{"_id":"61ee8d5336e579407768f5fb","slug":"wikileaks-founder-julian-assange-can-take-us-extradition-appeal-to-uks-top-court-allows-high-court-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"US में सजा पाने से बचेंगे असांजे?: ब्रिटेन की हाईकोर्ट का आदेश- प्रत्यर्पण के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं विकीलीक्स संस्थापक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US में सजा पाने से बचेंगे असांजे?: ब्रिटेन की हाईकोर्ट का आदेश- प्रत्यर्पण के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं विकीलीक्स संस्थापक
Mon, 24 Jan 2022 04:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 24 Jan 2022 04:58 PM IST
सार
अगर असांजे को अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया जाता है। तो उन्हें अमेरिका में जासूसी से जुड़े कानून तोड़ने के लिए 18 आपराधिक मुकदमों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
जूलियन असांजे
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे अपने खिलाफ सुनाए गए ब्रिटिश हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। दरअसल पिछले साल दिसंबर में ब्रिटेन की हाईकोर्ट ने असांजे को अमेरिका प्रत्यर्पित करने का रास्ता साफ कर दिया था। इसके बाद से ही असांजे पर अमेरिका में कार्रवाई किए जाने का खतरा बढ़ गया था। हालांकि, इससे पहले कि ब्रिटिश सरकार उन्हें अमेरिका को सौंप पाती, ब्रिटिश हाईकोर्ट ने कहा है कि असांजे अपने खिलाफ आए आदेश को सुप्रीम कोर्ट ले जा सकते हैं।
अगर असांजे को अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया जाता है। तो उन्हें अमेरिका में जासूसी से जुड़े कानून तोड़ने के लिए 18 आपराधिक मुकदमों का सामना करना पड़ेगा। इन मामलों में दोषी साबित होने के बाद उन्हें कई सालों के कारावास की सजा काटनी पड़ सकती है।
ब्रिटेन की हाईकोर्ट ने पिछले साल ही निचली अदालत के उस फैसले को पलट दिया था, जिसमें कहा गया था कि असांजे की मानसिक हालत को देखकर उन्हें प्रत्यर्पित नहीं किया जाना चाहिए। यानी प्रत्यर्पण के बाद असांजे सुसाइड करने का खतरा काफी बढ़ा माना गया था। हालांकि, अब हाईकोर्ट की ही एक बेंच ने असांजे को अपने खिलाफ दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की इजाजत दी है। लेकिन इस मामले की सुनवाई होगी या नहीं, इसका फैसला ब्रिटेन की शीर्ष कोर्ट ही करेगी।