{"_id":"5ff5a46c8ebc3e2e2216367b","slug":"wikileaks-founder-julian-assange-denied-bail-by-london-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदनः विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अदालत ने जमानत देने से किया इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदनः विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
Wed, 06 Jan 2021 05:22 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 06 Jan 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
जूलियन असांजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दरअसल लंदन की एक अदालत ने बुधवार को जमानत देने से इनकार कर दिया है। समाचार एजेंसी रायटर ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि असांजे साल 2019 से ही ब्रिटेन की जेल में बंद है।
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट जज वेनेसा बाराएत्सर ने असांजे को जेल में ही रखने का आदेश देते हुए अमेरिकी अधिकारियों की उस अपील को भी विचारार्थ रखा जिसमें असांजे को प्रत्यर्पित नहीं किये जाने के फैसले पर फिर से विचार का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
करीब एक दशक पहले गोपनीय सैन्य दस्तावेजों के विकीलीक्स द्वारा प्रकाशन को लेकर जासूसी के आरोपों का सामना करने के लिये असांजे को अमेरिका भेजे जाने संबंधी वहां के अधिकारियों की याचिका को न्यायाधीश ने सोमवार को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
न्यायाधीश ने स्वास्थ्य आधार पर प्रत्यर्पण से इनकार करते हुए कहा कि अमेरिका में जेल की सख्त परिस्थितियों के दौरान 49 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई के अपनी जान लेने की भी आशंका है। न्यायाधीश ने बुधवार को कहा कि असांजे के “फरार होने का जोखिम” है और यह यकीन करने की वाजिब वजह हैं कि रिहा करने पर वह अदालत में वापस नहीं आएगा।