फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   While watching TV: Conversation increases curiosity in children, it is not right for parents to be busy on mobile

टीवी देखते वक्त : बातचीत से बढ़ती है बच्चों में जिज्ञासा, माता-पिता का मोबाइल पर व्यस्त रहना ठीक नहीं

Tue, 30 Nov 2021 01:32 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, मिशिगन।
एजेंसी, मिशिगन। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 30 Nov 2021 01:32 AM IST
सार

‘प्लोस वन जर्नल’ में छपे निष्कर्ष बताते हैं कि प्री स्कूल के दौरान माता-पिता से टीवी देखते वक्त चर्चा करने वाले बच्चों में किंडरगार्टन में जाने के बाद जिज्ञासा का स्तर ज्यादा पाया गया।

विज्ञापन
While watching TV: Conversation increases curiosity in children, it is not right for parents to be busy on mobile
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

बच्चों में यदि टेलीविजन देखने की आदत बढ़ रही है तो इसे छोटे बच्चों के खराब विकास से जोड़ा जाता है। लेकिन एक नए अध्ययन में पता चला है कि टीवी देखते वक्त बच्चों से बात करना इसके नकारात्मक असर को बहुत हद तक कम कर देता है। नए शोध के मुताबिक, माता-पिता जितना ज्यादा समय टीवी देखते वक्त बच्चों से बात करने में गुजारते हैं उतनी ही बच्चों में स्कूल में जिज्ञासा बढ़ती है।

विज्ञापन


‘प्लोस वन जर्नल’ में छपे निष्कर्ष बताते हैं कि प्री स्कूल के दौरान माता-पिता से टीवी देखते वक्त चर्चा करने वाले बच्चों में किंडरगार्टन में जाने के बाद जिज्ञासा का स्तर ज्यादा पाया गया। कम संसाधन वाले परिवारों के बच्चों के लिए शोध करने वाली लेखिका प्राची शाह ने बताया कि अकेले टीवी देखना या बच्चों के टीवी देखते वक्त माता-पिता का मोबाइल पर व्यस्त रहना ठीक नहीं। शोधकर्ताओं ने 1,500 प्री स्कूल बच्चों के दैनिक टीवी देखने और माता-पिता के बातचीत की आवृत्ति का अध्ययन करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है।
विज्ञापन


स्कूल में सीखने के प्रति ज्यादा रुचि
शोधकर्ता प्राची शाह ने बताया कि यह अध्ययन विशेष रूप से जिज्ञासा पर केंद्रित था जिसमें पाया गया कि निम्न सामाजिक स्थिति वाले परिवारों के बच्चों के लिए टीवी देखते वक्त माता-पिता से सार्थक बातचीत उन्हें उच्च शैक्षिक उपलब्धि, व्याहार-विकास लाभ और गणित के प्रति ज्यादा अच्छे नतीजे देती है। इससे स्कूल में जाने के बाद बच्चों में सीखने के प्रति ज्यादा रुचि दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed