फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Woman journalist beaten up by group of people involved in cheating at examination centers in Pakistan

Pakistan: इस्लामाबाद में परीक्षा केंद्रों पर नकल कराने वाले समूह ने कर दी महिला पत्रकार की पिटाई, तीन गिरफ्तार

Sun, 19 May 2024 03:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 19 May 2024 03:18 PM IST
सार

पत्रकार की पिटाई करने के मामले में स्कूल के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कराची में मैट्रिक की परिक्षाएं अनियमितताओं के साथ आयोजित की जा रही हैं। इसमें छात्रों के लिए फर्नीचर की कमी और खुलेआम नकल की शिकायतें शामिल हैं।

विज्ञापन
Woman journalist beaten up by group of people involved in cheating at examination centers in Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में परीक्षा केंद्रों पर नकल कराने वाले लोगों के एक समूह ने महिला पत्रकार की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कोरंगी के एक स्कूल में लोगों के समूह को एक महिला पत्रकार को मारते हुए देखा गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मैट्रिक परिक्षाओं के बीच परीक्षा केंद्रों पर नकल कराने वाले लोगों ने एक महिला पत्रकार को प्रताड़ित किया। 
विज्ञापन


सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर और विश्वविद्यालय और बोर्ड मंत्री मुहम्मद अली मलकानी ने इस घटना को लेकर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट की मांग की है। इसी के साथ गृह मंत्री ने कोरंगी के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हसन सरदार खान को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन


इस मामले में स्कूल के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कराची में मैट्रिक की परिक्षाएं अनियमितताओं के साथ आयोजित की जा रही हैं। इसमें छात्रों के लिए फर्नीचर की कमी और खुलेआम नकल की शिकायतें शामिल हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा पेपर भी लीक हो गया। कुछ परीक्षा केंद्रों में बिजली लोड शेडिंग की भी सूचना मिली है। गर्मी के मौसम में कराची के छात्रों को बिजली की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed