{"_id":"5f23003e6a176d25c6177539","slug":"wife-of-brazil-president-jair-bolsonaro-and-a-minister-tests-positive-for-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Brazil: ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो की पत्नी और एक मंत्री कोरोना वायरस पॉजिटिव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
CoronaVirus in Brazil: ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो की पत्नी और एक मंत्री कोरोना वायरस पॉजिटिव
Fri, 31 Jul 2020 01:13 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की पत्नी और उनकी सरकार में एक मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई। ब्राजील अमेरिका के बाद इस वैश्विक महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां कोरोना की रफ्तार में कमी के कोई संकेत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बोल्सोनारो खुद कोरोना की चपेट में आ गए थे, हालांकि अब वह ठीक हो चुके हैं। उन्होंने शनिवार को बताया था कि अब वह कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। बोल्सोनारो ने सात जुलाई को पहली जांच के बाद अपने संक्रमित होने की घोषणा की थी, और चौथी जांच के बाद संक्रमण मुक्त होने की बात कही ।
विज्ञापन
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति द्वारा कोरोना से ठीक होने के एलान करने के कुछ दिन बाद ही उनकी पत्नी मिशेल की कोरोना जांच पॉजिटिव आई। मिशेल की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई। हालांकि, उनका स्वास्थ्य ठीक है और वह इलाज के सभी नियमों का पालन कर रही हैं।
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को ही ब्राजील के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री मार्कोस पोंटेस ने कहा था कि उनकी भी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पोंटेस बोल्सोनारो सरकार के पांचवें मंत्री हैं जो कोरोना की चपेट में आए हैं। बता दें कि ब्राजील में कोरोना संक्रमण के 25 लाख से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।