{"_id":"60d3eba88ebc3e2d80411332","slug":"woman-gets-hundreds-of-packages-by-mistake-amazon-refuses-to-take-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: महिला के घर पर अचानक आने लगी हजारों पैकटों की डिलीवरी, अमेजन ने गलती मानने से किया इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लापरवाही: महिला के घर पर अचानक आने लगी हजारों पैकटों की डिलीवरी, अमेजन ने गलती मानने से किया इनकार
Thu, 24 Jun 2021 08:08 AM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 24 Jun 2021 08:08 AM IST
सार
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिना ऑर्डर किए ही कंपनी ने एक महिला के घर पर हजारों पैकटों की डिलीवरी कर दी। अब कंपनी अपनी गलती मानने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
अमेजन
विस्तार
न्यूयॉर्क में एक महिला को अपने घर पर अमेजन की ओर से अचानक सैकड़ों पैकटों की डिलीवरी होने लगी। ये डिलीवरी इतनी ज्यादा होने लगी कि उसके घर का मेनगेट के बाहर आने जाने का रास्ता भी बंद हो गया। सबसे दिलचस्प बात यह है कि अमेजन की ओर से जो डिलीवरी हुई है। उसका ऑर्डर महिला ने नहीं किया था। महिला ने अमेजन से संपर्क कर भेजे गए पैकटों को वापस ले जाने को कहा। साथ ही महिला ने डिलीवरी हुए इन पैकेटों के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कंपनी की इस हरकत को महिला ने एक घोटाला करार दिया, जिसमें कोई अपना गोदाम खाली करने की कोशिश कर रहा था।
कंपनी ने सामान वापस लेने से किया इनकार
विज्ञापन
कंपनी ने सामान वापस लेने से किया इनकार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिलियन कन्नन ने कहा, "जब घर पर पहली बार पैकेट आने शरू हुए, तो सोच में पड़ गई कि इतने सारे सामानों का ऑर्डर किसने किया। फिर मुझे लगा कि बिजनेस फ्रेंड ने ये मंगवाया होगा, लेकिन जब उससे बात की तो उसने इस बात से इनकार कर दिया, फिर मैंने उन्हें वापस करने की कोशिश के लिए अमेजन को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने मुझे समझाया कि ये आधिकारिक तौर पर मेरे घर में रखे गए थे।" जब उसने कुछ बॉक्स खोले, तो उसने पाया कि उनमें हजारों सिलिकॉन सपोर्ट फ्रेम हैं, जो वयस्कों और बच्चों दोनों के आकार में फेस मास्क के अंदर उपयोग करने के लिए होते हैं।
विज्ञापन