फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Winter Olympics-2022: China happy with Indias support, US may do diplomatic boycott

विंटर ओलंपिक-2022: भारत के समर्थन से चीन खुश, अमेरिका कर सकता है राजनयिक बहिष्कार

Tue, 30 Nov 2021 09:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 30 Nov 2021 09:19 PM IST
सार

चीन 4 मार्च से 13 मार्च तक विंटर ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। भारत ने यह आयोजन चीन में कराने का समर्थन किया है। इससे ड्रैगन बहुत खुश है।

विज्ञापन
Winter Olympics-2022: China happy with Indias support, US may do diplomatic boycott
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन से भारत के रिश्ते भले पूरी तरह सामान्य न हों, लेकिन इतने असामान्य भी नहीं हैं कि ड्रैगन का हर मामले में विरोध किया जाए। यह मामला विंटर ओलंपिक्स व पैरालंपिक्स खेल 2022 की चीन द्वारा मेजबानी से जुड़ा है। भारत ने चीन की मेजबानी का समर्थन कर दिया है। हालांकि, अमेरिका इसका बहिष्कार कर सकता है।

विज्ञापन


देखना यह भी होगा कि ओमिक्रॉन वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह आयोजन हो भी पाता है या नहीं। चीन 4 मार्च से 13 मार्च तक विंटर ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। भारत ने यह आयोजन चीन में कराने का समर्थन किया है। इससे ड्रैगन बहुत खुश है। चूंकि अमेरिका चीन के खिलाफ मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर इस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन का बहिष्कार कर सकता है, इसलिए चीन को भारत का साथ बड़ा मददगार हो सकता है। 
विज्ञापन


भारत के इस समर्थन का चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र माने जाने वाले 'ग्लोबल टाइम्स' ने लिखा है कि भारत के समर्थन से पता चलता है कि वह अमेरिका का स्वभाविक सहयोगी नहीं है। लेख में भारत के समर्थन की जमकर तारीफ की है। हाल में रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लवरोफ और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ वर्चुअल बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स खेलों के आयोजन में चीन की तरफदारी की। इसके बाद रूस, चीन और भारत के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद साझा बयान जारी कर कहा गया कि चीन में 2022 में विंटर ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स खेलों की मेजबानी के लिए मंत्रियों ने समर्थन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने दिए राजनयिक बहिष्कार के संकेत
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने संकेत दिए हैं कि उनका देश विंटर ओलंपिक्स का राजनयिक बहिष्कार कर सकता है। यानी अमेरिका खिलाड़ियों को चीन भेजेगा, लेकिन उसके अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शामिल नहीं होगा। यदि अमेरिका में आयोजन के राजनयिक बहिष्कार का फैसला किया तो आस्ट्रेलिया, कनाडा और जर्मनी भी ऐसा ही कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed