फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Woman could not become mother due to hospital mistake in UK, Will get compensation of 5.30 crores

अस्पताल की गलती से मां नहीं बन पाई महिला, अब मिलेगा 5.30 करोड़ हर्जाना

Tue, 17 Dec 2019 04:52 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 17 Dec 2019 04:52 AM IST
विज्ञापन
Woman could not become mother due to hospital mistake in UK, Will get compensation of 5.30 crores
प्रतीकात्मक तस्वीर

इंग्लैंड में एक महिला अस्पताल की गलती से मां नहीं बन पाई। अब सरोगेसी से मां बनने के लिए अस्पताल को 5.30  करोड़ रुपये हर्जाने के तौर पर देने पड़ सकते हैं। महिला अपीलीय अदालत में केस जीत चुकी है। इसके बाद यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा है। इंग्लैंड में कई तरह की बंदिशों की वजह से महिला अमेरिका के कैलिफोर्निया में सरोगेसी तकनीक से चार बच्चों की मां बनना चाहती है। 

विज्ञापन


इसके लिए उसने विटिंग्टन अस्पताल से मुआवजे की मांग की है। दरअसल, अस्पताल की लापरवाही की वजह से चार साल तक महिला को कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता नहीं चल सका। इलाज में देरी के कारण महिला को ऑपरेशन के बजाय रेडियो कीमोथेरेपी कराना पड़ा और अब वह मां नहीं बन सकती।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार सरोगेसी तकनीक में इस तरह के विवाद का यह पहला मामला है। ऐसे में दुनियाभर के मेडिकल प्रोफेशनल की निगाहें सुप्रीम कोर्ट से आने वाले फैसले पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि भविष्य में इस तरह के विवाद में यह फैसला एक नजीर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडाणु रख लिए थे सुरक्षित
महिला मां बनने के लिए इतनी उत्सुक थी कि उसने अपना इलाज भी देर से शुरू किया। इससे पहले उसने अपने बारह अंडाणु सुरक्षित रखवाए। तब जाकर कीमोथेरेपी शुरू करवाई

यह है मामला
पीड़ित महिला ने दस साल पहले 25 की उम्र में पहली बार कैंसर की जांच कराई थी। इसके बाद कई बार उसने टेस्ट कराए। हर बार उसे कहा गया कि वह बिल्कुल ठीक है। इसके बाद 29 साल की उम्र में उसे बताया गया कि उसे सर्वाइकल कैंसर है। अस्पताल ने जांच के दौरान लापरवाही और गलत नतीजों की बात मानी। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और वह अब चाहते हुए भी मां नहीं बन सकती थी।

क्या है सरोगेसी तकनीक
सरोगेसी का मतलब है किराये की कोख। जो स्त्री अपनी कोख में दूसरों का बच्चा पालती है उसे सरोगेट मदर कहते हैं। जेस्टेशनल सरोगेसी में बच्चा चाहने वाले माता-पिता दोनों के अंडाणु और शुक्राणु मिलाकर भ्रूण तैयार किया जाता है और उस भ्रूण को सरोगेट मदर की बच्चेदानी में प्रत्यारोपित किया जाता है।


भारत में व्यावसायिक सरोगेसी पर रोक की तैयारी
आमिर खान, तुषार कपूर और करण जौहर कुछ ऐसे बडे़ नाम हैं जिन्होंने सरोगेसी का सहारा लेकर संतान प्राप्ति की है। हालांकि, इस तकनीक का दुरुपयोग देखते हुए इस भारत में व्यावसायिक सरोगेसी पर पूरी तरह से रोक लगाने की तैयारी है। इसके लिए एक विधेयक इसी जनवरी में लोकसभा से पास हो चुका है। फिलहाल इस पर विचार के लिए इसे प्रवर समिति के पास भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed