{"_id":"61845e119d93ee5d3a72b4d8","slug":"who-director-general-tedros-adhanom-ghebreyesus-advice-prioritize-covax-maker-of-approved-vaccines-not-shareholders-profit","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूएचओ की सलाह : स्वीकृत टीकों के निर्माता कोवैक्स को प्राथमिकता दें, शेयरधारकों के लाभ को नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डब्ल्यूएचओ की सलाह : स्वीकृत टीकों के निर्माता कोवैक्स को प्राथमिकता दें, शेयरधारकों के लाभ को नहीं
Fri, 05 Nov 2021 03:56 AM IST
योगेश साहू
पीटीआई, जिनेवा।
पीटीआई, जिनेवा।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 05 Nov 2021 03:56 AM IST
सार
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा कि दुनिया में अब तक 50 लाख से अधिक मौतों की सूचना मिली है, और हम जानते हैं कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है। पिछले हफ्ते, सभी क्षेत्रों के 56 देशों में कोविड-19 से होने वाली मौतों में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस
- फोटो : WHO-iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 रोधी टीकों के निर्माताओं को एक सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि जिन टीकों को डब्ल्यूएचओ से आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है उनके निर्माताओं को अपने शेयरधारकों के मुनाफे के बजाय कोवैक्स को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने यह टिप्पणी भारत बायोटेक के कोविड रोधी टीके ‘कोवैक्सीन’ को आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने के एक दिन बाद की है। उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर हुई मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि कल (बुधवार को) हमने एक और टीका शामिल किया है। कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध किया गया है। यह सुरक्षा, प्रभावकारिता और गुणवत्ता के लिए डब्ल्यूएचओ की वैधता प्राप्त करने वाला आठवां टीका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम डब्ल्यूएचओ द्वारा आपात उपयोग के लिए सूचीबद्ध टीकों के निर्माताओं से शेयरधारकों के लाभ के बजाय कोवैक्स को प्राथमिकता देने का आह्वान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिन टीकों को डब्ल्यूएचओ से अभी आपात इस्तेमाल की मंजूरी नहीं मिली है, वे उससे संपर्क करें और चर्चा करें कि प्रक्रिया को तेज कैसे किया जा सकता है। कोवैक्स, एक वैश्विक पहल है जिसका लक्ष्य टीके तक समतापूर्ण पहुंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टीके को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध किए जाने से अन्य देश अपने हिसाब से इसके आयात और उसका प्रबंधन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन के ग्लोबल एक्सेस के संदर्भ में संक्षिप्त के रूप से कोवैक्स कहा जाता है। यह एक विश्वव्यापी पहल है। इसका उद्देश्य वैक्सीन के वितरण करने वाले संगठन गावी के माध्यम से समान पहुंच प्रदान करना है।
गावी महामारी से निपटने की तैयारी के लिए नवाचार और डब्ल्यूएचओ के निर्देशों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए बना संगठन है। उन्होंने कहा कि अब और टीके उन देशों में नहीं दिए जाने चाहिए, जिन्होंने पहले ही अपनी 40 प्रतिशत से अधिक आबादी का टीकाकरण कर लिया है। ताकि कोवैक्स के पास मौजूद टीकों से अन्य देशों की मदद की जा सके।
उन्होंने कहा कि दुनिया में अब तक 50 लाख से अधिक मौतों की सूचना मिली है, और हम जानते हैं कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है। पिछले हफ्ते, सभी क्षेत्रों के 56 देशों में कोविड-19 से होने वाली मौतों में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह वृद्धि ऐसे समय में दर्ज हुई है जब कोविड-19 का पहला मामला सामने आए 22 महीने हो गए हैं, और पहले टीके को मंजूरी दिए हुए लगभग एक साल हो गया है।
टेड्रोस ने कहा कि हम कई देशों से आईसीयू बेड की कमी, चिकित्सा आपूर्ति की कमी, स्वास्थ्य कर्मियों की कमी और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के स्थगित होने से संबंधित अस्पतालों के बारे में खबरें सुनते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत स्पष्ट कहना चाहता हूं कि ऐसा नहीं होना चाहिए। हमारे पास जीवन बचाने के लिए सभी उपकरण हैं, और हम सभी देशों से उन उपकरणों का उपयोग करने का आह्वान करना जारी रखेंगे।