{"_id":"68c81cf881e6e9ddec058cd4","slug":"russian-fighter-planes-entered-nato-airspace-britain-expressed-displeasure-russian-ambassador-summoned-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: नाटो हवाई क्षेत्र में घुसे रूस के लड़ाकू विमान, ब्रिटेन ने जताई नाराजगी; रूसी राजदूत को किया तलब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: नाटो हवाई क्षेत्र में घुसे रूस के लड़ाकू विमान, ब्रिटेन ने जताई नाराजगी; रूसी राजदूत को किया तलब
Mon, 15 Sep 2025 07:34 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 15 Sep 2025 07:34 PM IST
सार
पिछले सप्ताह रूसी ड्रोन ने पोलैंड और नाटो के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। इसके बाद शनिवार को रोमानियाई हवाई क्षेत्र में फिर से घुसपैठ की गई। ब्रिटेन ने कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। रूस को यह समझना चाहिए कि उसकी बढ़ती आक्रामकता नाटो सहयोगियों के बीच एकता और यूक्रेन के साथ खड़े होने के हमारे दृढ़ संकल्प को और मजबूत करती है।
विज्ञापन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूके के पीएम कीर स्टार्मर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के लड़ाकू विमान नाटो हवाई क्षेत्र में घुस गए। इस उल्लंघन पर ब्रिटेन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इस पर ब्रिटेन ने लंदन में रूसी राजदूत आंद्रेई केलिन को तलब किया है। ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने पोलिश और रोमानियाई हवाई क्षेत्र में घुसपैठ को अस्वीकार्य बताया।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि पिछले सप्ताह रूसी ड्रोन ने पोलैंड और नाटो के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। इसके बाद शनिवार को रोमानियाई हवाई क्षेत्र में फिर से घुसपैठ की गई। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। रूस को यह समझना चाहिए कि उसकी बढ़ती आक्रामकता नाटो सहयोगियों के बीच एकता और यूक्रेन के साथ खड़े होने के हमारे दृढ़ संकल्प को और मजबूत करती है।
ब्रिटेन ने कहा कि आगे किसी भी घुसपैठ का बलपूर्वक सामना किया जाएगा। रूस को यूक्रेन पर अपना अवैध युद्ध समाप्त करना होगा। ब्रिटेन पोलैंड, रोमानिया, यूक्रेन और हमारे नाटो सहयोगियों के साथ एकजुट होकर इन लापरवाह कार्रवाइयों की निंदा करता है।
विज्ञापन
बुधवार को कई रूसी ड्रोन पोलैंड में घुस आए। इसे यूरोपीय अधिकारियों ने जानबूझकर उकसाने वाली कार्रवाई बताया। इसके बाद नाटो ने उन्हें मार गिराने के लिए लड़ाकू विमान भेजे। इस घटना ने यूक्रेन में रूस के तीन साल से भी ज्यादा समय से चल रहे युद्ध के विस्तार को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को और बढ़ा दिया है।
2022 में रूस ने यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण के बाद से पोलिश हवाई क्षेत्र का कई बार उल्लंघन किया गया है, लेकिन पोलैंड या किसी अन्य नाटो देश में बुधवार के उल्लंघन के पैमाने पर कोई घटना नहीं हुई है। रोमानिया ने शनिवार को कहा कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में कुछ देर के लिए घुस आए एक ड्रोन को रोकने के लिए दो F-16 जेट तैनात किए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ड्रोन आबादी वाले इलाकों के ऊपर नहीं उड़ा और इससे जनता को कोई तात्कालिक खतरा नहीं था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन