फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Western countries insist on early settlement of humanitarian crisis in Afghanistan

ओस्लो वार्ता : पश्चिम का अफगानिस्तान में मानवीय संकट जल्द दूर करने पर जोर

Sat, 29 Jan 2022 01:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 Jan 2022 01:04 AM IST
सार

अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के लोगों को 30.8 करोड़ डॉलर देने का वादा किया है, जिससे अकेले अगस्त के मध्य से कुल मानवीय सहायता आधा अरब डॉलर से अधिक हो गई है।

विज्ञापन
Western countries insist on early settlement of humanitarian crisis in Afghanistan
ओस्लो वार्ता - फोटो : ani

विस्तार

ओस्लो में अफगानिस्तान की स्थिति पर हुई चर्चा में तालिबान प्रतिनिधियों और नागरिक समाज के नेताओं को स्पष्ट कर दिया गया कि युद्धग्रस्त देश में मानवीय संकट को दूर करना अहम आवश्यकता है। इस दौरान यूरोपीय संघ (ईयू), फ्रांस, जर्मनी, इटली, नॉर्वे, ब्रिटेन और अमेरिका के विशेष प्रतिनिधियों ने वार्ता में तालिबान के साथ हिस्सा लिया।

विज्ञापन


प्रतिभागियों ने मानवीय कार्यकर्ताओं तथा महिला-पुरुष के लिए पहुंच आसान बनाने संबंधी कदम उठाने का सुझाव दिया। साथ ही चिंता जताई कि अभी भी कई बाधाएं हैं। विशेष प्रतिनिधियों ने कहा, मानवीय मदद के वितरण के लिए सभी शर्तें व बाधाएं तेजी से दूर की जाना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने मानवाधिकारों के महत्व और अफगानिस्तान के लिए स्थिरता व शांतिपूर्ण भविष्य सुनिश्चित करने के मकसद से एक समावेशी सियासी प्रणाली के विकास पर जोर दिया। विशेष प्रतिनिधियों ने तालिबान से मानवाधिकारों के हनन की खतरनाक वृद्धि को रोकने के लिए आग्रह किया। इसमें मनमाने ढंग से लोगों को पकड़ना, गायब करना, मीडिया पर कार्रवाई, न्यायेतर हत्याएं, महिला शिक्षा रोकना व उन पर अत्याचार करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवीय मदद की हरसंभव कोशिश कर रहा अमेरिका
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि अमेरिका अफगानिस्तानियों को मानवीय मदद देने के हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा, अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के लोगों को 30.8 करोड़ डॉलर देने का वादा किया है, जिससे अकेले अगस्त के मध्य से कुल मानवीय सहायता आधा अरब डॉलर से अधिक हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed