फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US Bolivia Jordan Britain Politics Crime and Global events

Updates: जॉर्डन में भारतीय शख्स की हत्या; गाजा को लेकर इस्राइल की आलोचना; नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटक घटे

Mon, 03 Mar 2025 09:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 09:59 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US Bolivia Jordan Britain Politics Crime and Global events
world updates - फोटो : अमर उजाला

जॉर्डन में सुरक्षाकर्मियों ने एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। वह कथित तौर पर दूसरे देश में घुसने की कोशिश कर रहा था। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने रविवार को भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बारे में जानकारी दी। जॉर्डन में भारतीय दूतावास ने नागरिक की मौत पर शोक व्यक्त किया है। दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'हमें एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत की खबर मिली है। हम मृतक के परिवार से संपर्क में हैं और उसके शव को लाने के लिए जॉर्डन के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।' दूतावास ने मृतक के परिवार को मौत की सूचना भी दे दी है और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा में सभी खाद्य वस्तुओं और रसद का प्रवेश रोके जाने के कारण इजराइल की तीखी आलोचना की जा रही है। इस्राइल ने रविवार को गाजा पट्टी में सभी वस्तुओं और रसद का प्रवेश रोकते हुए चेतावनी दी थी कि यदि हमास संघर्षविराम की अवधि को बढ़ाने संबंधी नए प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करता है तो उसे अतिरिक्त परिणाम भुगतने होंगे। मध्यस्थों मिस्र और कतर ने इजराइल पर भुखमरी को हथियार के रूप में इस्तेमाल करके मानवीय कानून का उल्लंघन करने का रविवार को आरोप लगाया। हमास ने इजराइल पर संघर्षविराम समझौते को पटरी से उतारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सहायता पर रोक संबंधी उसका फैसला युद्ध अपराध है और समझौते (संघर्षविराम) पर हमला है। यह समझौता जनवरी में हुआ था।

इस बीच खबर है कि फरवरी 2025 में 96,000 से अधिक पर्यटक नेपाल पहुंचे, लेकिन पिछले साल की तुलना में इस वर्ष हिमालयी देश की यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में कमी देखी गई। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, फरवरी महीने में 96,880 पर्यटक हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचे। आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी में पर्यटकों की संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में थोड़ी कम रही। फरवरी 2024 में नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या 97,426 थी। अन्य देशों के पर्यटकों की तुलना में नेपाल पहुंचने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक रही। 

इस साल फरवरी में 19,187 भारतीय हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचे। इस अवधि में अमेरिका से 10,348, चीन से 8,232, ब्रिटेन से 5,057 और बांग्लादेश से 4,874 पर्यटक नेपाल आए। श्रीलंका से 4,370 और ऑस्ट्रेलिया से 3,737 पर्यटक नेपाल पहुंचे। फरवरी 2024 में 25,578 भारतीय पर्यटकों ने नेपाल की यात्रा की थी जबकि इस साल फरवरी में यह संख्या 25 प्रतिशत कम रही। नेपाल पर्यटन बोर्ड के निदेशक मणि लामिछाने ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ ने लाखों भारतीय तीर्थयात्रियों को आकर्षित किया, जिससे नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में कमी देखी गई।

बोलीविया में बस दुर्घटना में 37 लोगों की मौत, 39 घायल
बोलीविया के पोटोसी क्षेत्र में शनिवार (स्थानीय समयानुसार) सुबह सात बजे दो बसों की भिड़ंत हो गई। हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई। जबकि 39 अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा उयूनी और कोलचानी के बीच हुआ, जब एक बस सड़क की विपरीत लेन में चली गई। पोटोसी के विभागीय पुलिस कमांड के प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को उयूनी शहर के चार अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस कर्मी हादसे में मरे लोगों और घायलों की पहचान करने में लगे हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक बस ओरुरो जा रही थी, जहां एक बड़ा कार्निवल समारोह चल रहा है। अधिकारियों को शक है कि जीवित बचे ड्राइवरों में से एक ने दुर्घटना से पहले शराब पी थी। यात्रियों ने कथित तौर पर उसे शराब पीते हुए देखा था।

IDF ने फरवरी में मारे 25 आतंकी, 350 गिरफ्तार किए
इस्राइली सेना ने रविवार को बताया कि इस्राइल सुरक्षा बलों (IDF) ने फरवरी में लगभग 25 आतंकवादियों को मार गिराया और 350 वांछित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने यहूदिया और सामरिया में अपने अभियान को तेज किया है, जिसमें लगभग 120 हथियार जब्त किए गए और सैकड़ों विस्फोटक नष्ट किए। ये ऑपरेशन उत्तरी सामरिया और अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित थे, ताकि फलस्तीनी आतंकवादी नेटवर्क को तोड़ा जा सके। इस्राइली सेना ने 19 जनवरी को जेनिन शरणार्थी शिविर में आतंकवाद विरोधी छापेमारी शुरू की, जो बाद में फलस्तीनी शहर तुलकरम और पांच गांव क्षेत्र तक फैल गई। यह छापेमारी तब की गई जब फलस्तीनी प्राधिकरण ने जनवरी में जेनिन शिविर में उचित कार्रवाई नहीं की। 19 जनवरी से, इस्राइली सेना ने 200 से अधिक आतंकवादी संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, 71 अन्य लोगों को समाप्त किया है, जिन्हें सुरक्षा के लिए खतरा माना गया था, और 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक जब्त किए हैं। 7 अक्तूबर को हमास के हमले के बाद से, इस्राइली सेना ने यहूदिया और सामरिया में 6,000 वांछित फलस्तीनियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से लगभग 40 फीसदी हमास से जुड़े हैं। 

पाकिस्तान : पंजाब में अज्ञात बंदूकधारियों ने वाहन पर की गोलीबारी, 6 की मौत
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गुजरात प्रांत के मियाना चक डिंगा कस्बे में हुई। पुलिस ने बताया कि हमलावर छह लोगों की हत्या करने के बाद फरार हो गए। उनकी उम्र 26 से 35 साल के बीच है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना निजी दुश्मनी का नतीजा है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि महानिरीक्षक ने गोलीबारी की घटना का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

ब्रिटेन और आयरलैंड का छह दिवसीय दौरा करेंगे जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से 9 मार्च तक ब्रिटेन और आयरलैंड का छह दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरे का मुख्य मकसद द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करना है। जयशंकर पहले लंदन जाएंगे, जहां वह अपने ब्रिटिश समकक्ष डेविड लैमी के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है, क्योंकि अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हाल ही में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहस हुई थी, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था।  
 

सर्बिया के राष्ट्रपति ने पत्रकार से मांगी माफी
सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुचिच ने सोमवार को उस पत्रकार से माफी मांगी, जिसे उन्होंने शनिवार को एक बड़े विरोध प्रदर्शन की रिपोर्टिंग के बाद 'मूर्ख' कहा था। यह विरोध प्रदर्शन कथित सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ था। नवंबर में ट्रेन स्टेशन की छत गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। यह विरोध प्रदर्शन तब से लगातार चल रहे हैं और लाखों लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

राष्ट्रपति वुचिच ने कहा कि एक राष्ट्रपति के रूप में उन्हें किसी को भी 'मूर्ख' नहीं कहना चाहिए था और उन्होंने माफी मांगी। उन्होंने सरकारी टीवी चैनल आरटीएस के पत्रकारों के पेशे पर भी सवाल उठाया और उन्हें 'राजनीतिक कार्यकर्ता' बताया। इसके बाद, सरकारी टीवी चैनल ने राष्ट्रपति की आलोचना करते हुए कहा कि कोई भी सार्वजनिक पद ग्रहण करने वाले व्यक्ति को इस तरह से पत्रकारों को अपमानित करने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed