{"_id":"66588fb92dae0b0e810becdd","slug":"west-bengal-late-bangladeshi-mp-s-daughter-to-come-to-kolkata-for-dna-test-forensic-report-of-body-awaited-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"प. बंगाल: दिवंगत बांग्लादेशी सांसद की बेटी DNA जांच के लिए कोलकाता आएंगी; शव की फॉरेसिंक रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प. बंगाल: दिवंगत बांग्लादेशी सांसद की बेटी DNA जांच के लिए कोलकाता आएंगी; शव की फॉरेसिंक रिपोर्ट का इंतजार
Thu, 30 May 2024 08:10 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 30 May 2024 08:10 PM IST
सार
बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या की जांच जारी है। इसी बीच बांग्लादेशी सांसद की बेटी डीएनए जांच के लिए जल्द ही कोलकाता आएंगी। जांच के लिए बांग्लादेशी जासूस विभाग की टीम भी भारत में ही हैं।
बांग्लादेशी जासूस विभाग प्रमुख हारुन-ओर-राशिद ने कहा कि उन्होंने ऐसी जघन्य योजनाबद्ध हत्या कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि हत्या मामले में मुख्य संदिग्ध की पहचान अख्तरुज्जमां के रूप में हुई है। संदेह है कि वह काठमांडू से दुबई के रास्ते संयुक्त राज्य अमेरिका भाग गया होगा।
विज्ञापन
बांग्लादेशी जासूसी विभाग प्रमुश अनवारुल अजीम अनार
- फोटो : एएनआई
विस्तार
बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या की जांच जारी है। इसी बीच बांग्लादेशी सांसद की बेटी डीएनए जांच के लिए जल्द ही कोलकाता आएंगी। जांच के लिए बांग्लादेशी जासूस विभाग की टीम भी भारत में ही हैं।
बांग्लादेश के तीन बार के सांसद रहे अनवारुल अजीम अनार 12 मई को कोलकाता आए थे। 13 मई से वे लापता हैं। सांसद की हत्या के बारे में सामने आ रहे तथ्य रोंगटे खड़े करने वाले हैं। बता दें कि अब तक हुई जांच में सांसद की कोलकाता के एक अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई थी। अपार्टमेंट में सांसद के शरीर के टुकड़े किए गए थे। संदिग्धों ने अवशेषों को कई प्लास्टिक बैग में पैक करके उनका निपटान किया था। पश्चिम बंगाल आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने कहा कि मामले के एक संदिग्ध, मुंबई के एक कसाई ने पूछताछ की। कसाई ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने बांग्लादेशी सांसद के शरीर से सारी खाल उतार ली थी। और उन्हें काट दिया था। उनकी पहचान मिटाने के लिए कटे हुए हिस्सों को बारीक कर दिया था।
बृहस्पतिवार को बांग्लादेशी जासूस विभाग के प्रमुख हारुन-ओर-राशिद ने बताया कि बांग्लादेशी सांसद की हत्या के पीछे का दूसरा आरोपी नेपाल या अमेरिका में छिपकर बैठा है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी सांसद की बेटी डीएनए जांच के लिए जल्द ही कोलकाता आएगी। दूसरा आरोपी नेपाल या अमेरिका में छिपा हुआ है। सीआईडी पश्चिम बंगाल और हमारी टीम इंटरपोल से भी मदद मांग रही है।"
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल सीआईडी को किया धन्यवाद
हारुन-ओर-राशिद ने सहयोग करने के लिए पश्चिम बंगाल सीआईडी को धन्यवाद दिया। बांग्लादेश जासूसी विभाग के प्रमुख ने कहा, "मैं सीआईडी पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल और कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों में हम घटनास्थल पर गए थे।
आरोपियों के बारे में दी जानकारी
बांग्लादेशी जासूसी विभाग के प्रमुख ने बताया कि सीआईडी कार्यालय में आरोपी से पूछताछ की गई। वहां से हमें ऐसी जानकारी मिली जो बांग्लादेश पुलिस की हिरासत में मौजूद एक अन्य आरोपी के बयान से मेल खाती थी। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट के सेप्टिक टैंक में मिले मांस के टुकड़े मिले थे। उन्होंने बताया कि सीआईडी पश्चिम बंगाल की मदद से हमने सीवेज लाइन का निरीक्षण किया। सेप्टिक टैंक से मांस और बाल प्राप्त किए, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया।" उन्होंने कहा कि मामले में कोई भी प्रगति तभी हो सकती है जब मांस के नमूनों के परिणाम प्राप्त हो जाएं।
हारुन-ओर-राशिद ने कहा कि उन्होंने ऐसी जघन्य योजनाबद्ध हत्या कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि हत्या मामले में मुख्य संदिग्ध की पहचान अख्तरुज्जमां के रूप में हुई है। उन्हें संदेह है कि वह काठमांडू से दुबई के रास्ते संयुक्त राज्य अमेरिका भाग गया होगा।