फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Economic Forum report says urban population responsible for 70 percent carbon emission globally news in Hindi

विश्व आर्थिक मंच की रिपोर्ट: वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में 70 फीसदी की भागीदार है शहरी आबादी, प्रभावी समाधान ढूंढने की अपील

Fri, 28 Jan 2022 11:08 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 28 Jan 2022 11:08 PM IST
सार

विश्व आर्थिक मंच और एक्सेंचर की ओर से जारी की गई ताजा रिपोर्ट में प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन आदि से संबंधित मुद्दों पर चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
World Economic Forum report says urban population responsible for 70 percent carbon emission globally news in Hindi
Pollution - फोटो : unsplash

विस्तार

इमारतों का निर्माण और उनके संचालन की गतिविधियां वैश्विक उत्सर्जन में 38 फीसदी हिस्से के लिए जिम्मेदार है। यह जानकारी विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की ओर से शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। इसने कहा कि वैश्विक तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के लिए शहरी वातावरण में डिकार्बनाइजेशन को तेज करने के लिए समाधानों की तत्काल आवश्यकता है। 

विज्ञापन


डब्ल्यूईएफ ने यह रिपोर्ट एक्सेंचर के साथ मिलकर तैयार की है। इसमें कहा गया है कि ऐसी प्रौद्योगिकियां मौजूद हैं जो डिकार्बनाइजेशन में मदद कर सकती हैं लेकिन इन समाधानों को पूरी दुनिया के बड़े शहरों में लागू करने के लिए तत्काल निवेश की जरूरत है। रिपोर्ट में व्यवस्था के प्रदर्शन के साथ सामाजिक व पर्यावरण संबंधी निष्कर्षों की पहचान और निर्णय लेने वाले रुख का प्रस्ताव दिया गया है।

विज्ञापन

70 फीसदी कार्बन उत्सर्जित करती है दुनियाभर की शहरी आबादी
इसने कहा कि दुनिया की आधी से अधिक जनसंख्या शहरों में रहती है और 70 फीसदी से अधिक कार्बन उत्सर्जित करती है। जलवायु परिवर्तन की चुनौती से जंग में शहरों की अहम भूमिका है। डब्ल्यूईएफ ने कहा कि निर्माण क्षेत्र के कुछ नेताओं ने अपने फैसले लेने में सामाजिक और पर्यावरण संबंधीं प्रबावों पर विचार करना शुरू किया है। एक सुरक्षित भविष्य के लिए हमें हर प्रयास करना होगा।

विश्व आर्थिक मंच ने कहा कि हमारा नेट जीरो कार्बन सिटी बिल्डिंग वैल्यू फ्रेमवर्क इन समस्याओं से पार पाने के लिए निवेश को बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। सार्वजनिक-निजी सहयोगो प्रोत्साहन देने वाले इस अंतरराष्ट्रीय संगठन ने कहा कि हमारे बिल्डिंग वैल्यू फ्रेमवर्क का लचीला है इसका मतलब यह है कि इसे वर्तमान इमारतों के पुनर्निर्माण के साथ नई इमारतों के निर्माण में भी प्रयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed