{"_id":"65fe9f99e460d352d40febe4","slug":"what-kate-middleton-told-her-children-after-learning-about-cancer-diagnosis-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Royal Family: कैंसर से लड़ रहीं केट मिडलटन ने बच्चों को बीमारी के बारे में कैसे बताया, जानें क्या कहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Royal Family: कैंसर से लड़ रहीं केट मिडलटन ने बच्चों को बीमारी के बारे में कैसे बताया, जानें क्या कहा
Sat, 23 Mar 2024 02:53 PM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:53 PM IST
सार
वीडियो संदेश में राजकुमारी केट ने कहा कि वास्तव में यह चौंकाने वाली बात है। एक परिवार के रूप में हमें उम्मीद है कि आप यह समझेंगे। हमें इलाज के लिए कुछ समय, स्थान और गोपनीयता की आवश्यकता है।
विज्ञापन
वेल्स की राजकुमारी ने कैंसर के बारे में बच्चों को बताया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन कैंसर से पीड़ित हैं। उनकी कीमोथेरेपी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को दो मिनट का एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने अपने कैंसर होने की बात अपने बच्चों को बताई।
विज्ञापन
बता दें, पिछले दिसंबर से राजकुमारी लोगों की नजरों से छिपी हुई थीं। शुक्रवार को सामने आए उनके वीडियो ने सबको चौंका दिया है।
इलाज के लिए गोपनीयता की आवश्यकता है
वीडियो संदेश में राजकुमारी केट ने कहा, 'वास्तव में यह चौंकाने वाली बात है। मैं और विलियम अपने परिवार के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, वो करने की कोशिश कर रहे हैं। एक परिवार के रूप में हमें उम्मीद है कि आप यह समझेंगे। हमें इलाज के लिए कुछ समय, स्थान और गोपनीयता की आवश्यकता है।'
विज्ञापन
इलाज शुरू हो चुका है
उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए एक झटका था। जब मेरे पेट की सर्जरी हुई तो डॉक्टरों को लग रहा था कि मुझे कैंसर जैसी कोई बीमारी नहीं है और मेरी सर्जरी सफल रही। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तब पता चला कि कैंसर के लक्षण हैं। हालांकि, अब कीमोथेरेपी शुरू कर दी गई है।'
विज्ञापन
बच्चों को बताने में लगा समय
उन्होंने कहा कि जैसे आप समझ सकते हैं, इसे सही होने में समय लगेगा। वहीं मुझे सर्जरी से उबरने में काफी समय लगा। अब इलाज शुरू हो चुका है। हालांकि, सबसे जरूरी बात यह है कि हमें अपने बच्चों जॉर्ज, शार्लेट और लुइस को सबकुछ समझाने में काफी समय लगा। हमें उन्हें ऐसे बताना था कि उनपर इसका असर न पड़े और उन्हें आश्वस्त करने के लिए कि मैं ठीक हो जाऊंगी।'
A message from Catherine, The Princess of Wales pic.twitter.com/5LQT1qGarK
— The Prince and Princess of Wales (@KensingtonRoyal) March 22, 2024
हर दिन हो रही हूं मजबूत
राजकुमारी ने अपने बच्चों से कहा कि वह ठीक हैं और हर दिन मजबूत हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा, 'जैसा मैंने मेरे बच्चों से कहा कि मैं ठीक हूं और दिन ब दिन उन चीजों पर ध्यान दे रही हूं, जिससे मैं मजबूत होउंगी, जो मुझे ठीक करने में मदद करेंगे।'