{"_id":"61aeeac9aa36a4687a4c40b7","slug":"who-strategic-advisory-groups-of-experts-to-meet-today-on-booster-dose","type":"story","status":"publish","title_hn":"WHO: विशेषज्ञों के रणनीतिक सलाहकार समूह की बैठक, बूस्टर खुराक देने की मिल सकती है मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
WHO: विशेषज्ञों के रणनीतिक सलाहकार समूह की बैठक, बूस्टर खुराक देने की मिल सकती है मंजूरी
Tue, 07 Dec 2021 11:52 AM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:52 AM IST
सार
आज विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों के रणनीतिक सलाहकार समूह की बैठक होगी। उमीद जताई जा रही है कि ओमिक्रॉन से निपटने के लिए वैक्सीनन और मास्क जरूरी है।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर पूरी दुनिया दहशत के साए में है। विकसित राष्ट्रों के अलावा कई देशों में बूस्टर खुराक देने की मांग हो रही है। आज विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों के रणनीतिक सलाहकार समूह की बैठक होने जा रही है। बैठक में बूस्टर खुराक को मंजूरी मिलने की संभावना है। बैठक में इम्यूनोजेनेसिटी, प्रभावशीलता, सुरक्षा, साक्ष्य पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों को लेकर सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने केंद्र सरकार से डाक्टर स्वास्थ्यकर्मियों व सफाईकर्मियों सहित सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज देने की मांग की थी। साथ ही इसके अलावा संसद की एक समिति ने मौजूदा वैक्सीन के प्रभाव का मूल्यांकन करने और बूस्टर डोज की आवश्यकता पर शोध करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
बच्चों के टीकाकरण पर अभी फैसला नहीं
हालांकि अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसके साथ ही बच्चों के टीककरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कुछ दिन पहले कहा था कि वैज्ञानिक सलाह पर सरकार बच्चों के टीकाकरण और बूस्टर डोज पर निर्णय लेगी।
विज्ञापन