फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   white house trade advisor Peter Navarro again targets India over russian oil purchase

US: 'रूसी तेल खरीदकर किया अनुचित व्यापार', अमेरिकी मुख्य वार्ताकार के भारत दौरे से पहले नवारो ने फिर उगला जहर

Mon, 15 Sep 2025 08:05 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 15 Sep 2025 08:05 PM IST
सार

US: अमेरिका के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने कहा कि  भारत रूसी तेल से मुनाफा कमाकर युद्ध में फंडिंग कर रहा है।  उन्होंने भारत की व्यापार नीतियों को अनुचित और टैरिफ को बहुत ऊंचा बताया। इसी बीच, अमेरिकी वार्ताकार ब्रेंडन लिंच 15 सितंबर को भारत पहुंचेंगे।

विज्ञापन
white house trade advisor Peter Navarro again targets India over russian oil purchase
पीटर नवारो। - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब/पीटर नवारो

विस्तार

अमेरिका के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच के भारत दौरे से पहले व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने सोमवार को एक बार व्यापार नीतियों को लेकर नई दिल्ली को निशाना बनाया। टेलीविजन चैनल सीएनबीसी इंटरनेशनल के साथ बातचीत में नवारो ने कहा, युद्ध के तुरत बाद ही भारत के रिफाइनर रूस के रिफानरों के साथ जुड़े थे। वे हमारे खिलाफ अनुचित व्यापार के जरिये पैसे कमाते थे और कई कामगारों को नुकसान होता था। वे इस पैसे का उपयोग रूसी तेल खरीदने में करते हैं और रूस इसे हथियार खरीदने में करता है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नाटो हवाई क्षेत्र में घुसे रूस के लड़ाकू विमान, ब्रिटेन ने जताई नाराजगी; रूसी राजदूत को किया तलब
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारत बातचीत के लिए आ रहा है लेकिन व्यापार के मामले में उनके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं। ब्रेंडन लिंच दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के सहायक व्यापार प्रतिनिधि हैं। वह 15 सितंबर की रात भारत पहुंचेंगे। उनकी भारत के मुख्य वार्ताकार राजेश अग्रवाल से बैठक होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अग्रवाल ने कहा कि दोनों पक्ष बातचीत को तेजी से आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने लिंच के एक दिन के दौरे की पुष्टि की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी टीम का दौरा पहले 25 से 29 अगस्त के बीच तय था। लेकिन रूसी तेल खरीद को लेकर अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा दिए। जिससे कुल टैरिफ 50 फीसदी हो गए। इन भारी टैरिफ के कारण दोनों देशों के बीच तनाव देखने को मिला। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed