फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Freedom Index report American organization Freedom House Tibet is the least free country in the world

Tibet: तिब्बत दुनिया का सबसे कम आजाद देश, हर हरकत पर चीन का पहरा

Tue, 11 Apr 2023 06:31 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ल्हासा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ल्हासा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 11 Apr 2023 06:31 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार समिति ने तीसरी आवधिक समीक्षा रिपोर्ट में तिब्बत में मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मुद्दा उठाया था।

विज्ञापन
World Freedom Index report American organization Freedom House Tibet is the least free country in the world
तिब्बत का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

अमेरिकी संस्था फ्रीडम हाउस की वर्ल्ड फ्रीडम इंडेक्स रिपोर्ट के मुताबिक तिब्बत दुनिया का सबसे कम आजाद मुल्क है। यहां के नागरिकों पर चीनी सुरक्षाबलों का सख्त पहरा है। बीते माह नौ मार्च को जारी हुई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि तिब्बत इस सूची में लगातार तीसरे वर्ष दक्षिणी सूडान और सीरिया के साथ सबसे निचले पायदान पर है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक तिब्बत में रहने वाले लोगों को बुनियादी मानवाधिकार भी नहीं मिले हुए हैं। इससे पहले छह मार्च को संयुक्त राष्ट की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार समिति ने तीसरी आवधिक समीक्षा रिपोर्ट में तिब्बत में मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मुद्दा उठाया था। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) तिब्बत के पूर्ण चीनीकरण के लिए यहां बलपूर्वक बौद्ध धर्म और संस्कृति को नष्ट कर रही है।
विज्ञापन


बच्चों को बौद्ध शिक्षाओं से पूरी तरह वंचित कर दिया गया है। इसके अलावा स्कूली शिक्षा के जरिये बच्चों में बौद्ध धर्म व संस्कृति के खिलाफ नफरत पैदा की जा रही है। धार्मिक नेताओं को पुनः शिक्षित करने के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। रिपोर्ट में तिब्बत में होने वाले अत्याचारों की तुलना शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों पर किए गए अत्याचारों से की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed