पोर्टलैंड: 'मैं कामुक नृत्य करती हूं', माता-पिता को बताने के लिए महिला ने लिया पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन का सहारा
लेक्सी नाम की महिला ने अपने माता-पिता को ये बताने के लिए कि वह एक स्ट्रिपर(कामुक नृत्यांगना) है, पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन का सहारा लिया। जिसका शीर्षक दिया- आज मैं आपको एक गुप्त बात बताती हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर में जहां बड़े पैमाने पर सेक्स वर्कर और इस काम से जुड़े लोगों की जिंदगी के बारे बातचीत हो रही है। वहीं पोर्टलैंड ओरेगन की रहने वाली एक महिला ने अपने परिवार को अपने प्रोफेशन के बारे में बताने के लिए एक अलग और अनोखा तरीका अपनाया। दरअसल, लेक्सी नाम की महिला ने अपने माता-पिता को ये बताने के लिए कि वह एक स्ट्रिपर(कामुक नृत्यांगना) है, पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन का सहारा लिया। जिसका शीर्षक दिया- आज मैं आपको एक गुप्त बात बताती हूं। महिला का यह वीडियो वायरल हो गया है और 20 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।
महिला की बहन सामी ने यह वीडियो बनाया और टिकटॉक पर पोस्ट किया है। लेक्सी ने वीडियो में कहा- ‘इससे पहले कि आप किसी चिंता से घिरें आपको बता दूं कि यह मेरी जिंदगी से जुड़ा हुआ अहम फैसला है। इससे किसी को हानि पहुंचने वाली नहीं है। इसे साझा करने की एकमात्र वजह यह है कि मैं चाहती हूं कि जो लोग मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं, उन्हें इसकी जानकारी हो। वीडियो में लेक्सी ने आगे कहा कि मेरे संदेश का मतलब यह है कि मैं प्रतिभाशाली हूं, मैं ताकतवर हूं। इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि मैं गर्भवती हूं या किसी खतरे में हूं।
माता पिता ने भी दी प्रतिक्रिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ड्रमरोल के बाद, लेक्सी ने अपने माता-पिता को जैसे ही बताई कि मैं एक स्ट्रिपर(कामुक नृत्यांगना) हूं और मैं एक स्ट्रिप क्लब में पोल डांस करती हूं और मुझे यह पसंद है। पहले उसके माता-पिता ने उसे आश्चर्य से देखा और फिर हंसने लगे। इसके बाद लेक्स ने अगली स्लाइड में अपने प्रोफेशन के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के बारे में बताया।
लेक्सी ने क्लब में अपने काम के बारे में बताया
लेक्सी ने वीडियो में कहा कि वह क्लब में कामुक नृत्य कर लोगों का मनोरंजन करती हैं जिससे कि उसे कुछ ‘अच्छे पैसे’ मिलते हैं। उसने बताया कि वह अपनी कमाई पर टैक्स भी भरती हैं। लेक्स ने माता पिता को बताया कि वह सिर्फ डांस करती है और लोगों से चैट करती है। इसके अलावा कुछ नहीं।