T20 World Cup: कई वैश्विक नेताओं ने भारत को दी जीत की बधाई, श्रीलंका और इस्राइल ने कहा- यह ऐतिहासिक उपलब्धि
टी20 विश्व कप के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। 177 रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को शुरुआत में ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने विकेट लेकर झटके दिए, जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत खराब रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर आईसीसी टी20 विश्वकप का खिताब अपने नाम कर लिया। विश्व कप में शानदार जीत पर कई वैश्विक नेताओं ने भारत को जीत की बधाई दी। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा भारत ने दबाव में भी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, इस्राइली राजदूत नाओर गिलोन भी भारत की जीत को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
श्रीलंका के विदेश मंत्री साबरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'बधाई हो भारत! दबाव में शानदार प्रदर्शन!'। साबरी ने आगे लिखा, भारत ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहला आईसीसी खिताब जीता है। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त कर दिया है।
इस्राइली राजदूत गिलोन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, चक दे इंडिया। टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 में शानदार जीत के लिए बधाई। उन्होंने आगे लिखा कि वास्तव में यह ऐतिहासिक उपलब्धि है।
टी20 विश्व कप के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। 177 रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को शुरुआत में ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने विकेट लेकर झटके दिए, जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत खराब रही।
बुमराह ने जहां रीजा हेंड्रिक्स को चार रन पर आउट किया, वहीं अर्शदीप ने कप्तान एडेन मार्करम को भी चार रन के स्कोर पर चलता कर दिया। मार्करम का विकेट के पीछे खड़े तेजतर्रार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कैच पकड़ा। दोनों झटकों के बाद ट्रिस्टन स्टब्स और क्विंटन डी कॉक भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल पर भारी पड़ते दिखाई दिए।
ऐतिहासिक जीत पर सत्या नडेला, सुंदर पिचाई ने दी बधाई
टी20 विश्व कप जीतने पर टेक दिग्गज सत्या नडेला, सुंदर पिचाई और अन्य ने भी शनिवार को भारत को जीत की बधाई दी। अल्फाबेट और गूगल के सीईओ पिचाई ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, क्या खेल है। वह सब कुछ जो खेल को अविश्वसनीय बनाता है, अविश्वनीय था। भारत को बधाई। माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और सीईओ नडेला ने कहा, क्या फाइनल है। बधाई हो, भारत और अच्छा खेला दक्षिण अफ्रीका। इस बीच, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने चैटजीपीटी से भारतीय क्रिकेट टीम को सुपरहीरो के रूप में दिखाने वाली एक ग्राफिक छवि बनाने के लिए कहा। महिंद्रा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, वह अंत तक सुपरकूल थे। भारत के लिए इस फाइनल का सबसे बड़ा उपहार यह था कि यह आसान नहीं था। यह लगभग उनकी समझ से बाहर निकल गया। लेकिन उन्होंने अपने मन में कभी मैच नहीं हारा। हम सभी को यह याद दिलाना कि एक सुपरहीरो बनना जीतने के दृढ़ संकल्प और कभी हार न मानने वाले रवैये के बिना कभी नहीं आता। जय हो!