फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WikiLeaks founder Julian Assange to marry fiancee in jail government approved Latest News Update

ब्रिटेन: मंगेतर से जेल में शादी करेंगे विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे, सरकार ने दी मंजूरी

Fri, 12 Nov 2021 03:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 12 Nov 2021 03:33 PM IST
सार

ब्रिटेन की जेल सेवा ने असांजे के आवेदन को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी मांग पर भी आम जेल बंदियों की तरह जेलर की तरफ से ही विचार किया गया। मंजूरी मिलने के बाद स्टेला मॉरिस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आगे उनकी शादी में कोई अड़चन नहीं आएगी।

विज्ञापन
WikiLeaks founder Julian Assange to marry fiancee in jail government approved Latest News Update
जूलियन असांजे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ब्रिटिश सरकार ने विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को मंगेतर स्टेला मॉरिस से जेल में शादी करने की मंजूरी दे दी है। इसी के साथ असांजे अब बेलमार्श जेल में शादी रचा सकेंगे। असांजे और मॉरिस ने 2015 में सगाई कर ली थी। उनके दो बेटे हैं। दोनों का जन्म विकिलीक्स संस्थापक के लंदन में स्थित इक्वाडोर दूतावास में शरण लेने के बाद हुआ था।

विज्ञापन


ब्रिटेन की जेल सेवा ने असांजे के आवेदन को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी मांग पर भी आम जेल बंदियों की तरह जेलर की तरफ से ही विचार किया गया। मंजूरी मिलने के बाद स्टेला मॉरिस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आगे उनकी शादी में कोई अड़चन नहीं आएगी।
विज्ञापन


ब्रिटेन के कानून के मुताबिक, जेल में बंद कैदियों को 1983 के मैरिज एक्ट के तहत जेल में भी शादी करने की इजाजत है। हालांकि, इसका पूरा खर्च शादी करने वालों को ही देना होता है और इसमें जनता का बिल्कुल पैसा नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि स्टेला मॉरिस और जूलियन असांजे की मुलाकात 2011 में हुई थी, तब स्टेला असांजे की कानूनी टीम में शामिल हुई थीं। मॉरिस का कहना है कि जब असांजे लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में थे, तब वे हर दिन उनसे मिलने जाती थीं और असांजे ने अपने दोनों बच्चों के जन्म को खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed