फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West asia unrest Israel passes legislation that restricts UN agency providing aid to Gaza people

Gaza Unrest: इस्राइल ने पारित किया खास कानून, गाजा में UNRWA की गतिविधियों पर लगाएगा रोक

Tue, 29 Oct 2024 03:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2024 03:15 AM IST
सार

इस्राइली सांसदों ने सोमवार को गाजा में लोगों को सहायता प्रदान करने वाली मुख्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के काम को प्रभावित करने वाला कानून पारित किया। कानून के पारित होने से गाजा में मानवीय संकट और बढ़ सकता है, क्योंकि यहां पहले से ही भोजन, पानी और दवाओं की कमी है।

विज्ञापन
West asia unrest Israel passes legislation that restricts UN agency providing aid to Gaza people
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच एक साल से अधिक समय से चल रहे संघर्ष में अभी तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच इस्राइली सांसदों ने सोमवार को एक ऐसा कानून पारित किया जो गाजा में लोगों को सहायता प्रदान करने वाली मुख्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के काम को प्रभावित करता है। यह कानून संयुक्त राष्ट्र की फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) को इस्राइल में कोई भी गतिविधि करने या कोई सेवा प्रदान करने से रोकता है। हालांकि, यह कानून तुरंत प्रभावी नहीं होगा। 

विज्ञापन


बता दें कि यह कानून 92-10 से पारित हुआ। कानून के समर्थकों और इसके विरोधियों, जिनमें से ज्यादातर अरब संसदीय दलों के सदस्य थे, के बीच तीखी बहस हुई। यूएनआरडब्ल्यूए के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने वाले दूसरे विधेयक पर भी बाद में मतदान हुआ। 
विज्ञापन


कानून पारित होने से गाजा में बढ़ सकता है मानवीय संकट
इस कानून के पारित होने से गाजा में मानवीय संकट और बढ़ सकता है, क्योंकि यहां पहले से ही भोजन, पानी और दवाओं की कमी है। इस्राइल ने यूएनआरडब्ल्यूए पर आरोप लगाया है कि इसके कुछ कर्मचारी हमास के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल ने आरोप लगाया है कि यूएनआरडब्ल्यूए के हजारों स्टाफ सदस्यों में से कुछ ने 7 अक्तूबर, 2023 को हमास के हमलों में भाग लिया, जिससे गाजा में युद्ध छिड़ गया। इस्राइल ने यह भी कहा कि उसके सैकड़ों कर्मचारियों के आतंकवादी संबंध हैं। उसे यूएनआरडब्ल्यूए सुविधाओं के पास या उसके नीचे हमास की सैन्य संपत्तियां मिली हैं। हालांकि, एजेंसी ने जानबूझकर सशस्त्र समूहों को सहायता देने की बात से इनकार किया है। 

कानून के बाद गाजा में लोगों को मदद पहुंचाने में हो सकती है मुश्किल
यूएनआरडब्ल्यूए इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक सहित गाजा में लाखों फलस्तीनी शरणार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान करता है। इस कानून के पारित होने से एजेंसी के काम पर असर पड़ सकता है और गाजा में लोगों को मदद पहुंचाने में मुश्किल हो सकती है।

बता दें कि इस्राइल-हमास के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से गाजा में मृतकों की संख्या 43000 से अधिक हो गई है, जिसमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। इस्राइल ने हाल ही में गाजा में कई अस्पतालों पर हमला किया है, जिसमें कम से कम 100 संदिग्ध हमास कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।


मिश्र ने दो दिन के संघर्ष विराम के बदले चार बंधकों की रिहाई का दिया प्रस्ताव
इस बीच, इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम के प्रयास तेज हो गए हैं। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने दो दिन के संघर्ष विराम के बदले में चार बंधकों की रिहाई का प्रस्ताव दिया है। इस्राइल ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed