{"_id":"5dade7dd8ebc3e93da78980d","slug":"world-longest-flight-from-new-york-to-sydney-in-19-hours-16-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे लंबी फ्लाइट, 19 घंटे 16 मिनट में न्यूयॉर्क से सिडनी पहुंची","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया की सबसे लंबी फ्लाइट, 19 घंटे 16 मिनट में न्यूयॉर्क से सिडनी पहुंची
Mon, 21 Oct 2019 10:46 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमेरिका के न्यूयॉर्क से यात्रियों को लेकर विमान बिना रुके 19 घंटे 16 मिनट लंबी उड़ान भरकर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में उतरा। यह अभी तक की सबसे लंबी नॉनस्टॉप यात्री उड़ान है। क्वांटस फ्लाइट क्यूएफ 7879 ने इस साल की शुरुआत में तीन बेहद लंबी उड़ानों की योजना बनाई थी और इसी क्रम में यह पहली लंबी उड़ान भरी।
विज्ञापन
विमान में 49 लोग सवार थे, जिसे रविवार को सिडनी पहुंचने में इतना समय लगा। यह रूट 16,200 किलोमीटर लंबा है। यात्रियों ने विमान में चढ़ने के बाद सिडनी के समय के अनुसार अपनी घड़ियां मिला लीं और अपने जेटलैग को कम करने के लिए पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में रात होने तक जागते रहे।
विज्ञापन