फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO expressed concern Fuel left to continue health services in southern Gaza for three days Israel hamas war

War: ‘दक्षिणी गाजा में सिर्फ तीन दिनों तक स्वास्थ्य सेवाओं को जारी रखने के लिए ईंधन बचा’, WHO ने जताई चिंता

Thu, 09 May 2024 03:51 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 09 May 2024 03:51 AM IST
सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख टेड्रोस एडनोम घेबियस ने कहा कि डब्ल्यूएचओ एहतियातन गोदामों और अस्पतालों में कुछ आपूर्तियां पहले से ही कर चुका है लेकिन गाजा में और सहायता दिए बिना अस्पतालों को चलाना मुश्किल है। 

विज्ञापन
WHO expressed concern Fuel left to continue health services in southern Gaza for three days Israel hamas war
डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस - फोटो : ANI

विस्तार

हमास और इस्राइल में जारी युद्ध के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जाहिर की है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि गाजा के दक्षिण में मात्र अगले तीन दिनों तक स्वास्थ्य सेवाओं को जारी रखने के लिए ईंधन बचा है। गौरतलब है कि इस्राइली हमलों से बचने के लिए बड़ी संख्या में फलस्तीनियों ने दक्षिणी शहर में शरण ली है। इस्राइल ने धमकी दी है कि वह दक्षिणी शहर राफा में बड़ा हमला करेंगे, जिससे बड़ी संख्या में हमास लड़ाकों को खत्म किया जा सके।  

विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने बुधवार को कहा कि राफा के तीन अस्पतालों में से एक अबू यूसुफ अल-नज्जर पहले से ही काम नहीं कर पा रहा है। इसके कुछ उपकरण फील्ड अस्पतालों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। हालांकि, डब्ल्यूएचओ एहतियातन गोदामों और अस्पतालों में कुछ आपूर्तियां पहले से ही कर चुका है लेकिन गाजा में और सहायता दिए बिना अस्पतालों को चलाना मुश्किल है। 

विज्ञापन

राफा पर हमले को लेकर कई बार आगाह कर चुका है अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की थी और राफा को लेकर चिंता जाहिर की थी। अमेरिका सहित इस्राइल के अन्य करीबी सहयोगियों ने कई बार कहा है कि इस्राइल को राफा पर हमला नहीं करना चाहिए। बता दें, राफा में करीब 1.4 मिलियन फलस्तीनियों ने शरण ले रखी थी। शांति समझौते के प्रस्ताव का नेतृत्व कर रहे कतर ने भी कई बार कहा था कि राफा पर हमला होने से संघर्ष विराम के प्रयास पटरी से उतर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात अक्तूबर से जारी है युद्ध
गौरतलब है कि सात अक्तूबर की सुबह हमास द्वारा करीब 5000 रॉकेट इस्राइली शहरों पर दागे गए थे. जिसके बाद से दोनों पक्षों में युद्ध जारी है। इस्राइल ने इस हमले को आंतकी हमला करार दिया है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कमस खाई है कि वह जब तक हमास को पूर्ण रूप से खत्म नहीं कर देते, तब तक वे युद्ध विराम नहीं करेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed