फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US Uganda Politics UK UN West Asia Unrest Crime and Global events

World Updates: पाकिस्तान से अफगान शरणार्थियों को वापस भेजना शुरू; नेपाल में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

Mon, 30 Jun 2025 02:51 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 30 Jun 2025 02:51 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US Uganda Politics UK UN West Asia Unrest Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

फिलाडेल्फिया के उत्तरी इलाके में रविवार (स्थानीय समयानुसार) को एक जोरदार धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। इस धमाके से कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। फिलाडेल्फिया के अग्निशमन विभाग के अनुसार, सुबह पांच बजे उन्हें धमाके की खबर मिली और टीम तुरंत मौके पर पहुंची। विभागीय अधिकारी डैनियल मैककार्टी ने बताया कि लगभग पांच घरों को धमाके से भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना में एख व्यक्ति की मौत, और दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। इनमें से एक की हालत स्थिर है और दूसरे की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव का काम अभी जारी है। 

विज्ञापन


हॉल ऑफ फेम के हॉर्स ट्रेनर डी. वेन लुकास का निधन
हॉल ऑफ फेम के हॉर्स ट्रेनर डी. वेन लुकास का 89 साल की आयु में निधन हो गया। उन्हें घुड़दौड़ की दुनिया में सबसे कामयाब और मशहूर ट्रेनरों में गिना जाता था। उनके परिवार ने बताया कि लुकास का शनिवार रात केंटकी के लुइसविले स्थित घर पर निधन हो गया। परिवार के अनुसार, लुकास एक गंभीर संक्रमण (MRSA) से पीड़ित थे, जिससे उनके दिल और पाचन तंत्र को काफी नुकसान पहुंचा और उनकी पुरानी बीमारियां और भी बिगड़ गईं। लुकास ने केंटकी डर्बी सहित कुल 15 ट्रिपल क्राउन रेस जीती थीं। उनसे ज्यादा ट्रिपल क्राउन रेस सिर्फ उनके करीबी दोस्त बॉब बाफर्ट ने जीती हैं। इसके अलावा, लुकास ने ब्रीडर्स कप की 20 रेस भी जीतीं, जो कि एक रिकॉर्ड है। लोग उन्हें प्यार से "कोच" कहते थे क्योंकि घुड़दौड़ में आने से पहले वे हाई स्कूल में बास्केटबॉल के कोच थे।

विज्ञापन

शादी के लिए अमेरिका गई भारतीय युवती लापता, 20 जून को हुई थी रवाना
अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में अरेंज मैरिज के लिए गई भारतीय युवती सिमरन (24) गायब हो गई है। पुलिस ने बताया कि सिमरन 20 जून को रवाना हुई थी। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में युवती को फोन देखते और किसी का इंतजार करते देखा जा सकता है। लिंडेनवोल्ड पुलिस ने बताया कि वीडियो में युवती परेशान नजर नहीं आ रही थी। यह भी संभावना जताई जा रही है कि उसका शादी का कोई इरादा नहीं था और वह सिर्फ अमेरिका की मुफ्त में यात्रा करना चाहती थी।

सिमरन की लंबाई 5 फीट 4 इंच और वजन 68 किलो बताया गया है। उसके माथे के बाईं ओर एक छोटा सा निशान है। वह आखिरी बार ग्रे स्वेटपैंट, व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक फ्लिप फ्लॉप और हीरे जड़े छोटे झुमके पहने देखी गई थी। पुलिस ने बताया कि अमेरिका में उसका कोई रिश्तेदार नहीं है और वह अंग्रेजी नहीं बोलती। उसका फोन सिर्फ वाई-फाई से ही काम करता है। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस भारत में उसके रिश्तेदारों से भी संपर्क नहीं कर पाई है।

ब्राजील के पूर्व नेता जेयर बोल्सोनारो ने अपने केस के विरोध में रैली की
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने रविवार को अपने खिलाफ चल रहे सुप्रीम कोर्ट के केस का विरोध करने के लिए साओ पाउलो शहर में एक रैली में हिस्सा लिया। यह रैली शहर की एक बड़ी सड़क पॉलिस्ता एवेन्यू पर हुई, जहां हजारों लोग इकट्ठा हुए। बोल्सोनारो ने इस प्रदर्शन को 'आजादी और न्याय के लिए एक कदम' बताया। बोल्सोनारो और उनके 33 साथियों पर 2022 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे पलटने और सत्ता में बने रहने की साजिश का आरोप है। उन पर कुल 5 आरोप लगे हैं। बोल्सोनारो ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उनके साथ राजनीतिक बदला लिया जा रहा है। अगर वह दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें 12 साल की जेल हो सकती है।

विज्ञापन

तुर्की पुलिस ने इस्तांबुल प्राइड मार्च में हिस्सा ले रहे 50 से ज्यादा लोगों हिरासत में लिया
तुर्की में पुलिस ने रविवार को इस्तांबुल प्राइड मार्च में शामिल होने की कोशिश कर रहे 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई पिछले कई वर्षों से इस मार्च पर लगाई जा रही रोक का हिस्सा है। शहर में कई जगहों पर भारी संख्या में पुलिस तैनात थी, जिसकी वजह से लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो पाए और आयोजकों को बार-बार जगह बदलनी पड़ी। LGBTQ+ अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन और पत्रिका काओस जीएल के प्रधान संपादक यिल्डिज तार ने एक्स पर बताया कि कुल 54 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें 6 वकील भी शामिल हैं। रविवार शाम तक इनमें से 7 लोगों को छोड़ दिया गया था, लेकिन 47 अभी भी पुलिस हिरासत में हैं।

पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों को वापस भेजने का तीसरे चरण शुरू

पाकिस्तान की सरकार अफगान शरणार्थियों को वापस अफगानिस्तान भेजने के लिए सोमवार से तीसरा चरण शुरू कर रही है। इसका पाकिस्तान में रह रहे करीब 14 लाख अफगानियों पर असर होगा। मानवाधिकार संगठनों और नागरिक अधिकार समूहों ने पाकिस्तान सरकार की इस कार्रवाई पर चिंता जाहिर की है। पाकिस्तान सरकार ने 30 जून तक पंजीकृत अफगान शरणार्थियों को स्वेच्छा से वापस जाने का निर्देश दिया था। अब जबरन इन लोगों को वापस अफगानिस्तान भेजा जाएगा। कई अफगान शरणार्थियों ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। 
 

नेपाल में भूकंप के झटके

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में रविवार को भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के इन झटकों की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यूट मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 14 किलोमीटर नीचे थे। इससे पहले रविवार को ही नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिनकी तीव्रता 4.2 मापी गई थी। इनका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। नेपाल भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है और भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स के टकराने से यहां भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। नेपाल हिमालयी क्षेत्र का हिस्सा है और ये इलाका भूकंप के लिहाज बेहद सक्रिय है। 
 

नेपाल में 24 घंटे में दूसरी बार महसूस हुए भूकंप के झटके

नेपाल में सोमवार को भी भूकंप के झटके महसूस हुए। सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। 24 घंटे से भी कम समय में यह दूसरा झटका था। नेपाल के कोटदाना इलाके में सुबह 8.39 पर भूकंप के झटके महसूस हुए। किसी नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। इससे पहले रविवार को भी नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 

'क्वाड एट सी' मिशन का शुभारंभ, हिंद प्रशांत क्षेत्र में बढ़ेगी समुद्री सुरक्षा
भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के तटरक्षक बलों ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में संचालन समन्वय और समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए पहली बार 'क्वाड एट सी' मिशन की शुरुआत की है। हर देश के दो अधिकारियों (जिनमें महिला अधिकारी भी शामिल हैं) को अमेरिकी तटरक्षक जहाज 'कटर स्ट्रैटन' पर तैनात किया गया है, जो फिलहाल गुआम की ओर रवाना हो चुका है। यह मिशन सितंबर 2024 में हुए क्वाड शिखर सम्मेलन में लिए गए फैसले का हिस्सा है, जिसका मकसद चारों देशों के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed