फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   wikileaks founder Julian Assange lawyer filed a petition in top court of Spain complaining of bribe

‘रंगदारी’ की शिकायत लेकर स्पेन की अदालत पहुंचा असांजे का वकील

Sat, 27 Apr 2019 09:53 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 27 Apr 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
wikileaks founder Julian Assange lawyer filed a petition in top court of Spain complaining of bribe
विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे (फाइल फोटो)
विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के वकील ने अपने मुवक्किल और इक्वाडोर के विदेश मंत्रालय से ‘रंगदारी’ वसूलने की शिकायत वाली याचिका स्पेन की शीर्ष राष्ट्रीय अदालत में दाखिल की है। शनिवार को असांजे के वकीलों की टीम में से एक सूत्र ने बताया कि यह याचिका स्पेन के कुछ लोगों के समूह के खिलाफ दाखिल की गई है। 
विज्ञापन


अमेरिकी सेना के गोपनीय रहस्यों से लेकर टैक्स फ्रॉड करने वाले बड़े नामों तक का खुलासा करने वाले 47 वर्षीय असांजे को 11 अप्रैल को लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास से गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी उनके 7 साल तक दूतावास के अंदर छिपे रहने के बाद क्विटो की तरफ से उन्हें शरण देने से इनकार किए जाने के बाद की गई थी। 
विज्ञापन


असांजे फिलहाल 2012 में लंदन में मिली जमानत के प्रावधानों को तोड़ने के आरोप में ट्रायल का सामना कर रहे हैं। सूत्र के मुताबिक, असांजे के खिलाफ दूतावास में कथित ‘जासूसी’ की भी जांच चल रही है। एक स्पेनिश अखबार ने इस सूत्र के हवाले से बताया कि चार स्पेनिश व्यक्तियों के पास असांजे के कुछ वीडियो व निजी कागजात हैं, जो उनके दूतावास में रहने के दौरान जासूसी उपकरणों की मदद से हासिल किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वीडियो व कागजात को प्रकाशित नहीं करने के बदले में इन व्यक्तियों ने असांजे व इक्वाडोर के विदेश मंत्रालय से 33 लाख डॉलर की रंगदारी वसूलने की कोशिश की थी। अखबार के मुताबिक, असांजे के वकील ने अपनी याचिका में इक्वाडोर की सरकार को भी इस जासूसी का दोषी बनाया है। हालांकि इक्वाडोर सरकार ने इस संबंध में भेजी गई ई-मेल का कोई जवाब नहीं दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed