{"_id":"67983be4db829442b309355f","slug":"will-prime-minister-modi-visit-america-discussion-during-conversation-with-donald-trump-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi US Visit: फरवरी में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी; फोन पर बात के बाद ट्रंप का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PM Modi US Visit: फरवरी में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी; फोन पर बात के बाद ट्रंप का एलान
Tue, 28 Jan 2025 07:37 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 28 Jan 2025 07:37 AM IST
सार
ट्रंप ने सोमवार को फ्लोरिडा से ‘ज्वाइंट बेस एंड्रयूज’ लौटते समय एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से कहा कि मेरी उनसे लंबी बातचीत हुई। वह संभवतः अगले महीने फरवरी में ‘व्हाइट हाउस’ आएंगे। भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी में अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। सोमवार को अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात करने के बाद यह बात सामने आई। खुद ट्रंप का इस बात खुलासा किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी उनके साथ बैठक के लिए संभवत: फरवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस आएंगे।
विज्ञापन
ट्रंप ने सोमवार को फ्लोरिडा से ‘ज्वाइंट बेस एंड्रयूज’ लौटते समय एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से कहा कि मेरी उनसे लंबी बातचीत हुई। वह संभवतः अगले महीने फरवरी में ‘व्हाइट हाउस’ आएंगे। भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन
ट्रंप और मोदी के बीच अच्छे मित्रवत संबंध
राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के पहले कार्यकाल में उनकी आखिरी विदेश यात्रा भारत की थी। ट्रंप और मोदी के बीच अच्छे मित्रवत संबंध हैं। दोनों ने सितंबर 2019 में ह्यूस्टन और फरवरी 2020 में अहमदाबाद में दो अलग-अलग रैलियों में हजारों लोगों को संबोधित किया था। नवंबर 2024 में ट्रंप की शानदार चुनावी जीत के बाद मोदी उनसे बात करने वाले विश्व के तीन शीर्ष नेताओं में शामिल थे।
विज्ञापन
साझेदारी को आगे बढ़ाने पर प्रतिबद्धता जताई
इससे पहले व्हाइट हाउस ने कहा है कि दोनों नेताओं ने अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी और हिंद-प्रशांत क्वाड साझेदारी को आगे बढ़ाने पर प्रतिबद्धता जताई है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्हाइट हाउस यात्रा की योजनाओं पर चर्चा की गई।
दोनों के बीच फोन पर बात हुई
व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने सहयोग को बढ़ाने और रिश्ते को गहरा करने पर चर्चा की। उन्होंने हिंद-प्रशांत, मध्य पूर्व और यूरोप में सुरक्षा सहित कई क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत द्वारा बनाए गए अमेरिका निर्मित सुरक्षा उपकरणों की खरीद बढ़ाने और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।
दोस्ती और रणनीतिक संबंध मजबूत होंगे
व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्हाइट हाउस की यात्रा की योजनाओं पर चर्चा की। इससे हमारे देशों के बीच दोस्ती और रणनीतिक संबंध मजबूत होंगे। व्हाइट हाउस ने अपने बयान में यह भी कहा कि भारत इस साल के अंत में पहली बार क्वाड नेताओं की मेजबानी करेगा।
पीएम मोदी ने ट्रंप को शपथ ग्रहण पर भी दी थी बधाई
पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा और अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर भी बधाई दी थी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था- प्रिय मित्र डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई। मैं एक बार फिर हमारे दोनों देशों के लाभ के लिए और दुनिया के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं। आपके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। बता दें कि, डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर शामिल हुए थे।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन