Pakistan: पूर्व आईएसआई प्रमुख जनरल फैज हमीद का क्यों होगा कोर्ट मार्शल, उन पर क्या आरोप? 10 बिंदुओं में जानिए
पाकिस्तानी सेना ने पूर्व आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) फैज हमीद को हिरासत में ले लिया है। सेना की जांच में जनरल हमीद को टॉप सिटी मामले में भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया है। अब उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की सेना ने इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) फैज हमीद को हिरासत में ले लिया है। सेना की जांच में जनरल हमीद को टॉप सिटी मामले में भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया है और उनके खिलाफ अब कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू होगी। यह पहली बार हो रहा है, जब आईएसआई के किसी पूर्व प्रमुख पर कोर्ट मार्शल की कार्रवाई होगी। आईए आपको बताते हैं कि फैज हमीद पर किन आरोपों के तहत कार्रवाई हो रही है।
फैज हमीद पर क्या आरोप हैं?
- पाकिस्तानी सेना का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी का आदेश एक भूमि विकास मामले में दिया था, जो पाकिस्तानी सेना अधिनियम के कई उल्लंघनों से संबंधित है। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि जनरल फैज हमीद के सेवानिवृत्त होने के बाद इन मामलों का खुलासा हुआ।
- वर्ष 2023 के नवंबर महीने में टॉप सिटी नाम की एक निजी आवास योजना ने शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल की थी। याचिका में दावा किया कि जनरल हमीद ने टॉप सिटी के मालिक के कार्यालयों और निवास पर छापे मारने की योजना बनाई थी।
- याचिका में आरोप लगाया गया कि पाकिस्तान रेंजर्स और आईएसआई के अधिकारियों ने वर्ष 2017 के मई महीने में कथित आतंकवाद के मामले में टॉप सिटी परिसर पर छापा मारा। आरोप लगाया कि इसके बाद आईएसआई के अधिकारी सोने और हीरे के आभूषण समेत कीमती सामान ले गए।
- जनरल हमीद ने बाद में याचिकाकर्ता को बताया कि 400 तोला सोना और नकद के अलावा कुछ सामान लौटा दिया जाएगा।
- याचिका में कुछ पूर्व आईएसआई अधिकारियों पर आवास समिति पर अवैध रूप से कब्जा करने में शामिल होने का आरोप लगाया गया।
- मार्च 2024 में, पाकिस्तान के पूर्व आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पूर्व आईएसआई प्रमुख और उनके भाई के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत जांच जारी है।
- अप्रैल महीने में सेना ने पूर्व आईएसआई प्रमुख के खिलाफ सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों की जांच के लिए सेना द्वारा एक समिति का गठन किया गया।
- लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद उन छह वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल थे, जिनके नाम वर्ष 2022 के नवंबर महीने में शीर्ष दो सैन्य पदों के संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल किए गए थे।
- हालांकि, जनरल हमीद ने उसी महीने जल्दी सेवानिवृत्ति की मांग की और अपने इस्तीफे को उच्च कमान को भेज दिया। खास बात यह है कि हमीद ने अपने सेवानिवृत्त होने के चार महीने पहले ही इस्तीफा सौंप दिया था।
- पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज ने भी पूर्व आईएसआई प्रमुख की आलोचना की थी। बताया गया था कि नवाज शरीफ और मरियम नवाज को सजा दिलाने में जनरल हमीद की भी अहम भूमिका थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.