200 सैनिकों को वापस बुलाने की मांग की
अमेरिकी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में तैनात 200 सैनिकों को वापस बुलाने की मांग की है। यह मांग इसलिए की गई है ताकि सैनिकों को जंगल में लगी आग को बुझाने के काम में लगाया जा सके। यह जानकारी दो अमेरिकी अधिकारियों ने दी। दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जून की शुरुआत में अवैध प्रवासियों के खिलाफ छापेमारी के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के जवाब में, गवर्नर गेविन न्यूसम की मर्जी के खिलाफ करीब 4,000 नेशलन गार्ड्स और 800 मरीन सैनिकों को लॉस एंजेलिस में तैनात किया था। 

 

खैबर-पख्तूनख्वा में दो आतंकी घटनाओं में पांच लोगों की मौत
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में दो अलग-अलग आतंकी घटनाओं में पांच लोग मारे गए। दोनों आतंकी घटनाएं खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अशांत लक्की मरवात जिले में हुईं। पहली घटना में, एक गश्ती वाहन को निशाना बनाकर सड़क के किनारे किए गए बम विस्फोट में दो सैनिकों की मौत हो गई। शाहब खेल क्षेत्र में हुई दूसरी घटना में अज्ञात बंदूकधारियों ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।  

विज्ञापन

तुर्की पुलिस ने पैगंबर मुहम्मद का कार्टून बनाने वाले कार्टूनिस्ट को हिरासत में लिया
तुर्की पुलिस ने एक कार्टूनिस्ट को हिरासत में ले लिया क्योंकि उसने पैगंबर मुहम्मद का कार्टून बनाया था। इस घटना के बाद लोग नाराज हो गए और उन्होंने मैगजीन के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया, जहां कार्टून छपा था। तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने लेमन नाम की मैगजीन के कार्टूनिस्ट को पूछताछ के लिए पकड़ा है। मंत्री ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें कार्टूनिस्ट डीपी को सीढ़ियों पर पीछे हाथ बांधकर हिरासत में लेते हुए दिखाया गया है। इससे पहले तुर्की के न्याय मंत्री ने कहा था कि मैगजीन के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। 

टीटीपी के कब्जे में पाकिस्तान के चार परमाणु कर्मचारी, रिहाई की गुहार लगाते वीडियो वायरल
पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग (पीएईसी) के चार कर्मचारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कब्जे में हैं। सोमवार को वायरल हुए एक नए वीडियो में ये अधिकारी टीटीपी की कैद से अपनी सुरक्षित रिहाई की अपील करते दिख रहे हैं। वीडियो में बंधकों को सरकार से अपहरणकर्ताओं की मांगों को पूरा करने का आग्रह करते हुए दिखाया गया है। बंधकों में से एक, हाफिज बशीर अहमद ने अधिकारियों से उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया। ये बंदी 9 जनवरी को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में कबूल खेल परमाणु ऊर्जा खनन परियोजना के रास्ते में अपहृत 17 पीएईसी कर्मचारियों में शामिल थे।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने अपहरण की जिम्मेदारी ली है और एक वीडियो जारी किया है जिसमें बंधकों को अधिकारियों से समूह की मांगों को पूरा करने की अपील करते हुए दिखाया गया है। इसमें पाकिस्तानी जेलों में बंद टीटीपी कैदियों की रिहाई भी शामिल है। अपहरण के बाद से, आठ बंधकों को बचाया गया है, तीन को अपहरणकर्ताओं ने रिहा कर दिया है, और एक लक्की मरवात के जरीफवाल क्षेत्र में मृत पाया गया।

 ट्रंप ने कैबिनेट को क्यूबा के प्रति अमेरिकी नीति की समीक्षा करने का निर्देश दिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शीर्ष कैबिनेट अधिकारियों को क्यूबा पर वर्तमान प्रतिबंधों की जांच करने और 30 दिनों के भीतर उन्हें और कड़ा करने के तरीके सुझाने का आदेश दिया है।

स्टेट, राजकोष, वाणिज्य, गृह, कृषि विभागों और लगभग हर दूसरी संघीय एजेंसी को सोमवार को भेजे गए ज्ञापन में ट्रंप ने कहा कि समीक्षा में अमेरिका को द्वीप पर सभी पर्यटन को बंद करने के तरीकों की तलाश करनी चाहिए और साथ ही शैक्षिक पर्यटन को केवल अमेरिकी नागरिकों द्वारा आयोजित और संचालित समूहों तक सीमित करना चाहिए।

2018 में आग से नष्ट हुए राष्ट्रीय संग्रहालय को फिर से खोलेगा ब्राजील 
 ब्राजील दो दिन बाद 2018 में आग से नष्ट हुए राष्ट्रीय संग्रहालय को फिर से खोलेगा। सोमवार को इसके पुनर्निर्मित भवन और संग्रह की एक झलक पेश की गई। ब्राजील के शिक्षा मंत्री कैमिलो सैन्टाना ने बताया कि संग्रहालय का पूर्ण नवीनीकरण 2027 के अंत तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग 95 मिलियन अमरीकी डॉलर का पुनर्निर्माण बजट सार्वजनिक और निजी कंपनियों के बीच विभाजित किया जा रहा है।

बता दें कि यह भवन कभी एक शाही महल था जो संयुक्त पुर्तगाली और ब्राजील साम्राज्य की सीट के रूप में काम करता था।  
 

यूरोप में आग का प्रकोप, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
यूरोप के कई हिस्से इन दिनों भीषण आग की चपेट में हैं। इसके चलते सोमवार को प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहा। फ्रांस के जंगलों में लगी आग का असर इटली, ग्रीस, स्पेन और पुर्तगाल तक है। जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, इटली, आयरलैंड समेत अन्य देशों में भी गर्मी के चलते जनजीवन प्रभावित है। जंगल में आग और फैलने की चेतावनी के बीच तापमान वृद्धि की आशंका है। 

सिंगापुर में दंगा भड़काने के आरोप में भारतवंशी को जेल

सिंगापुर में एक भारतवंशी को दंगा भड़काने के आरोप में दो साल तीन महीने जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही तीन कोड़े मारने की भी सजा सुनाई गई है। कविंद राज कानन और 10 अन्य लोगों ने मोहम्मद इसरत मोहम्मद इस्माइल पर 20 अगस्त 2023 को हमला किया था। हमले में इसरत की मौत हो गई थी। इस मामले में भारतवंशी अश्विन पाचन पिल्लई ने इसरत को चाकू मारा था। पिल्लई पर हत्या का आरोप है और उसके मामले में सुनवाई चल रही है। गैंग के अन्य सदस्यों पर दंगा भड़काने का आरोप है। 

अज्ञात कॉल से मेक्सिको के श्मशान में मिले 383 शव

मेक्सिको में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके एक श्मशान घाट में 383 शव होने की जानकारी दी। पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा तो उसे सच में श्मशान में 383 शव मिले। घटना मेक्सिको के सीमावर्ती शहर सिउदाद जुआरेज की है। अभियोजकों का कहना है कि जो शव मिले हैं, वो तीन या चार साल पुराने हैं। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि श्मशान में इतनी बड़ी संख्या में शव कहां से आए। पुलिस ने श्मशान घाट के मालिक और उसके कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

उष्णकटिबंधीय तूफान फ्लॉसी हुआ मजबूत, मेक्सिको के तट से टकरा सकता है

उष्णकटिबंधीय तूफान फ्लॉसी मजबूत होकर चक्रवात में बदल रहा है और इसके मेक्सिको के प्रशांत तट से टकराने की उम्मीद है। उष्णकटिबंधीय तूफान के चलते पूर्वी मेक्सिको में भारी बारिश हुई। फ्लॉसी से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मेक्सिको की सरकार ने चेतावनी जारी की है और लोगों को तटों से दूर रहने की अपील की है। 

जर्मनी की कंपनी में चाकू से हमला, एक की मौत

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली
पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि उसने कानून और बहुपक्षवाद के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए ‘‘उद्देश्य, विनम्रता और दृढ़ विश्वास’’ के साथ जुलाई महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाल ली है। सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में पाकिस्तान के दो साल के कार्यकाल का हिस्सा है। पाकिस्तान जनवरी 2025 में दो साल के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया था। पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में भारी समर्थन के साथ सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया और उसे 193 में से 182 वोट मिले थे। सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता का पद मासिक आधार पर 15 सदस्यों के बीच वर्णानुक्रम में बदलता रहता है।
 

अमेरिका के यूटा स्थित स्पैनिश फोर्क में श्री श्री राधा कृष्णा ISKCON मंदिर पर हुई फायरिंग की घटना की भारत ने कड़ी निंदा की है। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि वह इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है। दूतावास ने सभी भक्तों और समुदाय को पूरी सहायता देने की बात कही है। साथ ही, स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाए।
 

न्यूयॉर्क सिटी के डेमोक्रेटिक मेयर प्राइमरी चुनाव में जोरन मामदानी ने बड़ी जीत दर्ज की है। वोटों की गिनती में उनका मुकाबला पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो से था, लेकिन मामदानी ने स्पष्ट बढ़त बनाते हुए जीत पक्की कर ली। उनकी इस जीत को प्रगतिशील राजनीति की मजबूत वापसी माना जा रहा है। अब मामदानी न्यूयॉर्क सिटी के अगले मेयर पद की दौड़ में सबसे मजबूत उम्मीदवार बन गए हैं।

अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैक्स में कटौती और खर्च में कमी वाला बिल मुश्किल से पास हो पाया। बिल के पक्ष में बराबरी के वोट पड़ने पर उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने निर्णायक वोट देकर इसे पास कराया। तीन रिपब्लिकन सांसदों ने बिल का विरोध किया। अब यह बिल हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में जाएगा।

रूस में सैन्य घोटाले से मचा हड़कंप, उप रक्षा मंत्री इवानोव जांच के घेरे में 
रूस में बड़ा सैन्य भ्रष्टाचार सामने आया है, जिसे यूक्रेन में हुई सैन्य असफलताओं की बड़ी वजह माना जा रहा है। उप रक्षा मंत्री तिमूर इवानोव इस घोटाले में मुख्य आरोपी हैं। उनके साथ पूर्व रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के करीबी कई बड़े अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं। इवानोव 2016 से सेना के निर्माण, संपत्ति प्रबंधन और चिकित्सा सहायता संभाल रहे थे। अब शोइगु को पुतिन ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में नई जिम्मेदारी दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed