फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Second Lady Usha Vance talks about Raising Interfaith Kids And Hindu Roots

US: 'वे चुन सकते हैं कि वह कैथोलिक बनना चाहते हैं या नहीं', बच्चों की परवरिश और हिंदू जड़ों पर बोलीं उषा वेंस

Fri, 27 Jun 2025 04:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 04:06 AM IST
सार

अमेरिका की द्वितीय महिला उषा वेंस ने एक साक्षात्कार के दौरान अपने बच्चों की परवरिश और हिंदू जड़ों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों को एक अंतरधार्मिक परिवार में पाल रही हैं। हालांकि, उन्होंने बच्चों को पूरी तरह से छूट दी है कि वे कैथोलिक अपनाना चाहते हैं या नहीं। 
 

विज्ञापन
US Second Lady Usha Vance talks about Raising Interfaith Kids And Hindu Roots
पति जेडी वेंस और बच्चों के साथ उषा वेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी और द्वितीय महिला उषा वेंस ने एक साक्षात्कार में अपने बच्चों की परवरिश और हिंदू जड़ों पर बात की। उन्होंने कहा कि वह और उनके पति अपने तीन बच्चों- इवान, विवेक और मीराबेल को एक ऐसे परिवार में पाल रहे हैं, जहां दो धर्मों की परंपराएं शामिल हैं। क्योंकि उषा हिंदू हैं और उनके पति वेंस कैथोलिक हैं। 

विज्ञापन


उषा वेंस ने मेघन मैककेन के पॉकास्ट 'सिटीजन मैककेन' में बताया कि उनके बच्चों को यह आजादी दी गई है कि वे जब बड़े हों तो खुद तय कर सकें कि वे कैथोलिक बनना चाहते हैं या नहीं। उन्होंने कहा, 'हमने अपने बच्चों को कैथोलिक स्कूल में भेजा है। हमने प्रत्येक को विकल्प दिया है। यह उनके ऊपर निर्भर करता है कि वे कैथोलिक धर्म को अपनाना चाहते हैं या नहीं। अगर वे चाहें, तो स्कूल में उन्हें इसके सभी चरणों से गुजरने का मौका मिलता है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US : ट्रंप बोले- अमेरिका ने चीन के साथ किए व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर; हालांकि खुलकर नहीं दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के जन्म के बाद जेडी ने धर्म परिवर्तन किया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहले उषा डेमोक्रेट थीं। इसलिए जब वे एक रिपब्लिकन उपराष्ट्रपति की पत्नी बनीं, तो उनके कुछ दोस्त हैरान रह गए। उन्होंने कहा, 'जब मैं जेडी से मिली, तब वह कैथोलिक नहीं थे। बाद में उन्होंने बच्चों के जन्म के बाद धर्म परिवर्तन किया। उस समय दोनों ने इस बारे में गंभीर बातचीत की कि अब बच्चों की परवरिश कैसे की जाएगी, क्योंकि धर्म बदलने के साथ कुछ जिम्मेदारियां भी आती हैं- जैसे कि बच्चों को कैथोलिक धर्म के अनुसार पालना।'

बच्चे जानते हैं कि उनकी मां हिंदू हैं
उषा ने कहा कि वह खुद कैथोलिक नहीं हैं और धर्म बदलने का कोई इरादा भी नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे जानते हैं कि उनकी मां हिंदू हैं। वे उन्हें ऐसी किताबें पढ़ने को देती हैं और ऐसी चीजें दिखाती हैं, जिनसे वे हिंदू परंपराओं को समझ सकें। हाल ही में वे भारत भी गए थे और वहां धार्मिक अनुभव भी बच्चों को हुए।


ये भी पढ़ें: Gaza: गाजा में भूख पर भारी मौत...,आटा छीनने की कोशिश कर रहे लोगों पर इस्राइली हमला; 18 फलस्तीनियों की मौत

उषा ने परिवार के बारे में भी की बात
इस दौरान उषा ने अपने परिवार के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उनकी दादी एक कट्टर हिंदू हैं। वेंस ने कहा, 'वह हर दिन प्रार्थना करती हैं, वह नियमित रूप से मंदिर जाती हैं, वह खुद पूजा करती हैं, और इसलिए वे इस तरह से इसका लाभ उठाते हैं।' वेंस ने आगे कहा कि वे अपने घर में हर हिंदू त्योहार नहीं मनाते, लेकिन बच्चों का अपनी भारतीय जड़ों से जुड़ाव बना रहता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने घर पर होली पार्टी रखी थी और अगली बार की होली का भी वे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उषा ने 2014 में वेंस से की थी शादी 
बता दें कि उषा वेंस अमेरिका की पहली भारतीय-अमेरिकी दूसरी महिला हैं। उनकी मुलाकात जेडी वेंस से येल यूनिवर्सिटी में हुई थी। दोनों ने 2014 में शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed