फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US India Pakistan Politics Crime and Global events

World Updates: गाजा में इस्राइली हवाई हमलों में नौ लोग मारे गए; श्रीलंका बस दुर्घटना में 21 लोगों की मौत

Sun, 11 May 2025 04:06 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 11 May 2025 04:06 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US India Pakistan Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां एक बार फिर शनिवार देर रात को इस्राइल की तरफ से गाजा पट्टी पर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 23 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे और उनके माता-पिता भी शामिल हैं, जिनका तंबू गाजा सिटी के सबरा इलाके में बमबारी में तबाह हो गया। इससे पहले शुक्रवार देर रात एक अन्य हमले में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाया गया, जो जबालिया इलाके में स्थित था। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह गोदाम पहले ही कई बार छापेमारी और बमबारी का शिकार हो चुका था।

विज्ञापन

जमीनी कार्रवाई में इस्राइली सैनिक घायल
वहीं इसी इस्राइली की सेना ने बताया कि गाजा सिटी के शुजाइया इलाके में तलाशी के दौरान एक विस्फोटक उपकरण फटने से उसके नौ सैनिक घायल हो गए। हालांकि इस्राइल के नाकाबंदी के चलते गाजा में हालात बेहद खराब हैं। रसोई घर और राहत केंद्र बंद हो रहे हैं क्योंकि खाद्य सामग्री खत्म हो रही है। जहां इस्राइल इजरायल का कहना है कि यह दबाव हमास को बंधक छोड़ने और हथियार डालने के लिए बनाया जा रहा है, जबकि मानवाधिकार संगठनों ने इसे "भुखमरी हथियार" और संभावित युद्ध अपराध बताया है।

विज्ञापन

मदद को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता
इस्राइल की ओर से राहत सामग्री वितरण पर नियंत्रण की योजना को लेकर संयुक्त राष्ट्र और कई राहत संगठनों ने विरोध जताया है। 'गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन' नामक अमेरिकी समूह की योजना को भी अस्वीकार किया गया है। बता दे कि गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस युद्ध में अब तक 52,800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। 1,19,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस्राइल का दावा है कि उसने हजारों आतंकवादियों को मार गिराया है, हालांकि उसने इसका कोई प्रमाण नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांगो में भारी बारिश से भीषण बाढ़, 62 लोगों की मौत, 50 लापता
पूर्वी कांगो में मूसलाधार बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ ने लेक टांगानिका (Lake Tanganyika) के किनारे बसे कई गांवों को पूरी तरह बहा दिया। अब तक कम से कम 62 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाढ़ शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे आई और कसाबा गांव को पूरी तरह बहा ले गई। यह गांव नगांजा सेक्टर में स्थित था।

बचाव कार्य में मुश्किल
दक्षिण किवु प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री थेओफिल वालुलिका मुझालिवा ने फोन पर बताया कि बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं क्योंकि बाढ़ की वजह से फोन लाइनें बंद हैं और सुविधाएं बहुत कम हैं। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस ही फिलहाल वहां एकमात्र मदद कर रही संस्था है।

फ्रांसिस का ही अनुकरण करेंगे नए पोप लियो-14
दुनिया को कैथोलिक चर्च का नया पोप मिलने के बाद लियो-14 अब एक्शन मोड में आ चुके हैं। उनके काम करने के तरीके से स्पष्ट है कि वह अपने पूर्ववर्ती पोप फ्रांसिस का अनुकरण   करने जा रहे हैं। इसी के तहत उनसे अमेजन वर्षा वन की रक्षा की उम्मीदें कॉर्डिनल समूह ने जताई हैं। पोप लियो-14 ने भी अमेजन वर्षा वनों के अहम हिस्से के रूप में पेरू के उत्तरी जंगलों के बारे में गंभीरता से सुना और कहा, यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण विश्वव्यापी पत्र है, इस पर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रंप प्रशासन की कर्मचारी कटौती योजना पर अदालत ने लगाई रोक
कैलिफोर्निया के न्यायाधीश ने अपने आदेश में रिपब्लिकन प्रशासन को संघीय कार्यबल में नाटकीय कटौती रोकने को कहा है। सान फ्रांसिस्को में न्यायाधीश सुसान इल्स्टन का आदेश, फरवरी में राष्ट्रपति के कार्यबल कार्यकारी आदेश और सरकारी दक्षता विभाग तथा कार्मिक प्रबंधन मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ज्ञापन पर कार्रवाई रोकने का निर्देश देता है। जज ने कहा, कार्यबल में बड़े पैमाने पर कटौती को रोकने के लिए एक अस्थायी निरोधक आदेश जारी करना चाहिए। श्रमिक संघों और शहरों द्वारा पिछले सप्ताह दायर मुकदमे में अदालत ने यह आपातकालीन आदेश जारी किया, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संघीय सरकार का आकार घटाने के प्रयासों के लिए कई कानूनी चुनौतियों में से एक है।

म्यांमार को चीन ने दिया गृहयुद्ध समाप्ति का भरोसा
म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख, वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने चार साल पहले सत्ता हथियाने के बाद पहली बार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मॉस्को में शुक्रवार को मुलाकात की। शी ने उन्हें म्यांमार के भीषण भूकंप के बाद रिकवरी के लिए मदद देने और देश के गृहयुद्ध को खत्म करने के प्रयासों में सहायता करने का वचन दिया। 

पाकिस्तानी चेक पोस्ट पर  9 सुरक्षाकर्मियों की हत्या
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में एक चेक पोस्ट पर हुए हमले के बाद आतंकवादियों से लड़ते हुए नौ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। उर्दू भाषा के दैनिक ‘मशरिक’ ने बताया कि आतंकियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले की शाकाई तहसील में डांडा चेक पोस्ट पर हमला किया। हमले के बारे में सेना का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अखबार ने कहा, घायलों को त्वरित प्रतिक्रिया इकाई द्वारा तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मालूम हो कि पिछले काफी समय से पाकिस्तान आंतरिक संघर्ष से जूझ रहा है।

गाजा पर इस्राइली हमलों में नौ लोगों की मौत
स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गाजा पट्टी में रात भर और रविवार को इस्राइली हमलों में नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। खान यूनिस के दक्षिणी शहर में दो हमलों में टेंटों को निशाना बनाया गया, जिनमें से प्रत्येक में दो बच्चों और उनके माता-पिता की मौत हो गई। नासेर अस्पताल के अनुसार, तीसरे हमले में एक और बच्चे की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए, जिसे तीनों हमलों में मारे गए लोगों के शव मिले।

इस्राइली सेना का कहना है कि वह केवल उग्रवादियों को निशाना बनाती है और नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से बचने की कोशिश करती है। यह 19 महीने पुराने युद्ध में नागरिकों की मौत के लिए हमास को दोषी ठहराती है क्योंकि उग्रवादी घनी आबादी वाले इलाकों में घुसे हुए हैं। नवीनतम हमलों पर इस्राइल की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

इस्राइल ने 10 सप्ताह से अधिक समय से गाजा को खाद्य, दवा और आपातकालीन आश्रय सहित सभी आयातों से बंद कर दिया है, जो कि हमास को बंधकों को रिहा करने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से एक दबाव रणनीति है। मार्च में इस्राइल ने अपना आक्रमण फिर से शुरू किया, जिससे युद्ध विराम टूट गया, जिसके कारण 30 से अधिक बंधकों की रिहाई हुई थी। सहायता समूहों का कहना है कि खाद्य आपूर्ति कम हो रही है और भुखमरी व्यापक है।
 

श्रीलंका बस दुर्घटना में 21 लोगों की मौत
कोलंबो पुलिस ने बताया कि रविवार को श्रीलंका में एक यात्री बस के चट्टान से फिसल जाने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

दुर्घटना मध्य प्रांत के कोटमाले में हुई जब बस चालक ने पहाड़ी इलाके में बाएं मुड़ने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि राज्य परिवहन निकाय के स्वामित्व वाली बस दक्षिणी तीर्थ स्थल कटारगामा से 75 यात्रियों को उत्तर-पश्चिमी शहर कुरुनेगला ले जा रही थी, तभी यह चट्टान से 100 मीटर नीचे गिर गई। परिवहन और राजमार्ग उप मंत्री प्रसन्ना गुनासेना ने कहा कि दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई।इस त्रासदी में 30 से अधिक यात्री घायल भी हुए। श्रीलंका में जानलेवा बस दुर्घटनाएं आम हैं और अक्सर लापरवाही से वाहन चलाने और खराब रखरखाव वाली सड़कों के कारण होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed