फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Who was Brian Thompson who was murdered in Manhattan New York US

US: कौन थे यूनाइटेट हेल्थकेयर के CEO ब्रायन थॉम्पसन? जिनकी न्यूयॉर्क में गोली मारकर की गई हत्या

Wed, 04 Dec 2024 11:20 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 04 Dec 2024 11:20 PM IST
सार

US: यूनाइटेड हेल्थकेयर ने आज एक बयान जारी कर कहा, यूनाइटेड हेल्थकेयर सीईओ ब्रायन थॉम्पसन के निधन से गहरे दुख में है और स्तब्ध है। ब्रायन एक अत्यधिक सम्मानित सहयोगी और उनके साथ काम करने वालों के लिए वह एक दोस्त जैसे थे।

विज्ञापन
Who was Brian Thompson who was murdered in Manhattan New York US
ब्रायन थॉम्पसन - फोटो : एएनआई/आधिकारिक वेबसाइट/यूनाइटेड हेल्थकेयर

विस्तार

यूनाइटेट हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ब्रायन थॉम्पसन की बुधवार को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसे लक्षित हमला करार दिया है। थॉम्पसन को सुबह करीब पौने सात बजे एक मास्क पहने शख्स ने गोली मारी। गोली उनके पीठ और दाहिने पैर में लगी थी। 

विज्ञापन


न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट (एनसीपीडी) मुताबिक, घटना हिल्टन होटल के पास हुई। थॉम्पसन को रूजवेल्ट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि वह यूनाइटेड हेल्थकेयर के निवेशक सम्मेलन-2024 के लिए न्यूयॉर्क में थे। यह सम्मेलन उसी होटल में हो रहा था, जहां थॉम्पसन पर हमला हुआ। हमले के बाद सम्मेलन को रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


सीईओ के निधन पर यूनाइटेड हेल्थकेयर ने जारी किया बयान
यूनाइटेड हेल्थकेयर ने आज एक बयान जारी कर कहा, यूनाइटेड हेल्थकेयर सीईओ ब्रायन थॉम्पसन के निधन से गहरे दुख में है और स्तब्ध है। ब्रायन एक अत्यधिक सम्मानित सहयोगी और उनके साथ काम करने वालों के लिए वह एक दोस्त जैसे थे। हम न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट के साथ सहयोग कर रहे हैं और इस कठिन समय में आपसे धैर्य और समझदारी बनाए रखने की अपील करते हैं। हमारी संवेदनाएं ब्रायन के परिवार और उनके सभी करीबी लोगों के साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रायन थॉम्पसन कौन थे?
ब्रायन थॉम्पसन (50 वर्षीय) को अप्रैल 2021 में यूनाइटेड हेल्थकेयर का सीईओ नियुक्त किया गया था। यूनाइटेड हेल्थकेयर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, वह मिनिसोटा में रहते थे, जहां यूनाइटेड हेल्थकेयर का मुख्यालय है। इससे पहले वह यूनाइटेड हेल्थकेयर की मेडिकेयर और रिटायरमेंट जैसी पहलों के सीईओ भी रह चुके थे। उन्होंने 2004 में यूनाइटेड हेल्थकेयर समूह के साथ काम करना शुरू किया था और नेतृत्व की कई भूमिकाओं में सेवा दी थी। इससे पहले वह प्राइस वाटर हाउसकूपर्स में सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट थे और आयोवा विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र रहे थे। 
 
यूनाइटेड हेल्थकेयर अमेरिका की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कंपनी 
फॉर्च्यून 500 की सूची में यूनाइटेड हेल्थकेयर पांचवें स्थान पर है और यह अमेरिका की सबसे बड़ी निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनी है। यह अमेरिका में चार करोड़ 90 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है। मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने थॉम्पसन की मौत को भयावह और व्यापार और स्वास्थ्य देखभाल समुदाय के लिए एक  भारी क्षति करार दिया।  


हमलावर की गिरफ्तारी के लिए 10000 डॉलर इनाम की घोषणा
पुलिस ने इसे एक लक्षित हमला करार दिया है। लेकिन अभी तक हमले के कारण का पता नहीं चल सका है और न ही किसी संदिग्ध का नाम सामने आया है। पुलिस ने हमलावार की गिरफ्तार में मदद के लिए 10,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने चश्मदीदों के हवाले से कहा, हमलावर ने शायर रात भर होटल के बाहर इंतजार किया होगा। थॉम्पसन सम्मेलन की तैयारी के लिए जल्दी पहुंचे थे और हमलावर ने उस दरवाजे को चुना, जहां थॉम्पसन जाने वाले थे। हमलावर ने उनके पास जाकर गोलियां चलाईं और फिर एक साइकिल से फरार हो गया। मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed