{"_id":"63fdcfa9c4a43475940916cd","slug":"who-is-killing-terrorists-in-pakistan-ejaz-ahmed-then-hizbul-commander-and-now-al-badr-chief-also-killed-2023-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में आतंकियों को कौन मार रहा?: एजाज अहमद फिर हिजबुल कमांडर और अब अल-बद्र का मुखिया भी मारा गया, जानें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में आतंकियों को कौन मार रहा?: एजाज अहमद फिर हिजबुल कमांडर और अब अल-बद्र का मुखिया भी मारा गया, जानें
Tue, 28 Feb 2023 04:55 PM IST
हिमांशु मिश्रा
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 28 Feb 2023 04:55 PM IST
सार
सवाल उठ रहा है कि आखिर अचानक इन आतंकवादियों को मारने लगा है? इसके पीछे किसका हाथ है? आखिर पाकिस्तान में क्या-क्या चल रहा है? आइए समझते हैं...
विज्ञापन
पाकिस्तान में मारे गए आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्थिक संकट, महंगाई और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे पाकिस्तान में पिछले 15 दिन में तीन बड़े आतंकवादी मारे गए हैं। तीनों भारत में मोस्ट वॉन्टेड थे। भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने में इन तीनों की भूमिका काफी बड़ी थी। खासतौर पर जम्मू कश्मीर में कई आतंकी घटनाएं इनके इशारे पर अंजाम दी गईं। तीनों की मौत लगभग एक जैसे ही हुई है। पाकिस्तान की पुलिस इसे टारगेट किलिंग बता रही है। खास बात है कि तीनों को हाल ही में भारत सरकार ने व्यक्तिगत तौर पर आतंकी घोषित किया था।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इन आतंकवादियों को मार कौन रहा है? इसके पीछे किसका हाथ है? आखिर पाकिस्तान में क्या-क्या चल रहा है? आइए समझते हैं...

पहले जानिए तीनों आतंकवादी कैसे मारे गए?
पाकिस्तान के कराची में सोमवार को कश्मीर के आतंकी संगठन अल-बद्र का कमांडर सैयद खालिद रजा मारा गया। अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं। खालिद मौत से पहले तक भी कश्मीर में सक्रिय आतंकियों से जुड़ा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने खालिद रजा के घर के बाहर ही उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। खालिद राजा कश्मीर में आतंकी कमांडर रह चुका है। इसके बाद वो कराची चला गया। यहां वो फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल का वाइस चेयरमैन बना।
इससे पहले पिछले हफ्ते गुरुवार को हिजबुल मुजाहिद्दीन का टॉप कमांडर बशीर अहमद पीर भी मारा गया था। बशीर अपने घर के पास मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। मस्जिद से बाहर निकलने के बाद वह एक दुकान के पास खड़ा हो गया। इसी दौरान दो हमलावर बाइक से आए और गोली मारकर बशीर की हत्या कर दी।
22 फरवरी को कश्मीर में जन्मे आतंकवादी एजाज अहमद अहंगर की अफगानिस्तान में हत्या हो गई थी। एजाज लंबे समय से इस्लामिक स्टेट के लिए सक्रिय था और भारतीयों पर आत्मघाती हमलों को अंजाम दिलवाता था।

बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन थे तीनों आतंकवादी?
1. बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज
ये हिजबुल मुजाहिद्दीन, लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व आतंकवादियों को एकजुट करने के लिए कई ऑनलाइन एक्टीविटीज में शामिल था। पिछले साल चार अक्तूबर को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के चलते उसे भारत में आतंकवादी घोषित किया गया था।
बशीर अहमद को इम्तियाज आलम के नाम से भी जाना जाता था। जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने में इसका हाथ था। वह हाजी, पीर और इम्तियाज के कोड नाम से जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देता था। बशीर पिछले कुछ वर्षों से रावलपिंडी में रह रहा था। पाकिस्तान सरकार ने उसे अपने देश की नागरिकता दे दी थी। इसे पिछले साल चार अक्तूबर को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया था।

सैयद खालिद रजा
- फोटो : सोशल मीडिया
2. सैयद खालिद रजा
खालिद आतंकी संगठन अल-बद्र का टॉप कमांडर था। खालिद राजा कश्मीर में आतंकी कमांडर रह चुका है। इसके बाद वो कराची चला गया। यहां वो फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल का वाइस चेयरमैन बना। पाकिस्तान में रहते हुए ही वह जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिलवाता था। बताया जाता है कि कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के टारगेट किलिंग में भी खालिद रजा का हाथ था। यहां वह स्लीपर सेल तैयार करवाता था और आतंकियों को मदद मुहैया कराता था। 90 के दशक में उसने उत्तरी कश्मीर में 100 आतंकियों का नेटवर्क खड़ा किया था। खालिद रजा नब्बे के दशक में करीब आठ साल तक जम्मू-कश्मीर में अल-बद्र आतंकी संगठन का कमांडर था। कराची स्थित जमात ए इस्लामी के अध्यक्ष मुताबिक, वह जेईआई तलबा विंग से भी जुड़ा था।

एजाज अहमद अहंगर
- फोटो : सोशल मीडिया
3. एजाज अहमद अहंगर
अहंगर को इसी साल जनवरी में गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया था। इसका नाम अबू उस्मान अल-कश्मीरी भी था। इसपर घाटी में कई साजिशें रचने का भी आरोप था। 1974 में श्रीनगर में पैदा हुआ एजाज अहमद अहंगर जम्मू-कश्मीर में दो दशक से अधिक समय से वांछित आतंकवादी था। खूंखार आतंकी एजाज विभिन्न आतंकवादी समूहों के बीच समन्वय चैनल बनाकर जम्मू-कश्मीर में आतंक संबंधी रणनीतियों की योजना लंबे समय से बनता आ रहा था। गृह मंत्रालय के अनुसार एजाज कश्मीर में उग्रवाद को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा था और उसने अपने कश्मीर आधारित नेटवर्क में शामिल करने के लिए लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

पाकिस्तान की पुलिस का क्या कहना है?
पाकिस्तान की पुलिस ने बशीर अहमद उर्फ इम्तियाज और सैयद खालिद रजा की हत्या को टारगेट किलिंग बताया है। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां चुन-चुनकर कुछ लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, एजाज अहमद अहंगर अफगानिस्तान में मारा गया।

कौन मार रहा पाकिस्तान में आतंकियों को?
सैयद खालिद रजा की हत्या को लेकर सिंधुदेश रिवोल्यूशनरी आर्मी (SRA) ने जिम्मेदारी ली है। वहीं, बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज को मस्जिद से बाहर निकलते वक्त गोली मारी गई है। बशीर की हत्या के लिए अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं, आतंकी अहंगर तालिबान ने मार गिराया। एजाज लंबे समय से इस्लामिक स्टेट के लिए सक्रिय था और भारतीयों पर आत्मघाती हमलों को अंजाम दिलवाता था। उसे तालिबान ने अफगानिस्तान में स्थित कुनार इलाके में मार गिराया।