फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "With or without British arms, Israel will win this war": Benjamin Netanyahu after UK suspends arms licenses

War: ‘ब्रिटिश हथियारों के साथ या बिना भी इस्राइल युद्ध को जीतेगा’; नेतन्याहू ने हमास की तुलना नाजी से की

Wed, 04 Sep 2024 12:06 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 04 Sep 2024 12:06 AM IST
सार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हम ब्रिटेन के हथियारों के साथ या उनके बिना भी हमास के खिलाफ यह युद्ध जरूर जीतेंगे। साथ ही नेतन्याहू ने इस युद्ध की तुलना ब्रिटेन की नाजी के खिलाफ लड़े युद्ध से की है। 

विज्ञापन
"With or without British arms, Israel will win this war": Benjamin Netanyahu after UK suspends arms licenses
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ब्रिटिश सरकार के तीस हथियारों के लाइसेंस निलंबित करने पर आलोचना की है। नेतन्याहू ने कहा कि ब्रिटिश के समर्थन ना करने पर भी इस्राइल इस युद्ध में विजयी होने के अपने दृढ़ संकल्प पर कायम है। 

विज्ञापन


इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया, "ब्रिटिश हथियारों के साथ या उसके बिना, इस्राइल इस युद्ध को जीतेगा और हमारे साझा भविष्य को सुरक्षित करेगा।"
विज्ञापन


उन्होंने ब्रिटेन के फैसले को शर्मनाक बताते हुए कहा, "ब्रिटेन का यह कदम हमास को हराने के लिए इस्राइल के दृढ़ संकल्प को नहीं बदलेगा। बर्बरता के खिलाफ खुद की रक्षा करने वाले साथी इस्राइल के साथ खड़े होने के बजाय, ब्रिटेन का गुमराह निर्णय केवल हमास को प्रोत्साहित करेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हमास ने सात अक्तूबर को 14 ब्रिटिश नागरिकों सहित 1200 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके अलावा, हमास ने अभी भी पांच ब्रिटिश नागरिकों सहित 100 से अधिक लोगों को बंधक बना रखा है।

ब्रिटेन ने इस्राइल को 350 हथियार निर्यात लाइसेंसों में से 30 को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही ब्रिटेन ने कहा कि इन हथियारों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के गंभीर उल्लंघनों में किया जा सकता है। 

नेतन्याहू ने आगे  कहा, "इस्राइल सही तरीकों से एक सही युद्ध कर रहा है। नागरिकों को नुकसान से दूर रखने के लिए अभूतपूर्व उपाय कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय कानून का भी पूरी तरह से पालन कर रहा है।"


द्वितीय विश्व युद्ध से कू तुलना
नेतन्याहू ने इस युद्ध की  तुलना द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी शासन और ब्रिटेन की लड़ाई से की। उन्होंने कहा, "जिस तरह नाजियों के खिलाफ ब्रिटेन का वीरतापूर्ण रुख आज हमारी आम सभ्यता की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, उसी तरह इतिहास हमास और ईरान की आतंक धुरी के खिलाफ इस्राइल के रुख का भी आकलन करेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed