फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news and updates today 27 august Sri Lanka Navy said Two Indian fishermen missing

World Updates: PAK ने चीन के शीर्ष कमांडर को दिया निशान-ए-इम्तियाज; श्रीलंकाई समुद्री सीमा पर भारतीय नाव पलटी

Tue, 27 Aug 2024 03:03 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 27 Aug 2024 03:03 PM IST
विज्ञापन
world news and updates today 27 august Sri Lanka Navy said Two Indian fishermen missing
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि भारत से लगी समुद्री सीमा के पास मंगलवार को एक भारतीय नाव पलट गई। इससे दो भारतीय मछुआरे लापता हो गए, जबकि दो अन्य तैरकर कच्चातीवू द्वीप पहुंचे। 

विज्ञापन

 
ये द्वीप कहां है?
कच्चातिवु पाक जलडमरूमध्य में एक छोटा सा द्वीप है, जो बंगाल की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। 285 एकड़ हरित क्षेत्र 1976 तक भारत का था। हालांकि, श्रीलंका और भारत के बीच एक विवादित क्षेत्र है, जिस पर आज श्रीलंका हक जताता है। यह मछली पकड़ने के लिए एक अच्छी जगह है। इसलिए दोनों देशों के मछुआरों को यह काफी आकर्षित करती है, जिन्हें अनजाने में एक-दूसरे के जल क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए अक्सर गिरफ्तार किया जाता है।
विज्ञापन

  
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चार भारतीय मछुआरों को ले जा रही एक नौका के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मंगलवार को दो भारतीय मछुआरे लापता हो गए जबकि दो अन्य तैरकर कच्चातीवू द्वीप पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश एवं बचाव अभियान जारी
एक अन्य समाचार पोर्टल ने नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गयान विक्रमसूर्या के हवाले से कहा कि यह घटना आज सुबह हुई, जिसके बाद श्रीलंकाई नौसेना से तुरंत प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने बताया कि नाव पलटने के बाद दो लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया। वहीं, लापता भारतीय मछुआरों का पता लगाने के लिए तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।
 
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
श्रीलंकाई नौसेना के पोत और मछली पकड़ने वाली भारतीय नौका के बीच द्वीपीय देश के जल क्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड़ने की नौका के बीच टक्कर में एक अगस्त को एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई थी। वहीं एक अन्य लापता हो गया था। इसके अलावा, 25 जून को श्रीलंका नेवी स्पेशल बोट स्क्वाड्रन के एक वरिष्ठ नाविक की एक घटना में मृत्यु हो गई, जिसके लिए श्रीलंकाई नौसेना ने एक भारतीय ट्रॉलर के आक्रामक युद्धाभ्यास को दोषी ठहराया।
 
इस बीच, सोमवार देर रात एक अन्य घटना में, श्रीलंका की नौसेना ने मन्नार के पास श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए एक भारतीय मछुआरे के साथ आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया।

पाकिस्तान ने चीन के एक शीर्ष जनरल को ‘निशान-ए-इम्तियाज’ सम्मान से नवाजा
चीन की जन मुक्ति सेना (पीएलए) की ‘ग्राउंड फोर्सेज’ के कमांडर जनरल ली कियाओमिंग को मंगलवार को पाकिस्तान के शीर्ष सम्मानों में से एक ‘निशान-ए-इम्तियाज’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें दोनों मित्र देशों की सेनाओं के बीच घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देने में उनकी 'अटूट प्रतिबद्धता'के लिए दिया गया।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष अलंकरण समारोह में भाग लिया तथा इसमें सेना प्रमुखों और सांसदों ने भी भाग लिया।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान’ (एपीपी) ने कहा, “समारोह में जनरल ली कियाओमिंग के चार दशक के करियर पर प्रकाश डाला गया, जिसमें चीनी सेना में उनके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाया गया। उनकी बुद्धिमत्ता, प्रशासनिक कौशल और समर्पण ने उन्हें एक साहसी और सक्षम अधिकारी के रूप में प्रतिष्ठा दिलाई है, जो चीन और उसके बाहर शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण है।”

शीर्ष इस्राइली अधिकारी ने कहा- आतंक के खिलाफ जंग जीतेंगे 
इस्राइल के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि आतंकवाद एक ऐसी बीमारी है, जो तब तक नहीं रुकेगी जब तक सभी समान विचारधारा वाले देश इसके खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका देश आतंकवाद के खिलाफ जंग जीतेगा। इस्राइल के विदेश मामलों के महानिदेशक याकोव ब्लिट्स्टीन ने कहा कि सभी जगहों पर आतंकवाद को खत्म करना जरूरी है। 

  
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, आतंकवाद एक बीमारी है, जिसका हमें न केवल इस्राइल में बल्कि पूरी दुनिया में मुकाबला करना होगा। यह एक ऐसी बीमारी है जो तब तक नहीं रुकेगी जब तक हम सभी समान विचारधारा वाले देश इसके खिलाफ लड़ाई नहीं लडे़ंगे। अक्तूबर 2023 के हमास के हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश कठिन दौर में है, लेकिन वह इससे निकल आएगा। उन्होंने कहा, हम नए शहरों, नए घरों का निर्माण करेंगे और सभी नागरिकों को उनके घरों, गांवों और शहरों में वापस भेजेंगे। हम आतंकवाद के खिलाफ युद्ध जीतेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed