फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House Press Secretary Karine Jean-Pierre says President Joe Biden is not being treated for Parkinsons

US: 'बाइडन का पार्किंसंस का इलाज नहीं किया जा रहा है', व्हाइट हाउस ने दी जानकारी

Tue, 09 Jul 2024 05:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2024 05:07 AM IST
सार

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. केविन कैनार्ड द्वारा व्हाइट हाउस की यात्रा की पुष्टि करने से इनकार कर दिया। कैरिन ने कहा कि वह सुरक्षा कारणों से इसमें शामिल सभी लोगों की गोपनीयता का सम्मान करना चाहती थीं।

विज्ञापन
White House Press Secretary Karine Jean-Pierre says President Joe Biden is not being treated for Parkinsons
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

व्हाइट हाउस ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुड़ी रिपोर्टों को लेकर स्थिति स्पष्ट की। व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन का पार्किंसंस रोग का इलाज नहीं किया जा रहा है। क्योंकि हाल ही में यह रिपोर्ट सामने आई थी कि इस बीमारी में विशेषज्ञता रखने वाले एक डॉक्टर ने पिछले वर्ष में आठ बार व्हाइट हाउस का दौरा किया था। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के साथ 27 जून को हुई राष्ट्रपति पद के लिए पहली बहस में बाइडन लड़खड़ाते दिखे थे, जिसके बाद से यह चिंता बढ़ गई है कि बाइडन किसी अज्ञात बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. केविन कैनार्ड एक न्यूरोलॉजिस्ट होने के साथ ही मूवमेंट विकारों में विशेषज्ञ हैं। हाल ही में उन्होंने पार्किंसंस बीमारी पर एक पेपर प्रकाशित किया है। व्हाइट हाउस विजिटर लॉग से पता चलता है कि डॉ. कैनार्ड ने पिछली गर्मियों से इस साल के वसंत तक आठ बार व्हाइट हाउस का दौरा किया।
विज्ञापन


जिसके बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग की। इस दौरान कैरिन ने डॉ. कैनार्ड द्वारा व्हाइट हाउस की यात्रा की पुष्टि करने से इनकार कर दिया। कैरिन ने कहा कि वह सुरक्षा कारणों से इसमें शामिल सभी लोगों की गोपनीयता का सम्मान करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि बाइडन की वार्षिक मेडिकल रिपोर्टों से जुड़े एक न्यूरोलॉजिस्ट को तीन बार देखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed