फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO head Tedros Adhanom Ghebreyesus urges to ban e-cigarettes

E Cigarettes: डब्ल्यूएचओ का आग्रह- ई-सिगरेट पर लगाएं प्रतिबंध, 13-14 साल के बच्चे भी निकोटीन के हो रहे हैं आदी

Fri, 15 Dec 2023 05:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 15 Dec 2023 05:52 AM IST
सार

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के पास राष्ट्रीय नियमों पर कोई अधिकार नहीं है। लेकिन, उम्मीद है कि सिफारिशों को सभी देश स्वेच्छा से अपनाएंगे, जैसा कि अब तक होता आया है।

विज्ञापन
WHO head Tedros Adhanom Ghebreyesus urges to ban e-cigarettes
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

डब्ल्यूएचओ ने बृहस्पतिवार को दुनिया के तमाम देशों की सरकारों से आग्रह किया कि किसी भी तंबाकू उत्पाद की तरह वे ई-सिगरेट पर भी प्रतिबंध लगाएं। डब्ल्यूएचओ ने कहा, अलग फ्लेवर में पेश की जा रहीं ई-सिगरेट युवाओं को तंबाकू की लत का शिकार बना रही हैं। तंबाकू कंपनियां ई-सिगरेट को धूम्रपान के विकल्प के तौर पर पेश कर रही हैं। महानिदेशक टेड्रॉस गेेब्रेयसिस ने सख्त उपाय लागू करने का आग्रह करते हुए कहा कि 13-14 वर्ष के बच्चे ई-सिगरेट का उपयोग कर रहे हैं, जिससे वे निकोटिन के आदी हो रहे हैं। उन्होंने कानून में बदलावों का आह्वान करते हुए कहा, इसका सार्वजनिक इस्तेमाल रुकना चाहिए।

विज्ञापन

खतरनाक है सिगरेट कंपनियों का रवैया
डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के पास राष्ट्रीय नियमों पर कोई अधिकार नहीं है। लेकिन, उम्मीद है कि सिफारिशों को सभी देश स्वेच्छा से अपनाएंगे, जैसा कि अब तक होता आया है। फिलिप मॉरिस इंटरनेशनल और ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको जैसे कुछ दिग्गज सिगरेट कंपनियां वेप्स के जरिये सिगरेट की खपत के लिए भविष्य की वैकल्पिक रणनीतियों पर काम कर रही हैं। यह खतरनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed