फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO Chief Tedros Adenam said, the threat of corona virus is not averted, do not give any relaxation in restrictions

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा- 'टला नहीं है कोरोना वायरस का खतरा, प्रतिबंधों में न दें कोई ढील'

Mon, 15 Feb 2021 05:32 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 15 Feb 2021 05:32 AM IST
विज्ञापन
WHO Chief Tedros Adenam said, the threat of corona virus is not averted, do not give any relaxation in restrictions
टेड्रोस ऐडनम गेब्रेयसस - फोटो : Facebook

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा है कि कोरोना वायरस के मामलों में दुनियाभर में आई कमी प्रोत्साहित करने वाली है, लेकिन कोविड-19 को फैलने से रोकने में मददगार रहे प्रतिबंधों में ढील नहीं दी जानी चाहिए। घेब्रेसियस ने शुक्रवार को कहा कि दुनियाभर में संक्रमण के मामलों में लगातार चौथे सप्ताह कमी आई है और मृतकों की संख्या में भी लगातार दूसरे सप्ताह कमी आई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि संक्रमितों और मृतकों की संख्या में यह कमी जन स्वास्थ्य संबंधी कदमों को सख्ती से लागू किए जाने के कारण आई है। हम सभी संख्या में आई कमी से उत्साहित हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति से संतुष्ट हो जाना वायरस जितना ही खतरनाक होगा। 
विज्ञापन


अधनोम घेब्रेसियस ने कहा, अभी वह समय नहीं आया है कि कोई भी देश प्रतिबंधों में ढील दें। अब यदि किसी की मौत होती है तो यह और भी अधिक त्रासदीपूर्ण होगा क्योंकि टीके लगने आरंभ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


19 लाख कोरोना वायरस के नए मामले
डब्ल्यूएचओ ने बताया कि दुनियाभर में संक्रमण के 19 लाख नए मामले सामने आए हैं जबकि इससे पूर्व सप्ताह में यह संख्या 32 लाख थी। उन्होंने कहा कि संक्रमण के संभावित स्रोत का पता लगाने के लिए हाल में चीन की यात्रा करने वाला डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ मिशन अपने अध्ययन का सार अगले सप्ताह पेश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed