फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news and update: Man pleads guilty to murdering Indian teenage wife in UK

Updates: भारतीय मूल के शख्स ने पत्नी की हत्या का जुर्म कबूला; अधिकारी बोले- जिसे रक्षा करनी थी, उसने मार डाला

Sun, 11 Feb 2024 02:13 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 11 Feb 2024 02:13 PM IST
सार

साहिल शर्मा को 29 अक्तूबर की शाम को महक शर्मा की हत्या के संदेह में घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में, क्रॉयडन निवासी व्यक्ति को गुरुवार को किंग्स्टन क्राउन कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
 

विज्ञापन
world news and update: Man pleads guilty to murdering Indian teenage wife in UK
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दरअसल व्यक्ति पर आरोप था कि उसने पिछले साल लंदन में अपनी 19 वर्षीय पत्नी की चाकू मारकर हत्या की।
विज्ञापन


गुरुवार को अदालत में किया पेश
साहिल शर्मा को 29 अक्तूबर की शाम को महक शर्मा की हत्या के संदेह में घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में, क्रॉयडन निवासी व्यक्ति को गुरुवार को किंग्स्टन क्राउन कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने पंजाब के गुरदासपुर की शर्मा की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


परिवार से एक प्यारी बेटी छीन ली
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि आरोपी को 26 अप्रैल को उसी अदालत में सजा सुनाई जाएगी। के स्पेशलिस्ट क्राइम कमांड के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर लौरा सेम्पल ने कहा, 'महक जहां सबसे ज्यादा सुरक्षित होनी चाहिए थी, जिस शख्स को व्यार से रखना चाहिए था, जिसे उसकी रक्षा करनी चाहिए थी, उसी ने उसे घर पर मार दिया। अपराधी की एक हरकत ने एक परिवार को तबाह कर दिया। अपनी पत्नी की हत्या कर उसने उसके परिवार से एक प्यारी बेटी छीन ली है, जिसका कारण केवल वही जानता है। मेरी संवेदनाएं आज युवती के परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सेम्पल ने कहा, 'मुझे खुशी है कि महक शर्मा के प्रियजनों को न्याय के लिए अब ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा, लेकिन ये सच है कि कोई भी चीज उनकी इस कमी को वापस नहीं भर सकती।'

यह है मामला
अदालत में बताया गया, पिछले साल 29 अक्तूबर को साहिल ने 999 डायल किया और पुलिस को बताया कि उसने ऐश ट्री वे पर अपने घर में अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जब अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने महक को बेसुध पाया। उसकी गर्दन पर गंभीर चाकू के घाव थे और घटनास्थल पर डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद, लगभग 20 मिनट बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम टेस्ट में पाया गया कि महक की मौत उसकी गर्दन पर चाकू के घाव के कारण हुई।
 

मां ने बच्चे को गलती से पालने के बजाय ओवन में रखा 
अमेरिका के कंसास सिटी में दिल दहला देने वाले घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने बच्चे को पालने में सुलाने के बजाय ओवन में रख दिया। इससे उसकी मौत हो गई। कंसास सिटी निवासी मारियाह थॉमस पर अपने बच्चे को खतरे में डालने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस को शुक्रवार को एक बच्चे के सांस नहीं लेने की जानकारी मिली। घटना के संभावित कारण संबंधी अदालती बयान में कहा गया है कि बच्चे के शरीर पर जलने के निशान थे।

बयान में कहा गया है कि सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों को एक गवाह ने बताया कि मां ने बच्चे को सुलाने के लिए पालने के बजाय गलती से ओवन में रख दिया। बयान में यह नहीं बताया गया कि गलती कैसे हुई।

जैक्सन काउंटी में अभियोजन पक्ष के वकील जीन पीटर्स बेकर ने एक बयान में कहा, यह अत्यंत त्रासदीपूर्ण घटना है। हम एक अनमोल जीवन के खोने से दुखी हैं। हमें भरोसा है कि आपराधिक न्याय प्रणाली इस भयानक घटना को लेकर उचित कार्रवाई करेगी।

तुर्किये : इस्तांबुल में एक चुनाव प्रचार कार्यक्रम में गोलीबारी में एक घायल
 इस्तांबुल में आगामी नगरपालिका चुनावों के लिए एक चुनाव प्रचार अभियान कार्यक्रम में हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तुर्किये में 31 मार्च को नगर निगम चुनाव होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला शनिवार उस समय हुआ जब जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी से मेयर पद के उम्मीदवार अजीज येनिया एक एसोसिएशन का दौरा कर रहे थे। हमले में 32 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर एक वाहन में भाग गए। पुलिस ने कहा कि वे सीसीटीवी के फुटेज की जांच की जा रही है।

नेपाल में ड्रग तस्करी में 14 भारतीय गिरफ्तार
 नेपाल में ड्रग तस्करी के तीन अलग-अलग मामलों में 14 भारतीय नागरिकों को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इनके पास से 149 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया।

इन सभी को धारण शहर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पहले मामले में गिरफ्तार चार भारतीयों के कब्जे से 50 किलोग्राम हशीश जबकि दूसरी घटना में पांच भारतीय नागरिकों को 99 किलोग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। एक अन्य मामले में 23 वर्षीय भारतीय को चार अन्य सहयोगियों के साथ ड्रग तस्करी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सिलिकॉन वैली में बनेगा भारतीय पेशेवरों का समूह
 इंजीनियरिंग को वैश्विक चुनौतियों के समाधान व जीवन गुणवत्ता बढ़ाने के उपकरण के रूप में इस्तेमाल करने के उद्देश्य से सिलिकॉन वैली स्थित भारतीयों के एक समूह ने एक वैश्विक नेटवर्क बनाने का एलान किया है। इस नेटवर्क में नवाचार के प्रति समर्पित भारतीय पेशेवरों को शामिल किया जाएगा। इसका नाम प्रोफेशनल्स विदाउट बॉर्डर रखा गया है। इसकी घोषणा एक समारोह में की गई, जिसमें सान फ्रांसिस्को स्थित भारतीय महावाणिज्य दूत डॉ. के श्रीकर रेड्डी तेलंगाना सरकार के पूर्व सलाहकार शैलेंद्र जोशी अतिथि थे। समूह के सह-संस्थापक सचिंद्र नाथ ने कहा कि हम भारतीय इंजीनियरों को एकजुट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आईएस आतंकी सरगना ढेर
प्रतिबंधित संगठन आईएस से जुड़े एक आतंकी सरगना सूरत गुल उर्फ सैफुल्ला को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अशांत खैबर जिले में मार गिराया।

सेना ने रविवार को कहा, इलाके में एक हाई-प्रोफाइल आतंकी की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन शुरू किया। भीषण गोलीबारी के बाद गुल को मार गिराया गया। गुल के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए, वह निर्दोष नागरिकों की हत्या और जबरन वसूली सहित कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था। कानून प्रवर्तन एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं। सेना ने कहा कि इलाके में किसी भी अन्य आतंकी मौजूदगी को लेकर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने ऑपरेशन की सराहना की और आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed