फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House says We want it to end war as soon as possible Israel-Hamas war news update

US: जॉन किर्बी ने बताया कैसे रुक सकता है इस्राइल-हमास के बीच युद्ध, कहा- लेकिन इसकी संभावना कम

Fri, 15 Dec 2023 03:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 15 Dec 2023 03:14 AM IST
सार

जॉन किर्बी ने कहा कि अगर हमास का गाजा प्रमुख याह्मा सिनवार आत्मसमर्पण कर दे और सभी बंधक रिहा हो जाएं तो युद्ध समाप्त हो सकता है। हम चाहते हैं कि युद्ध जल्द से जल्द समाप्त हो। युद्द आज ही समाप्त हो सकता है। अगर सिनवार हथियार डालकर सभी बंधकों को रिहा कर दे। हालांकि, इसकी संभावना कम ही है। 

विज्ञापन
White House says We want it to end war as soon as possible Israel-Hamas war news update
जॉन किर्बी

विस्तार

इस्राइल हमास युद्ध के बीच व्हाइट हाउस का कहना है कि हम चाहते हैं युद्ध जितनी जल्दी हो सके खत्म हो जाए। वाशिंगटन युद्ध को खत्म करने की शर्तें नहीं बना सकता। इस्राइल को सुरक्षा का अधिकार है। इस्राइल को हमास का खतरा मिटाने का अधिकार है। बता दें, इस्राइल हमास के बीच पिछले सात अक्तूबर से युद्ध जारी है। युद्ध को तीन महीने हो गए हैं। अब तक दोनों पक्षों के करीब 19 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

अमेरिका ने बताया कैसे रुक सकता है युद्ध
अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने गुरुवार को बताया कि अगर हमास का गाजा प्रमुख याह्मा सिनवार आत्मसमर्पण कर दे और सभी बंधक रिहा हो जाएं तो युद्ध समाप्त हो सकता है। हम चाहते हैं कि युद्ध जल्द से जल्द समाप्त हो। युद्द आज ही समाप्त हो सकता है। अगर सिनवार हथियार डालकर सभी बंधकों को रिहा कर दे। हालांकि, इसकी संभावना कम ही है। युद्ध हमास ने शुरू किया था। हमास ने ही सात अक्तूबर को 5000 रॉकेट दागकर युद्ध शुरू किया था। अब इस्राइल के पास अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है। इस्राइल के पास अपने राष्ट्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। हमास को घुटनों पर लाने में कितना समय लगेगा, यह बताना काफी मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन फिलहाल इस्राइल के दौरे पर हैं। वे इस्राइली सरकार से बात करेंगे। नागरिकों के नुकसान को कम करने के लिए भी बात की जाएगी।

विज्ञापन

यूएनजीए में प्रस्ताव पारित
दो दिन पहले, इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की आपात बैठक में गाजा में तत्काल युद्धविराम के लिए प्रस्ताव पेश किया गया था, जो कल ही पारित भी हो गया था। भारत सहित 153 देशों ने गाजा में युद्धविराम के पक्ष में मतदान किया। 10 सदस्यों ने इसका विरोध किया, जबकि 23 सदस्य अनुपस्थित रहे। युद्धविराम प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने वाले देशों में अमेरिका, ऑस्ट्रिया, चेक रिपब्लिक, ग्वाटेमाला, इस्राइल, लाइबेरिया, माइक्रोनेशिया, नाउरू, पापुआ न्यू गिनी और परागुआ शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्राइल ने प्रस्ताव को किया खारिज
यूएन में इस्राइली राजदूत गिलाद अर्दान ने कहा था कि गाजा में युद्धविराम हमास के आतंकवादी एजेंडे को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा है कि युद्ध रोकने से केवल हमास को फायदा होगा। आतंकवाद के शासन को जारी रखने और अपने शैतानी एजेंडे को साकार करने में कोई हमास की सहायता क्यों करना चाहेगा? 

नेतन्याहू के खिलाफ बाइडन की तीखी टिप्पणी
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने मंगलवार को नेतन्याहू की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस्राइल की सुरक्षा अमेरिका पर निर्भर है। इस्राइल के साथ अभी अमेरिका है। इस्राइल के साथ यूरोपीय संघ है। इस्राइल के साथ अभी यूरोप है। इस्राइल के साथ अधिकांश देश हैं। लेकिन अब इस्राइल अंधाधुंध बमबारी के कारण सभी का समर्थन खो रहा है। गाजा अधिकारियों के अनुसार, हमास के हमलों के खिलाफ इस्राइल की जवाबी कार्रवाई में 18 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 50 हजार से अधिक फलस्तीनी नागरिक घायल है। गाजा में मानवीय संकट है।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed